फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पंचतत्व में विलीन पंडित शिवकुमार और बॉलीवुड पर दिए बयान से पलटे महेश बाबू, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 11 May 2022 08:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
pandit shiv kumar Sharma funeral, mahesh babu - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का मंगलवार को पाली हिल स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी आयु 83 वर्ष थी। आज बुधवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा शबाना आजमी, गीतकार जावेद अख्तर, गायिका इला अरुण और कई अन्य लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।

Shiv Kumar Sharma: पंडित शिवकुमार पंचतत्व में विलीन, जाकिर हुसैन ने दिया कंधा, बिग बी समेत कई सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगापुर में फिल्म पर बैन लगने के बाद से ही कांग्रेस नेता शशि थरूर और विवेक अग्निहोत्री के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। फिल्म पर प्रतिबंध लगने के बाद शशि थरूर ने डायरेक्टर पर तंज कसा था जिससे दोनों के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गई थी। अब यासीन मलिक की ओर से आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की बात कबूल करने के बाद विवेक ने कई नेताओं के साथ सेलेब्रिटीज पर भी निशाना साधा है।

Vivek Agnihotri: यासीन मलिक ने कबूल किया गुनाह, विवेक अग्निहोत्री ने थरूर-ट्विंकल पर साधा निशाना; कहा- क्या आप...
विज्ञापन

3 of 10
महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में हैदराबाद में अदिवी शेष की एक्शन ड्रामा फिल्म मेजर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने मीडिया के साथ एक दिलचस्प बातचीत की। अपने कई खुलासे के बीच, अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने अन्य सह-अभिनेताओं के विपरीत बॉलीवुड में कदम क्यों नहीं रखा। इसी दौरान, उन्होंने बॉलीवुड पर तंज कस्ते हुए कहा कि वह हिंदी सिनेमा में डेब्यू इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है। अब अभिनेता ने अपने इस बयान के 24 घंटे बाद ही यू-टर्न मार लिया है।

Bollywood Vs South Cinema: बॉलीवुड पर तंज कसने के बाद महेश बाबू का यूटर्न, बोले- मैं तो मजाक कर रहा था

4 of 10
Amitabh-Kangana
दस सप्ताह तक लॉकअप को होस्ट करने के बाद, कंगना रणौत अब एजेंट अग्नि के रूप में अपने अगले मिशन पर हैं। अभिनेत्री 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'धाकड़' का प्रमोशन कर रही हैं। बता दें इस फिल्म में कंगना रणौत के अलावा अर्जुन रामपाल, शाश्वत चटर्जी और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में, अमिताभ बच्चन ने कंगना रणौत की फिल्म के पहले गाने का टीजर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसका शीर्षक 'शीज़ ऑन फायर' था। क्लिप को साझा करते हुए, बच्चन ने टीम को शुभकामनाएं दीं भी दी थीं। लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि अभिनेता ने कुछ देर बाद ही अपने इंस्टा स्टोरी से टीजर को डिलीट कर दिया।

Dhaakad: बिग बी ने धाकड़ का ट्रेलर डिलीट किया तो भड़कीं कंगना, बोलीं- उन्हें बायकॉट का डर
 
विज्ञापन

5 of 10
आयुष शर्मा के साथ सुखराम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा के दादा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का निधन हो गया है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी चली गई। उनकी उम्र 94 वर्ष थी। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी। एक दिन पहले ही आयुष ने एक पोस्ट साझा कर लोगों से अपने दादा के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था।

Pandit Sukh Ram Sharma: आयुष शर्मा के दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का निधन, एक्टर बोले- ‘आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे’
विज्ञापन

6 of 10
धर्मेंद्र, शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जो इस उम्र में निजी जिंदगी में तो सक्रिय हैं ही इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। बहुत जल्द वह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह दिग्गज अभिनेत्री शाबाना आजमी के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने फिल्म के सेट से बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर शबाना आजमी के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने 'इश्क' के बारे में भी कुछ लिखा।

Dharmendra-Shabana Azmi: शबाना आजमी के साथ इजहार-ए-इश्क करते नजर आए धर्मेंद्र, तस्वीर शेयर कर कही ये बात
विज्ञापन

7 of 10
महेश बाबू, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
किच्चा सुदीप के हिंदी भाषा को लेकर किए गए एक ट्वीट के बाद से बॉलीवुड और दक्षिण सिनेमा में काफी दिनों से बहस चल रही है। दिन-प्रतिदिन ये बहस बढ़ती ही जा रही है। बीते दिनों साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड से तौबा करते हुए कहा कि बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता। इन सब बहस के बीच बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का रिएक्शन आया है। रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान हिंदी भाषा और साउथ के सिनेमा को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि ये बहुत अच्छी बात है कि साउथ की फिल्में देशभर में बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं। रणवीर ने कहा कि जल्द ही हिंदी फिल्में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगी।

Bollywood VS South Cinema: महेश बाबू के बाद अब भाषा विवाद पर बोले रणवीर सिंह, बताया कैसी लगती हैं साउथ की फिल्में

8 of 10
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही करण ने जानकारी दी थी कि वह जल्द ही 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं। इस शो में करण बॉलीवुड के सितारों के साथ इंडस्ट्री की गॉसिप और उनके जीवन से जुड़ी चीजों पर बात करते हैं। शो के एलान के साथ ही फैंस में शो की गेस्ट लिस्ट जानने की भी उत्सुकता बढ़ गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शो भी का हिस्सा बनेंगे।

Koffee With Karan 7: करण जौहर के शो का हिस्सा बनेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका! जानें पूरी डिटेल

9 of 10
शूटिंग के पहले दिन की करीना कपूर ने शेयर की तस्वीर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद करीना ने अब अपने ओटीटी डेब्यू की तैयारी शुरू कर दी है। वह सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ में नजर आने वाली हैं। बुधवार को करीना ने सेट से अपनी एक तस्वीर साझा की। अपने ओटीटी डेब्यू के लिए करीना कपूर कलिम्पोंग में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने सेट से पहले दिन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बालकनी में बैठी हुई हैं।

The Devotion Of Suspect X: करीना कपूर ने शुरू की अपने ओटीटी डेब्यू की शूटिंग, फोटो शेयर कर दिखाई पहली झलक
विज्ञापन

10 of 10
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : social media
साउथ की सुपरहिट पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' में काम करने के बाद राम चरण साउथ के साथ ही हिंदी बेल्ट में भी काफी प्रसिद्ध हो गए हैं। वह अपनी फिल्म की रिलीज के साथ ही चर्चाओं में बने हुए थे और दर्शक उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को जानने के लिए भी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उनकी पत्नी उपासना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को चौंका दिया है। उपासना ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया कि वह कोरोना संक्रमित हो गई थीं, लेकिन अब बिल्कुल ठीक हैं। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी अच्छी सेहत की कामना भी कर रहे हैं। 

Covid 19: राम चरण की पत्नी उपासना हुई थीं कोरोना संक्रमित, बोलीं- ‘सुरक्षित रहना और खुलकर जिंदगी जीना बहुत जरूरी’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें