फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannada Movie: साउथ की इस फिल्म ने 24 साल पहले मचाया था बॉक्स ऑफिस पर तहलका, क्लाइमैक्स देख हैरान रह गए थे लोग

Mon, 12 Sep 2022 06:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म- ए - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी फिल्मों का निर्माण होता है जो विवादों के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन करती हैं। आज हम जिस फिल्म के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह काफी ज्यादा विवादों में भी रही और कमाई के मामले में भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया। हम बात कर रहे हैं साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'ए' की। यह एक कन्नड़ मूवी थी। 24 साल पहले बनी इस फिल्म से उपेंद्र ने बतौर एक्टर अपनी शुरुआत की थी। कई रिपोर्ट्स यह दावा करती हैं कि फिल्म में उपेंद्र ने अपनी ही कहानी को दिखाया है। 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म- ए - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के बाद इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। यह उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। साथ ही कर्नाटक में 175 दिनों तक फिल्म का प्रदर्शन किया गया था। मूल रूप से कन्नड़ में बनी इस फिल्म ने इतनी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी कि बाद में इसे तेलुगू में भी डब किया गया। अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म- ए - फोटो : सोशल मीडिया
आप सोच रहे होंगे कि फिल्म में ऐसी क्या खास बात थी कि यह इतनी बड़ी हिट साबित हुई थी। दरअसल, उपेंद्र की फिल्म की कहानी की वजह से लोगों ने इसे बहुत पसंद किया था। फिल्म में रिवर्स स्क्रीनप्ले और फ्लैशबैक के अंदर फ्लैकबैक दिखाया गया था जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव था। बहुत से लोगों ने इस फिल्म को कई बार देखा क्योंकि वे इसकी कहानी को ठीक ढंग से समझना चाहते थे। 
विज्ञापन

4 of 4
उपेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि रिलीज के बाद फिल्म की केवल तारीफ ही हुई। उस जमाने में इस फिल्म का विरोध भी हुआ। फिल्म में महिला को एक विलेन के रूप में दिखाया गया था जिसकी वजह से कई महिला संगठनों ने अपनी नाराजगी जताई थी। साथ ही कई राजनेताओं ने फिल्म का मजाक भी उड़ाया था। इसके बावजूद सवा करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें