फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और भाषा विवाद में रोहित शेट्टी की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 29 May 2022 08:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
1 of 10
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। मूसेवाला के दो साथी घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था।

Sidhu Moose Wala: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, शनिवार को ही मान सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

विज्ञापन

2 of 10
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा में इन दिनों बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है। बीते कुछ समय में साउथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और बॉलीवुड की फिल्में साउथ के आगे टिक नहीं पा रही हैं, जिस वजह से अब कई लोगों का कहना है कि साउथ सिनेमा बॉलीवुड से आगे निकल गया है। इस बहस पर अब तक कई कलाकार अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं और अब इस लिस्ट में निर्देशक रोहित शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच चल रहे इस विवाद पर रोहित शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

South Vs Bollywood: भाषा विवाद में अब रोहित शेट्टी कूदे, बोले- कभी खत्म नहीं होगा बॉलीवुड

विज्ञापन

3 of 10
एडवा बशीर का निधन - फोटो : Social media

साउथ फिल्म से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम संगीत जगत ने एक दिग्गज गायक एडवा बशीर का निधन हो गया है। मशहूर सिंगर ने 78 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके अचानक हुए निधन से ना सिर्फ उनके फैंस दुखी हैं बल्कि मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। कई फिल्मी गानों को अपनी आवाज देने वाले एडवा ज्यादातर लाइव कॉन्सर्ट के लिए जाने जाते थे। उनका निधन भी एक कॉन्सर्ट के दौरान ही हुआ। 
 

Edava Basheer Passed Away: लाइव कॉन्सर्ट में अचानक बेहोश होकर गिरे मलयालम गायक एडवा बशीर, हुई मौत

4 of 10
कमल हासन, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता कमल हासन अपनी आगामी फिल्म विक्रम का जोरदार प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के बीच वह अपने साथी अभिनेता और दोस्त रजनीकांत से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात की तस्वीरें विक्रम के निर्देशक लोकेश कनगराज ने शेयर की। फैंस को दोनों अभिनेताओं की मुलाकात पसंद आ रही है। फैंस ने अभिनेताओं की मुलाकात को फ्रेंडशिप गोल्स बताया।

विज्ञापन

5 of 10
kamal hassan

सोशल मीडिया पर फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बेहतर ध्यान खींच रही तमिल फिल्म ‘विक्रम’ अपने सितारों कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल के चलते हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी काफी चर्चा में है। फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और फिल्म ‘मेजर’ के साथ हिंदी में भी रिलीज हो रही इस फिल्म को लेकर मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कमल हासन ने हिंदी सिनेमा और दक्षिण भारतीय सिनेमा को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा सिनेमा सफल हो, इसमें सबको खुशी होनी चाहिए। जैसे हमारा राष्ट्रगान एक है। उसके लिए हमारा सम्मान एक जैसा है। वैसे ही हमारा सिनेमा भी एक है। भाषा कोई भी हो। भारतीय सिनेमा की हॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले सफलता का जश्न हम सबको मनाना चाहिए।

Kamal Hassan: ‘हमारा राष्ट्रगान एक, हमारा सिनेमा भी एक है!’, भाषा विवाद पर कमल हासन का बड़ा बयान

विज्ञापन

6 of 10
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। वह इसके प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। कभी क्रिकेट खेलते हुए तो कभी गोलगप्पे खाते हुए अभिनेता के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म के ट्रेलर के प्रिव्यू की मेजबानी की। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे, तभी उनको एक लाइटर के साथ देखा गया, जिसके बाद वह काफी ट्रोल हो रहे हैं। 

Aamir Khan: सस्ता लाइटर खरीदने पर ट्रोल हो गए आमिर खान, नेटिजन्स बोले- आदमी कितना भी अमीर हो जाए…

विज्ञापन

7 of 10
prithviraj movie - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और इसी बीच अब सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज होने वाली है। फिल्म 3 जून को फैंस के बीच आएगी, जिसमें अब चंद दिन बचे हुए हैं और अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की तरह अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' की टिकट की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है।  

Samrat Prithviraj: 'सम्राट पृथ्वीराज' की एडवांस बुकिंग शुरू, क्या कमाई में कार्तिक आर्यन को पछाड़ पाएंगे अक्षय कुमार?

8 of 10
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण सिनेमा की चर्चित जोड़ी निर्देशक विग्नेश शिवन और तमिल-तेलुगू सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों पिछले करीब छह साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी नौ जून को ये दोनों शादी करने वाले हैं। इनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेहमानों की लिस्ट से लेकर मेन्यू तक सबकुछ लगभग तय है। लेकिन, अब रिपोर्ट्स की मानें तो आखिरी वक्त में शादी के वेन्यू में बदलाव किया गया है।

Nayanthara Vignesh wedding: नयनतारा-विग्नेश शिवन ने बदला वेडिंग प्लान, सामने आए कार्ड में देखें कहां होगी अब शादी?

9 of 10
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कमल हासन की आगामी फिल्म 'विक्रम' लगातार चर्चा में है। दिलचस्प बात यह है कि 'विक्रम' भारतीय फिल्मों में सबसे ज्यादा बहुप्रतीक्षित फिल्मों की श्रेणी में अव्वल नंबर पर है। दरअसल आईएमबीडी की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की लिस्ट में यह फिल्म नंबर एक पर ट्रेंड कर रही है। प्रशंसक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में दक्षिण इंडस्ट्री के तीन बड़े स्टार्स एक साथ नजर आएंगे। कॉलीवुड और तमिल सिनेमा के कमल हासन, विजय सेतुपति और मलयालम सिनेमा के फहद फासिल।

Vikram: कमल हासन की 'विक्रम' ने 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'मेजर' को छोड़ा पीछे, इस लिस्ट में सबसे आगे कर रही है ट्रेंड

विज्ञापन

10 of 10
bo hopkins - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता बो हॉपकिंस ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। वह 80 साल के थे और उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। लेकिन फैंस उन्हें कॉमेडी फिल्म 'अमेरिकन ग्राफिटी' के लिए याद करते हैं, जो साल 1979 में रिलीज हुई थी और आज भी फैंस इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

दुखद: दिग्गज अभिनता बो हॉपकिंस का निधन, इन फिल्मों में किया है शानदार काम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें