फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: खुद पर लगे आरोपों पर बोले दलेर मेहंदी और पठान विवाद में कूदे खेसारी लाल, पढ़ें मनोरंजत जगत की खबरें

Tue, 10 Jan 2023 07:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दलेर मेहंदी, खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
सिनेप्रेमियों की नजरें अपने पसंदीदा सितारों पर बनी रहती हैं और आज यानी 10 जनवरी को भी मनोरंजन जगत में ऐसा बहुत कुछ हुआ है, जिसे जानकर आप लोग खुश हो जाएंगे। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके अलावा, आज के दिन बिग बजट फिल्म 'पठान' का ट्रेलर भी सामने आ गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हुए आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं, जो मनोरंजन जगत से जुड़ी हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान काफी समय से चर्चा में है। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसमें शाहरुख का एक्शन अवतार देखने को मिला था। वहीं कुछ दिन बाद इस फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ। जिसके बाद उसपर दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर जमकर बवाल हुआ। अब शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शाहरुख का जोरदार एक्शन सीन देखने को मिला है।
Pathaan Trailer: 'खत्म हुआ 'पठान' का वनवास', ट्रेलर में शाहरुख खान ने लगाया एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का तड़का
विज्ञापन

3 of 11
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्म 'पठान' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर आने के बाद से ही एक बार फिर 'पठान' ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। 'पठान' फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस फिल्म पर आपत्ति भी जता रहे हैं, जिसकी वजह है इस फिल्म का गाना 'बेशरम रंग।' जब से यह गाना रिलीज हुआ है, तब से ही इसपर विवाद गहराता जा रहा है। लोग दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स इसके समर्थन में भी आए हैं। अब इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भी नाम शामिल हो गया है। खेसारी लाल ने भी 'बेशरम रंग' गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Khesari Lal Yadav: 'पठान' के ट्रेलर रिलीज के बीच 'भगवा बिकिनी' विवाद में कूदे खेसारी लाल, कहा- संगीत का कोई...

4 of 11
सबा आजाद-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ में अपने बेस्ट फेज में हैं। जल्द ही ऋतिक दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अगली फिल्म फाइटर की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के ग्रीक गॉड इस साल अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से शादी करने की तैयारी में हैं। सबा को लेकर ऋतिक रोशन का परिवार भी काफी खुश है, क्योंकि उन्हें लगता है कि सबा अभिनेता के लिए बिल्कुल सही रहेंगी।
Hrithik Roshan: 49 की उम्र में फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऋतिक? सबा आजाद संग इस दिन लेंगे सात फेरे

विज्ञापन

5 of 11
शाहरुख खान, टॉम क्रूज - फोटो : social media

शाहरुख खान सिनेमा जगत का एक ऐसा नाम, जिसके आगे बड़े-बड़े धुरंधर भी फेल हो जाते हैं। बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख ने आज साबित कर दिया कि उन्हें किंग ऐसे ही नहीं कहा जाता। वह बादशाह कहलाने के लायक है। अपने अभिनय और लुक्स के साथ-साथ लोगों की तरफ अपने बर्ताव के  लिए प्रसिद्ध शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग भारत के साथ-साथ विदेशों तक फैली है और इसके सबूत की किसी को जरूरत नहीं है। अपने लाजवाब अभिनय के दम पर पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाले शाहरुख खान इंडस्ट्री के टॉप सुपरस्टार्स में शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टिंग के साथ-साथ शाहरुख कमाई के मामले में भी बादशाह है?.......नहीं, तो आज जान लीजिए क्योंकि अभिनेता ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी कई बड़े-बड़े सितारों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पांच में शुमार हो गए हैं। 
Shahrukh Khan: 'रईस' ने असल जिंदगी में दिखाई 'रईसी', सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में टॉम क्रूज से आगे निकले SRK

 

विज्ञापन

6 of 11
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

अभी हालही में बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के सेट पर चोटिल होने की खबर के बाद अब एक और बॉलीवुड स्टार के सेट पर हादसे का शिकार होने की खबर सामने आई है। जी हां, अभिनेत्री नुसरत भरूचा को अपनी हिट हॉरर फिल्म 'छोरी के सीक्वल की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए चोट लग गई है। हालांकि, ऐसा पहली नहीं जब अभिनेत्री को शूट के दौरान चोट लगी हो वह पिछले कुछ सालों में शूटिंग के वक्त कई बार इंजर्ड हुई हैं।
Nushrratt Bharuccha: छोरी 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत, टांके लगवाते हुए वीडियो किया शेयर

विज्ञापन

7 of 11
'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' - फोटो : social media
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'वकांडा फॉरएवर' के बाद 'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' जल्द ही सिनेमाघरों में आएगी। ऐसे में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के पांचवें चरण की शुरुआत हो गई है। आज मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'एंटमैन' का धमाकेदार ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है, जिसमें एमसीयू का अब तक का सबसे शक्तिशाली विलेन: कांग द कॉन्करर नजर आने वाला है। ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं, फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आया है, जिसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है।
Ant-Man and The Wasp Quantumania: एंट-मैन का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, सबसे बड़े विलेन की एंट्री ने मचाया तहलका

8 of 11
जावेद अख्तर, बेशरम रंग - फोटो : सोशल मीडिया
बेशरम रंग गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी दिनों से बवाल चल रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी, जिसपर खूब मामला गर्मा गया था। काफी ज्यादा बवाल के बाद सीबीएफसी ने फिल्म में मेकर्स को बदलाव करने के लिए कहा है। इस मामले पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए थे। अभी भी यह विवाद थमा नहीं है। आज पठान का ट्रेलर रिलीज होना है, लेकिन उससे पहले गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने गाने को लेकर कुछ कहा है। तो चलिए जानते हैं कि अब इस मामले में जावेद अख्तर क्या बोले।
Javed Akhtar: 'गाना सही है या नहीं यह फैसला करने वाले हम या आप नहीं हैं', बेशरम रंग गाने पर बोले जावेद अख्तर

9 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद हमेशा अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उर्फी के फैशन सेंस को सराहा जाता है, कभी वह जमकर ट्रोल होती हैं। कई बार तो बात पुलिस तक भी पहुंच जाती है। ऐसे में उर्फी सबको मुंहतोड़ जवाब भी देती हैं। वहीं, बीते दिनों भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उर्फी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। ऐसे में अब उर्फी ने उन्हें अपनी ‘सासू’ बता दिया है।
Urfi Javed: कपड़े नहीं इस बार अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में छाईं उर्फी, भाजपा नेता को बताया अपनी ‘सासू’!

10 of 11
दलेर मेहंदी - फोटो : social media

अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करने वाले दलेर मेहंदी एक कंट्रोवर्सियल सिंगर के रूप में भी जाने जाते हैं। दलेर मेहंदी का विवादों से गहरा नाता रहा है, कभी उनपर कबूतरबाजी तो कभी गैर कानूनी रूप से फार्म हाउस बनाने का आरोप लग चुका है। सिंगर को जेल की हवा भी खानी पड़ी और ऐसे में अब कुछ समय पहले जेल से छूटने के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार इन विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Daler Mehndi: ‘बेकसूर साबित होने में लगे 18 साल..’, जेल से छूटने के बाद खुद पर लगे आरोपों पर बोले दलेर मेहंदी

विज्ञापन

11 of 11
शाहरुख खान, राम चरण - फोटो : social media
आज यानी 10 जनवरी, 2023 शाहरुख खान के फैंस के लिए यह तारीख बहुत खास रही है। आपके मन में यह सवाल बिल्कुल नहीं उठना चाहिए कि आखिर क्यों...? लेकिन अगर उठा है, तो हम आपको बता दें कि आज शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'पठान' का ट्रेलर दुनिया के सामने आ गया है। ऐसे में दुनियाभर में फैले उनके फैंस शाहरुख का एक्शन अवतार देखकर काफी खुश हैं। जहां एक तरफ फिल्म का हिंदी ट्रेलर इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण ने 'पठान' का तेलुगू ट्रेलर साझा कर इस मौके और खास बना दिया है। राम चरण ने प्रशंसकों के लिए 'पठान' का ट्रेलर बहुत खुशी के साथ साझा किया, जिसके लिए शाहरुख ने उनका शुक्रिया अदा किया। लेकिन किंग खान यहीं नहीं रुके उन्होंने ऑस्कर में 'आरआरआर' के प्रदर्शन को लेकर भविष्यवाणी भी की है। चलिए जानते हैं क्या....
SRK On RRR: 'पठान' ने RRR के ऑस्कर जीतने को लेकर की भविष्यवाणी, राम चरण को धन्यवाद देकर शाहरुख ने कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें