ग्लैमर से भरी मायानगरी हर दिन कुछ न कुछ नया होता है। ऐसे में सिने प्रेमी फिल्मी जगत में होने वाली हचलचों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत में दिन भर में होने वाली 10 बड़ी खबरें की जानकारी देते हैं। तो चलिए 10 खबरों के जरिए बताते हैं आपको आज सिनेमा जगत में क्या कुछ हलचल हुई...
विज्ञापन
2 of 11
आदिपुरुष
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को लेकर अब अलग-अलग जगहों से विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल होने के बाद अब फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को नोटिज भेज कर माफी मांगने के लिए कहा गया है। यह नोटिस गुरुवार को सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से भेजा गया है। एडवोकेट कमलेश शर्मा की तरफ से भेजे गए नोटिस में सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से कहा गया है कि सात दिनों में फिल्म से विवादास्पद दृश्यों को हटाएं नहीं तो कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।
आमिर खान-करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ओटीटी पर रिलीज हो गई है। आमतौर पर, जब कोई फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होती है, तब स्टारकास्ट से लेकर फिल्म के निर्माताओं तक हर कोई इसका प्रचार करता है। कभी कोई मीडिया को इंटरव्यू देता है तो कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करता है। लेकिन, 'लाल सिंह चड्ढा' को गुप-चुप तरीके से देर रात नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया। ऐसे में जब फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की खबरें सामने आईं, तब हर कोई हैरान रह गया। सबके मन में बस एक ही सवाल आया कि आखिरी ऐसा क्या हुआ कि आमिर खान को यूं आधी रात को चोरी-छिपे फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम करवाना पड़ा? यदि आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। क्योंकि इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पांच वजह बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से मेकर्स न यह फैसला लिया है। पढ़िए...
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म भारत ही नहीं विश्व स्तर पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। लोगों की उम्मीद थी कि यह ऑस्कर की रेस में अपना स्थान हासिल कर लेगी। लेकिन भारत की ओर से गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) को आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजने का फैसला किया गया। वहीं, अब राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर की रेस में शामिल हो गई है। निर्माताओं ने स्वतंत्र रूप से अपनी दावेदारी भेजने का फैसला किया है। मेकर्स ने 'फॉर योर कंसिडरेशन' (एफवाईसी) कैंपेन के तहत 14 कैटेगरी में दावेदारी की है।
मशहूर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण को दिल का दौरा पड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। इन खबरों को देखने और पढ़ने के बाद उनके फैंस परेशान हैं। हर कोई उनकी सेहत का हाल जानना चाहता है, लेकिन क्या सच में उदित नारायण को दिल का दौरा पड़ा है? या ये महज एक अफवाह है, तो चलिए आपको बताते हैं वायरल हो रही इस खबर का सच क्या है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, हॉटस्टार की वेब सीरीज 'आर्या' में अपना दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद, अब एक नई वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज से अपना पहला लुक रिवील कर दिया है। अभिनेत्री का लुक देख यह साफ पता चल रहा है कि वह ट्रांसजेंडर का किरदार निभाने वाली हैं। बता दें कि यह पहली बार होगा जब मिस यूनिवर्स किसी ट्रांसजेंडर के रोल को अदा करती दिखाई देंगी। सुष्मिता सेन का यह अवतार देख हर कोई इस वेब सीरीज के बारे में जानने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किस फेमस ट्रांसजेंडर की जिंदगी को सुष्मिता सेन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने जा रही हैं। पढ़िए..
जब से कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म फोन भूत की घोषणा की गई है, तब से फैन्स तीनों को एकसाथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित यह बहुप्रतीक्षित फिल्म इस साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, शीबा चड्ढा और निधि बिष्ट भी सहायक भूमिकाओं में हैं। अब फोन भूत का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें लिखा है फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।
"राजराजा चोलन के काल में 'हिंदू धर्म' जैसी कोई चीज नहीं थी"...फिल्म निर्माता-अभिनेता कमल हासन के इस बयान से बवाल मच गया है। दरअसल, हाल ही में अभिनेता, मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन-1' की विशेष स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। जहां उन्होंने फिल्म देखने के बाद 'पोन्नियिन सेल्वन-1' के नायक राजराजा चोलन को एक हिंदू राजा के रूप में चित्रित करने के हालिया विरोध के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 'राजराजा चोलन के समय में हिंदू धर्म की अवधारणा ही नहीं थी और यह शब्द अंग्रेजों ने अपनी सुविधा के लिए गढ़ा था।" कमल हासन के इस बयान के बाद से ही बयान-बाजी का सिलसिला शुरू हो गया। Kamal Haasan: राजराजा चोलन के समय में नहीं थी हिंदू धर्म की अवधारणा, कमल हासन के इस बयान से मचा बवाल
9 of 11
जया बच्चन - अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
11 अक्टूबर को सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ बेहद खास होने वाला है। इस दिन केबीसी के सेट पर शो के होस्ट और अभिनय की दुनिया के बेताज बादशाह अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन मनाया जाएगा। जी हां, 11 अक्टूबर को बिग बी 80 साल के हो जाएंगे। यही कारण है कि सोनी टीवी, बिग बी के खास दिन को और खास बनाने के लिए विशेष प्लानिंग कर रहा है। सामने आए प्रोमो के मुताबिक शो में अभिषेक बच्चन और जया बच्चन आने वाले हैं।
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वाले सुपरस्टार राणा दग्गुबाती आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। साउथ की 'मैं ही राजा मैं ही मंत्री' से लेकर 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में दमदार अभिनय दिखाने वाले अभिनेता ने हिंदी पट्टी के लोगों के बीच भी अपनी एक खास जगह बनाई है। सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता के बेटे राणा दग्गुबाती के बाद अब उनका छोटा भाई इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है। जी हां, राणा के छोटे भाई की डेब्यू फिल्म 'अहिंसा' का टीजर आज रिलीज हो गया है।
सोशल मीडिया पर अमेजन मिनी टीवी कॉमेडी शो ‘केस तो बनता है’ आज कल खासी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में यह शो एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इस बार वजह शो के मेकर्स के लिए परेशान कर देने वाली हो सकती है। दरसअल सोशल मीडिया पर शो की शूटिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अभिषेक बच्चन शो के एक्टर के मजाक करने पर भड़क जाते हैं और बीच में ही शो छोड़ कर चले जाते हैं।