फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर रिलीज और सामंथा पर लगा बड़ा आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 21 Jun 2022 08:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रक्षा बंधन ट्रेलर, सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत में बनी हलचल पर फैंस काफी बारीकी से नजर बनाए रखते हैं और फिल्मी रैप में हम आपको सिनेमा और टीवी जगत में क्या कुछ हुआ है, इस बारे में बताते हैं। आज भी फिल्मी दुनिया में काफी कुछ हुआ। एक तरफ अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षा बंधन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वहीं, फिल्म 'फुकरे 3' की शूटिंग खत्म होने की जानकारी सामने आई है। यानी फिल्म जल्द ही रिलीज हो सकती है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का इन दिनों सारा ध्यान अपनी अगली फिल्म 'रक्षा बंधन' पर है, जिससे जुड़ी हर जानकारी अभिनेता सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। बीते दिनों ही अक्षय ने बताया था कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। ऐसे में खिलाड़ी कुमार के फैंस भी इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार करने लगे थे और अब फैंस का ये इंतजार भी खत्म हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म भाई बहन को खूबसूरत रिश्ते पर है, जिसमें प्यार के साथ-साथ खूब सारी मस्ती भी होगी और इसकी झलक ही ट्रेलर में देखने को मिल रही है।

Raksha Bandhan Trailer: थीम से एकदम अलग है अक्षय की 'रक्षा बंधन', ट्रेलर देख आ जाएगी चेहरे पर मुस्कान
विज्ञापन

3 of 11
सतीश वज्र - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ के मशहूर अभिनेता सतीश वज्र की हत्या हो गई है। अभिनेता की हत्या से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। पुलिस ने खून से लथपथ अभिनेता के शव को उनके घर से बरामद किया है। पुलिस को शक है कि हत्या किसी करीबी ने की है, इसलिए शक के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। खबर है कि तीन महीने पहले अभिनेता की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के कुछ ही समय बाद अभिनेता की हत्या ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता के मकान मालिक ने उनके फ्लैट से बाहर खून निकलते हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Sathish Vajra: घर में खून से लथपथ मिला कन्नड़ अभिनेता का शव, पुलिस ने करीबी पर जताया शक

4 of 11
फुकरे 3 की शूटिंग हुई शुरू - फोटो : Instagram @pulkitsamrat
बॉलीवुड फिल्म फुकरे कमाल की कॉमेडी और बढ़िया स्टोरी की वजह से अपनी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है। फिल्म का पहला और दूसरा दोनों पार्ट दर्शकों ने खूब पसंद किए हैं। बहुत जल्द फुकरे 3 भी दर्शकों के बीच आने वाली है। हाल ही में फुकरे के निर्माता मृगदीप सिंह लांबा ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की कि उन्होंने फिल्म के तीसरे पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की घोषणा करते हुए उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो शूटिंग खत्म होने के सेलिब्रेशन को दर्शा रही हैं।

Fukrey 3: खत्म हो गई फुकरे 3 की शूटिंग, निर्माता मृगदीप लांबा ने टीम के साथ शेयर किया थैंक्यू नोट
विज्ञापन

5 of 11
सीएम योगी-टीम मेजर - फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडिया फिल्म 'मेजर' रिलीज के इतने समय के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की इस बायोपिक ने आम लोगों के साथ सेना के जवानों, राजनेताओं, आदि सहित सभी क्षेत्र के लोगों को प्रभावित किया है। इसी क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस फिल्म की तारीफ की है। हाल ही में 'मेजर' की टीम और मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता ने सीएम योगी से मुलाकात की। सीएम योगी ने पूरी टीम को उत्कृष्ट सफलता पर बधाई दी है।

Major: 'मेजर' की टीम और संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता से मिले सीएम योगी, एक्टर ने बताया असली सम्मान
विज्ञापन

6 of 11
मियां बीवी और मर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
जनवरी 2022 में अब तक कई शानदार वेब सीरीज देने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर जल्द ही 'मियां बीवी और मर्डर' के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सीरीज में अपको सस्पेंस थ्रिलर के साथ कॉमेडी का तड़का भी मिलेगा। एमएक्स प्लेयर की इस सीरीज में राजीव खंडेलवाल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर से इस सीरीज की कहानी काफी मजेदार लग रही है जो लोगों को स्क्रीन से चिपके रहने के लिए मजबूर कर देगी। ट्रेलर के मुताबिक सीरीज में जयेश (राजीव खंडेलवाल) और प्रिया (मंजरी फडनीस) की शादी को सात साल हो गए हैं, लेकिन दोनों इस रिश्ते से खुश नहीं हैं।

Miya Biwi Aur Murder: मियां बीवी और अवैध रिश्ते, बोल्डनेस से भरपूर है राजीव खंडेलवाल की नई वेब सीरीज का ट्रेलर
विज्ञापन

7 of 11
सामंथा रुथ प्रभु, नागा चैतन्य, शोभिता - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ स्टार नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का साल 2021 में तलाक हो चुका है। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। वहीं, अब कुछ दिनों से नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि इन खबरों को नागा चैतन्य की एक्स वाइफ सामंथा उनकी छवि खराब करने के लिए फैला रही हैं। अब इस पर अभिनेत्री का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने ट्वीट कर लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य को हाल ही में शोभिता के साथ उनके नए घर में देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरों को हवा लगी थी। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया कि नागा चैतन्य को बदनाम करने के लिए सामंथा इस खबर को फैला रही हैं।

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा पर लगा नागा चैतन्य के अफेयर की खबरें फैलाने का आरोप, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

8 of 11
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, वह लव रंजन की फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसमें वह पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। अब रणबीर और श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म के किसी गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। फैंस को फिल्म से पहले ही इन वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे वह भी पसंद कर रहे हैं।

Video: घुटनों पर बैठ श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आए रणबीर, स्पेन से लीक हुआ गाने का शूटिंग वीडियो

9 of 11
मंदना करीमी - फोटो : Instagram: mandanakarimi
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाना करीमी अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने कपड़ों को लेकर, तो तभी अपने बेबाक बयानों की वजह से। हाल ही में अभिनेत्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। मंदाना करीमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुर्का पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। अपने इस वीडियो के चलते मंदाना को ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक स्टोरी शेयर कर इसका जवाब दिया है।

Mandana Karimi: बुर्का पहन डांस करने पर मंदाना को ट्रोल्स ने लिया निशाने पर, बोलीं- बस हो गया, ये दुनिया...

10 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद भले ही देश में न रहती हों लेकिन आज भी वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और फैंस भी उनकी हर एक पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं, लेकिन आज अचानक जब फैंस ने उनका अकाउंट सर्च किया तो 'नो रिजल्ट' शो होने लगा, जिसके बाद फैंस परेशान हो गए और उन्होंने प्रियंका की टीम से संपर्क किया। प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं और यही वजह है कि इंडिया में आज भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है।

Priyanka Chopra: अचानक इंस्टाग्राम से गायब हो गया था प्रियंका चोपड़ा का अकाउंट! परेशान फैंस यहां तलाशें जवाब
विज्ञापन

11 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक्स और बिंदास मिजाज को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। कई बार लोगों को उनका अंदाज पसंद आता है तो कभी उन्हें ट्रोल्स का शिकार होना पड़ता है। हालांकि, अपने बारे में चल रही नेगेटिव चर्चाओं पर उर्फी ध्यान नहीं देती हैं और लाइफ को अपने ही अंदाज में एजॉय करना पसंद करती हैं। एक बार फिर उर्फी चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में वह मुंबई की सड़क पर बड़ा पाव खाती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने काफी बोल्ड ड्रेस पहन रखी थी। इसके चलते इंटरनेट पर लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी।

Urfi Javed: इतनी अजीब ड्रेस में बड़ा पाव खाने निकलीं उर्फी जावेद, लोगों ने पूछा- कपड़े पहने भी हैं या...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें