फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 पर आया बड़ा अपडेट, जानें लीड एक्टर से लेकर फिल्म रिलीज तक के बारे में सबकुछ

Tue, 10 Jan 2023 07:21 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूल भुलैया के बाद भूल भुलैया 2 भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी। भूल भुलैया 2 करोना काल और लॉकडाउन के बाद हिट होने वाली पहली फिल्म थी। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में दमदार अभिनय किया था और उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थीं। दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी। 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस दमदार कमाई की थी।
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
फिलहाल इस फिल्म की तीसरी किस्त यानी 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा गर्म है। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि फिल्म के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन ही नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि फिल्म फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट 'भूल भुलैया' साल 2007 में रिलीज हुई थी और इसमें अक्षय कुमार लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: छोरी 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत, टांके लगवाते हुए वीडियो किया शेयर
विज्ञापन

3 of 5
भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हॉरर कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। दर्शकों को अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन की यह फिल्म काफी पसंद आई थी। वहीं अब इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि जल्द भूल भुलैया 3 भी आने वाली है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक भूषण कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'कि साल 2024 के मिड में इस भूल भुलैया 3 की शूटिंग शुरू की जाएगी और साल 2025 में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा'।

यह भी पढ़ें: 'रईस' ने असल जिंदगी में दिखाई 'रईसी', सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में टॉम क्रूज से आगे निकले SRK

4 of 5
भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत को आगे बढ़ाते हुए भूषण कुमार ने कहा, 'फिलहाल, हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। भूल भुलैया 3 का विचार बड़ा और अनूठा होना चाहिए। ये फिल्म एक स्थापित फ्रेंचाइजी है और इसको लेकर लोगों को काफी उम्मीदें होंगी'। अब भूलभुलैया तीसरी बनने की घोषणा के बाद कार्तिक के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है. आखिर वो अपने पसंदीदा स्टार को एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें: 'पठान' ने RRR के ऑस्कर जीतने को लेकर की भविष्यवाणी, राम चरण को धन्यवाद देकर शाहरुख ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट कि बात करे तो कार्तिक आर्यन जल्द फिल्म 'आशिकी 3' नजर आएंगे। बता दें कि उनकी यह अपकमिंग फिल्म पॉपुलर फिल्म 'आशिकी' की फ्रेंचाइजी है। फिल्म 'आशिकी 1' और 'आशिकी 2' काफी हिट हुई थी। तो वहीं अब 'आशिकी 3' को अनुराग बसु डायरेक्ट करने वाले हैं। इसके अलावा कार्तिक शहजादा, कैप्टन इंडिया और सत्य प्रेम की कथा में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: ‘मैदान’ की रिलीज टलने की ये रही असली वजह, आंकड़ों में समझिए कैसे बायोपिक का फूटा बुलबुला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें