फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: कृष्णा अभिषेक के जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने फोटो पोस्ट कर दी बधाई, प्यार लुटाते हुए लिखी यह बात

Tue, 30 May 2023 07:27 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक - फोटो : social media
 कृष्णा अभिषेक छोटे पर्दे के एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं। उनकी कॉमिक टाइम को फैंस काफी पसंद करते हैं। द कपिल शर्मा शो में कृष्णा सपना बनकर लोगों को खूब हंसाते हैं। कृष्णा का 30 मई यानी आज बर्थडे है। आज कृष्णा अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैंस उन्हें बधाई देने में लगे हैं। कपिल शर्मा ने भी कृष्णा को बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 5
कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
द कपिल शर्मा शो को लोग खूब पसंद करते हैं। यह कॉमेडियन कपिल शर्मा इस शो की जान हैं, वे मेहमानों और दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। शो में सपना की भूमिका निभाने वाले कृष्णा अभिषेक भी इस शो की जान है। उन्होंने इसी वर्ष शो में वापसी की है और एपिसोड्स को और दिलचस्प बना रहे हैं। अब उनके जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने कृष्णा अभिषेक को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

3 of 5
कृष्णा अभिषेक-कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा और कपिल बहुत अच्छे दोस्त हैं। आज कृष्णा ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कपिल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर अपलोड की है। जिसमें कपिल और कृष्णा नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों को काले रंग की ड्रेस पहने देखा जा सकता हैं। दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे है। फोटो शेयर करते हुए, कपिल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे भाई कृष्णा, हमेशा खुश रहो, स्वस्थ रहो और ऐसे ही दुनिया का मनोरंजन करते रहो। बहुत सारा प्यार।'

यह भी पढ़ें:  'सास बहू और फ्लेमिंगो' पर डिंपल कपाड़िया ने की बात, कहा- 'उनके किरदार ने बाधाओं को तोड़ा'

4 of 5
कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल की इस पोस्ट पर कृष्णा ने रिप्लाई दिया है। उन्होंने लिखा, थैंक यू कप्पू। लव यू और ये हमारी अब तक की सबसे अच्छी तस्वीर है। कपिल के इस पोस्ट पर फैंस अपने चहेते कॉमेडियन को जमकर बधाई संदेश भेज रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि टीवी सीरीज द कपिल शर्मा शो काफी पॉपुलर हैं। इसके हर एपिसोड में हमें नए नए सेलिब्रिटी देखने को मिलते हैं। हर एपिसोड में कपिल शर्मा के साथ बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े स्टार्स शामिल होते हैं। जिनके साथ कपिल खूब मस्ती करते हैं और उसमें उनका साथ कृष्णा, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, अर्चना पूरन सिंह, सृष्टि रोडे, गौरव दुबे और सिद्धार्थ सागर।

यह भी पढ़ें: अपूर्व लाखिया ने राम चरण पर की खुलकर बात, बोले- अब वह मेरे फोन कॉल का जवाब नहीं देते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें