फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मूसेवाला के 'कातिल' संग डांस कर फंसे करण औजला और हनी सिंह के खिलाफ शिकायत, पढ़ें फिल्मी खबरें

Thu, 20 Apr 2023 07:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
करण औजला, हनी सिंह - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में एक्ट्रेस एक्शन करते हुए नजर आएंगी। प्रियंका सिटाडेल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने सिटाडेल के बारे में खुलासा किया है। 
Priyanka Chopra: प्रियंका ने कंगना, कटरीना, दीपिका को दिया बॉलीवुड में बदलाव का श्रेय, कही यह खास बात
विज्ञापन

3 of 11
अलाया एफ-पूजा बेदी - फोटो : social media
पूजा बेदी 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, उनकी बेटी अलाया एफ भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म जवानी जानेमन(2020) से डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म में अलाया के साथ एक्ट्रेस तब्बू और सैफ अली खान नजर आए थे। फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म के बाद वह कार्तिक आर्यन के साथ फ्रेडी में नजर आईं थी। इसके बाद वह ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत में दिखाई दी थीं। वही, हाल ही में एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म को लेकर बात की है।
Alaya F: मां पूजा बेदी और नेपोटिज्म पर अलाया एफ ने किया खुलासा, बोलीं- मैं खुद को नेपो बेबी नहीं मानती हूं

4 of 11
हनी सिंह - फोटो : social media

मशूहर  सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। रैपर और उनकी टीम पर एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक से मारपीट करने, कैडनैपिंग और बंधक बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 
Honey Singh: रैपर हनी सिंह और उनकी टीम के खिलाफ शिकायत, इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक से मारपीट का आरोप

विज्ञापन

5 of 11
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा के कई सितारे बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इसका एक बेहतरीन उदाहरण हैं। उनकी वेब सीरीज सिटाडेल 28 अप्रैल पर अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। वहीं बीते दिनों आरआरआर की सफलता के बाद राजामौली ने भी हॉलीवुड में काम करने की इच्छा जताई थी। अब खबर आ रही है कि संजय लीला भंसाली भी हॉलीवुड की तरफ रुख कर रहे हैं। रिपोर्टस के अनुसार संजय लीला भंसाली के भंसाली प्रोडक्शन बैनर ने हॉलीवुड एजेंसी डब्ल्यूएमई के साथ डील की है। 
Sanjay Leela Bhansali: हॉलीवुड एजेंसी संग संजय लीला भंसाली ने की डील, विदेशी धरती पर दिखाएंगे अपनी 'लीला'
विज्ञापन

6 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा अभिनेता हर मुद्दे पर खुलकर बात करने के लिए भी जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपना व्लॉग लिखना भी नहीं भूलते हैं। वह रोज उसपर कुछ न कुछ अपडेट साझा करते रहते हैं। ऐसे में लिखते वक्त कई बार अभिनेता से गलती भी हो जाती है, जिसे सुधार नहीं सकते। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन ने एलन मस्क से एक विनती की है। 
Amitabh Bachchan: एलन मस्क के आगे अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बिग बी ने ट्विटर मालिक से कही ऐसी बात

विज्ञापन

7 of 11
केआरके-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अपनी अनाउंसमेंट के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है। यह मूवी फाइनली ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर फिल्म क्रिटिक्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि यह सुपरहिट होगी। हालांकि, टिकट बुकिंग को लेकर केआरके उर्फ कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर बड़ा दावा किया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। 
KKBKKJ: 'औकात दिखाकर रहेंगे...' एडवांस टिकट बुकिंग को लेकर केआरके ने सलमान खान पर साधा निशाना!

8 of 11
शैरी मान-सिद्धू मूसेवाला-करण औजला - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, जिससे पूरे देश में सनसनी मच गई। इस दर्दनाक हत्याकांड को एक साल का समय पूरा होने वाला है। पुलिस अब भी मामले की जांच में जुटी है और सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी बीच बीते दिन पंजाबी गायक करण औजला और शैरी मान के एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी। इस क्लिप में दोनों को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड अनमोल बिश्नोई के साथ थिरकते देखा जा रहा है। इस क्लिप के बाद दोनों जबरदस्त ट्रोल्स का शिकार हुए, जिसकी वजह से उन्हें चुप्पी तोड़ सफाई पेश करनी पड़ गई है। 
Karan Aujla: सिद्धू मूसेवाला के 'कातिल' संग डांस कर बुरे फंसे करण औजला-शैरी मान, पोस्ट के जरिए देनी पड़ी सफाई

9 of 11
पामेला चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। पामेला मशहूर गायिका थीं और अपने पति यश चोपड़ा की कई फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया। बता दें कि पामेला आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां थीं। यश राज फिल्म्स के इंस्टाग्राम पेज पर भी पामेला चोपड़ा के निधन की सूचना साझा की गई है। साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, 'बहुत भारी दिल के साथ चोपड़ा परिवार यह सूचित कर रहा है कि आज सुबह पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में आपकी सांत्वनाओं के लिए हम आभारी हैं और आपसे निवेदन है कि परिवार की निजता का सम्मान करें।' 
Pamela Chopra Death: नहीं रहीं यश चोपड़ा की पत्नी पामेला, 85 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

10 of 11
वरुण डागर - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के पूर्व कंटेस्टेंट रहे वरुण डागर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए वरुण ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि जब वह दिल्ली के कनॉट प्लेस पर डांस परफॉर्मेंस दे रहे थे, उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौच और धक्का मुक्की भी की है। इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे। हालांकि पुलिस ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया है।
Varun Dagar: रियलिटी शो के पूर्व कंटेस्टेंट ने पुलिस पर लगाए आरोप, कहा- मेरे बाल पकड़े, कोहनी और घूंसे मारे

विज्ञापन

11 of 11
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के शो 'बालिका वधू' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। एक्टर को वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में बबलू भैया का किरदार निभाकर भौकाल मचाते और ‘हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू समेत 'गैसलाइट' में चित्रांगदा सिंह और सारा अली खान संग काम करके तारीफें बटोरते देखा जा चुका है। विक्रांत, दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'छपाक' में भी नजर आए थे। एक्टर ने अब जाकर 'छपाक' के लिए अपनी फीस पर बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
Vikrant Massey: 'भले ही मैंने कितना भी अच्छा काम किया हो लेकिन...' फीस असमानता पर छलका विक्रांत मैसी का दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें