फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आपस में भिड़ीं मलाइका-अमृता और तलाक पर ‘महादेव’ फेम मोहित का बयान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 20 Dec 2022 07:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। किसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होता है, तो सितारों से जुड़ी अपडेट भी सामने आती हैं। आज भी इंडस्ट्री में बहुत कुछ हुआ। एक ओर अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो मलाइका अरोड़ा की बहन से लड़ाई हो गई। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए बताते हैं आपको मनोरंजन जगत की आज की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड में अपने अपनी बेहतरीन फिल्म च्वॉइस और शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता टॉम क्रूज के फैंस पूरी दुनिया में फैले हैं। हॉलीवुड के यह 60 वर्षिय अभिनेता अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ ही फिल्मों में किए जाने वाले अपने हैरतअंगेज स्टंट्स के लिए भी मशहूर हैं। अपने करियर में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में देने वाले टॉम क्रूज के नाम एक ऐसी फिल्म है, जिसकी दीवानगी उसका नाम आते ही दर्शकों के चेहरे पर झलकती है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता के करियर की सुनहरे अक्षरों से लिखी फिल्म सीरीज 'मिशन इम्पॉसिबल' की। यह एक ऐसी फिल्म सीरीज है, जिसमें अभिनेता ने अपने एक्शन स्किल्स को बढ़िया तरीके से प्रदर्शित किया है। इसकी एक झलक हाल ही में अभिनेता ने इस सीरीज की आगामी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग के दौरान का वीडियो साझा करके दिया है। 

Mission Impossible 7: हेलीकॉप्टर से कूद टॉम क्रूज ने किया हैरतअंगेज स्टंट, दिल थामकर देखिएगा यह वीडियो
विज्ञापन

3 of 11
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
रूसो ब्रदर्स की अवेटेड सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन की पहली सबसे महंगी सीरीज है, जिसके दो एपिसोड्स 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'द रिंग्स ऑफ पावर' दो दिसंबर को रिलीज हो चुकी हैं। 'सिटाडेल' वेब सीरीज का बजट तकरीबन 235 मिलियन डॉलर है। हाल ही में प्राइम वीडियो ने सिटाडेल यूनिवर्स की भारतीय इन्स्टॉल्मेंट के मुख्य कलाकार की पुष्टि की, जो प्राइम वीडियो और रूसो ब्रदर्स के एबीजीओ की अपनी तरह की पहली ग्लोबल-इवेंट सीरीज है । भारत की अनटाइटल्ड सिटाडेल सीरीज में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे और इसका नेतृत्व प्रसिद्ध रचनाकार जोड़ी राज और डीके करेंगे, जो इस सीरीज के निर्देशक और शो रनर हैं। 

Varun Dhawan: भारत की सिटाडेल सीरीज में वरुण धवन निभाएंगे मुख्य भूमिका, कहा- शूटिंग का है बेसब्री से इंतजार

4 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम काफी चर्चा में बना हुआ है। आज यानी 20 दिसंबर को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पेशी के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची हैं। पटियाला हाउसकोर्ट में जैकलीन के साथ उनके वकील प्रशांत पाटिल और शक्ति पांडे भी मौजूद थे। साथ ही सुकेश चंद्रशेखर भी कोर्ट में मौजूद हैं। 

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लीना मारिया की 26 कार जब्त करने का आदेश, ED ने मांगी थी अनुमति
विज्ञापन

5 of 11
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी की दुनिया के सबसे प्यारे और क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। शादी के बाद से ही दोनों अपनी कैमेस्ट्री और कपल गोल से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अब फैंस उन्हें माता-पिता के रूप में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। ऐसा लगता है कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम फैंस की इस उम्मीद को पूरा करने वाले हैं। 

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर गूंजेगी किलकारी! ननद ने दिए अभिनेत्री के मां बनने के संकेत
विज्ञापन

6 of 11
फिल्म कुत्ते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में मोस्ट अवेटेड फिल्म कुत्ते का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अर्जुन कपूर, तबू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान जैसे सितारों से सजी ये क्राइम थ्रिलर 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टाइटल जितना हटकर है, इसका ट्रेलर उतना ही मजेदार है। ट्रेलर की शुरुआत और इसका अंत आपको हंसा जरूर देगा। डार्क ह्यूमर को दिखाती इस फिल्म में कई दिग्गज फिल्मी हस्तियां जैसे कुमुद मिश्रा, शर्दुल भारद्वाज और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे शामिल है। 

Kuttey Trailer: 'शिकार बनो या शिकार करो...', तब्बू और अर्जुन के जबरदस्त डायलॉग्स के साथ कुत्ते का ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन

7 of 11
हार्वे वाइंस्टीन - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में आए दिन अभिनेत्रियां सिनेमा जगत की काली सच्चाई से दुनिया को रूबरू कराती रहती हैं। अपने साथ हुए कास्टिंग काउच की घटनाओं का उल्लेख करने के साथ ही वे कई बार बड़े-बड़े अभिनेताओं और निर्माताओं पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप भी लगाती हैं। ऐसे ही एक घटना हॉलीवुड से भी सामने आ रही है। अमेरिकी फिल्म निर्माता हार्वे वाइंस्टीन पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगाए गए थे। ऐसे में हाल ही में हुई सुनवाई में निर्माता को दुष्कर्म का दोषी पाया गया है। 

Harvey Weinstein: दुष्कर्म के मामले में हॉलीवुड निर्माता हार्वे वाइंस्टीन दोषी करार, सुनाई गई 23 साल की सजा

8 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : social media
कभी पिन तो कभी सिम से बनी ड्रेस पहन सबकी नजरों में आने वाली उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब तो ऐसा लगने लगा है कि उर्फी की हर छोटी से छोटी चीज सभी के लिए एक बहुत बड़ा मसला बनती जा रही है। उर्फी और उनके कपड़ों पर जहां पहले लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकालते थे, वहीं अब अभिनेत्री को ट्रोल करने वाले यही लोग उनको फोन पर भी धमकियां देने लगे हैं। पिछले दिनों आई रिपोर्ट में बताया गया था कि एक व्यक्ति ने उर्फी जावेद को रेप और जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार उर्फी को धमकी देने वाला यह व्यक्ति अब पुलिस की गिरफ्त में है।  

Urfi Javed: उर्फी को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, इस शहर में छिपा बैठा था आरोपी

9 of 11
मलाइका अरोड़ा,अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने पहले रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री के शो के हर एपिसोड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिन्हें सुन सभी दंग  रह जाते हैं। मलाइका के जीवन के हैरान कर देने वाले पहलुओं में से एक उनका और छोटी बहन अमृता अरोड़ा का रिश्ता भी है। कैमरे के सामने अक्सर एक-दूसरे के ऊपर प्यार लुटाती नजर आने वाली इन दोनों बहनों को इस शो में लड़ते हुए देखा जा चुका है। एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अमृता 'मूविंग इन विद मलाइका' के लेटेस्ट एपिसोड में एक-दूसरे से भिड़ते देखा गया है।  

Moving In With Malaika: रियलिटी शो में आपस में भिड़ीं मलाइका-अमृता, अभिनेत्री के जोक्स पर फूटा बहन का गुस्सा

10 of 11
मोहित रैना, अदिति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
देवों के देव महादेव फेम मोहित रैना बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि मोहित की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है। हालांकि अब एक्टर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत में मोहित ने स्पष्ट कर दिया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Mohit Raina: तलाक की अफवाहों पर मोहित रैना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शादी की पहली सालगिरह मना रहा हूं
विज्ञापन

11 of 11
रौशनी श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
रौशनी श्रीवास्तव छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती हैं। साथ ही, वह अपनी गायकी के लिए भी जानी जाती हैं। रौशनी ने बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ सीरियल 'रघुकुल रीत सदा चली आई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें रौशनी के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। छोटे पर्दे पर रौशनी ने खूब नाम कमाया, लेकिन इस दौरान उन्हें कई कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा था। अब रौशनी ने अपने वर्षों पुराना दर्द साझा किया। रौशनी ने मनोरंजन की दुनिया का काला सच भी बताया। 

Raushni Srivastava: कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं टीवी एक्ट्रेस रौशनी, इंटस्ट्री के काले सच का किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें