फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: एकता पर भड़के मुकेश खन्ना और 100 रुपये में 'ब्रह्मास्त्र' का टिकट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 25 Sep 2022 07:22 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मुकेश खन्ना-एकता कपूर, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार का दिन बेशक छुट्टि का होता है लेकिन मनोरंजन जगत में आज के दिन भी हलचल बनी रहती है। कुछ ऐसा हर बार की तरह आज भी हुआ। एक तरफ मुकेश खन्ना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने एकता कपूर को जमकर फटकार लगाई है। इसके अलावा, राखी सावंत ने भी हेमा मालिनी पर तंज कसा है। आइए आपको फिल्मी रैप में आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 11
रणबीर कपूर-अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर की  'ब्रह्मास्त्र' पर मिल रहे जनता के शानदार रिस्पॉन्स  के बाद फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी काफी खुश हैं। अयान इन दिनों अपनी फिल्म  का जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हो रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म के दूसरे भाग में बेहतर संवाद का वादा किया है। इस फिल्म को देखने के बाद कुछ लोगों ने इसके डायलॉग को लेकर अयान मुखर्जी की आलोचना की थी। 

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के डायलॉग्स की किरकिरी पर अयान मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से किया यह वादा
विज्ञापन

3 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
भोजपुरी अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कहा जा रहा था कि उस वीडियो में अक्षरा सिंह हैं। इस एसएमएस के लीक होने के बाद अब भोजपुरी अभिनेत्री का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और अक्षरा एकसाथ नजर आ रहे हैं। वीडियो को अब तक 94 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Akshara Singh: MMS लीक होने के बाद पवन सिंह के साथ अक्षरा का वीडियो वायरल, हिट हो रही जोड़ी

4 of 11
हेमा मालिनी, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन, हेमा मालिनी से कंगना रणौत के चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया था। हेमा से पूछा गया था कि क्या कंगना रणौत मथुरा से चुनाव लड़ने वाली हैं? हालांकि, हेमा मालिनी पैपराजी के इस सवाल से भड़क गई थीं और उन्होंने कहा था कि मीडिया के लोग तो राखी सावंत का नाम भी उछाल सकते हैं। हेमा के इस बयान पर बवाल होता दिखा। सोशल मीडिया पर राखी सावंत को सपोर्ट करने के लिए कई लोग खड़े हो गए। वहीं, अब खुद राखी सावंत ने हेमा मालिनी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह एक सीक्रेट था।

Rakhi Sawant: हेमा मालिनी के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, बोलीं- 2024 में आप मुझे चुनाव लड़ते देखेंगे
विज्ञापन

5 of 11
फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में इन दिनों दो गायिकाओं के बीच में घमासान चल रहा है। नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक के बीच एक गाने को लेकर जबरदस्त बहस चल रही है, और वो गाना है, 'मैंने पायल है छनकाई'। 90 के दशक की फेमस सिंगर फाल्गुनी पाठक के गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स वर्जन नेहा कक्कड़ ने गाया है। नेहा का गाया गाना न तो फाल्गुनी पाठक को पसंद आया है और न ही फैंस को। फाल्गुनी पाठक ने नेहा कक्कड़ पर निशाना साधा। फाल्गुनी पाठक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ कमेंट्स साझा किए थे, जिसमें नेहा को ट्रोल किया गया। बहस के बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक को एकसाथ देखा जा रहा है।

Falguni Pathak-Neha Kakkar: इंस्टा फाइट के बीच एकसाथ नजर आईं नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक, जमकर खेला डांडिया
विज्ञापन

6 of 11
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के 'शक्तिमान' मुकेश खन्ना लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों मेंं आ जाते हैं। मुकेश अपने बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अपने यूट्यूब चैनल पर समय-समय पर खुद के विचार फैंस संग साझा करते हैं। कई बार उनकी ये बातें विवादों का कारण भी बन जाती हैं। हाल ही में मुकेश ने एकता कपूर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Mukesh Khanna: अब एकता कपूर पर भड़के 'शक्तिमान', कहा- सास बहू सीरियल ने टीवी का ...
विज्ञापन

7 of 11
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दिन से यह फिल्म टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 23 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर इस फिल्म ने  रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया था। शनिवार को भी फिल्म ने ठीक ठाक कमाई की। अब तक इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पर कुल 246.63 करोड़ की कमाई कर ली है। इस बीच सिनेमा डे पर फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स  से उत्साहित फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म की टिकटों के दाम पर बड़ा एलान कर दिया है।

Brahmastra: दर्शकों के लिए खुशखबरी, 100 रुपये में देख सकेंगे 'ब्रह्मास्त्र', सिर्फ इतने दिनों के लिए है यह ऑफर

8 of 11
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
जानी-मानी अभिनेत्री चारू असोपा और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन बीते लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अपने रिश्ते में बढ़ रही खटास के बाद दोनों ने ही इसे खत्म करने का फैसला कर लिया था। लेकिन बाद में दोनों ने अपने इस रिश्ते को एक मौका देने का फैसला करते हुए सुलह कर ली। हालांकि, सुलह के बाद से ही लोग उनके तलाक को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे। अब इस पर चारू असोपा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Charu Asopa Rajeev Sen: तलाक को पब्लिसिटी स्टंट बताने पर चारू असोपा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस रात हम…

9 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : insta
उर्फी जावेद हमेशा ही अपने हद से ज्यादा बोल्ड और अजब-गजब ड्रेसिंग सेंस से लोगों के होश उड़ा देती हैं। उर्फी जहां सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, वहीं आए दिन कई जगहों पर ऐसे आउटफिट में नजर आती हैं, जिसे देखकर लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं। अब एक बार फिर से वब बोल्ड कपड़ों में एयरपोर्ट पर पहुंचीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Urfi Javed: हद से ज्यादा बोल्ड कपड़े पहनकर फिर एयरपोर्ट पहुंचीं उर्फी जावेद, बोलीं- टिकट दिखाऊं क्या

10 of 11
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने अभिनय के साथ ही बेहतरीन डांस और कमाल की फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अब इसी बीच हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर #ASK (पूछो) सेशन रखा था। इस दौरान उनके फैंस ने एक के बाद एक कई सवाल पूछे और अभिनेता ने भी सभी सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने टाइगर श्रॉफ से हीरोपंती को लेकर भी सवाल किया। टाइगर ने इस सवाल को इग्नोर करने के बजाय बिल्कुल स्पष्ट जवाब दिया है।

Heropanti 2: 'हीरोपंती 2' को लेकर टाइगर श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया, बोले- रिलीज के पहले मजा आया लेकिन बाद में...
विज्ञापन

11 of 11
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का जल्द ही आगाज होने वाला है। फैंस अपने इस पंसदीदा रियलिटी शो के शुरू होने का बेसब्री कर रहे हैं। वहीं, मेकर्स भी फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए शो से जुड़ी अलग-अलग जानकारी सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। हालांकि, फैंस को इस शो के कंटेस्टेंट्स के नाम का इंतजार है, जो अब खत्म होता दिख रहा है। जी हां, बिग बॉस के पहले कंटेस्टेंट से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। इस शो का पहला कंटेस्टेंट टीवी का एक मशहूर एक्टर होगा। 

Bigg Boss 16: 'साथ निभाया साथिया' फेम गौतम विज होंगे 'बिग बॉस 16' के पहले कंटेस्टेंट! मेकर्स ने दिया हिंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें