मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक ओर जहां साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां का निधन हो गया है तो वहीं दूसरी ओर परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार महेश बाबू की मां और अभिनेत्री इंदिरा देवी का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार की मां पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ थीं। उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उससे जुड़े संगठनों पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया है। कई राज्यों ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को बैन करने की मांग की थी। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने इस संगठन के काले कारनामों की लंबी सूची भी जारी की है। वहीं, 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी इस पर अपनी राय दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।
एकता कपूर अपनी वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पिछले वर्ष इस सीरीज में दिखाए गए आपत्तिजनक सीन्स को लेकर बिहार के बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। अब सैनिकों के अपमान के इस मामले में एकता और शोभा कपूर के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
मलयालम फिल्म की एक लोकप्रिय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट के जरिए चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उत्तरी केरल के एक मॉल में फिल्म प्रचार के दौरान उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। इस पोस्ट में अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि एक अन्य अभिनेत्री ने भी मंगलवार देर रात व्यस्त मॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऐसा ही अनुभव किया। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और स्थानीय टीवी चैनलों ने भी इसे प्रसारित किया।
परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' इन दिनों चर्चाओं में है, जो एक एक्शन बेस्ड फिल्म होगी। बीते दिन हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणीति ने अपनी इस फिल्म को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे, जिसमें फिल्म की शूटिंग लोकेशन तक शामिल थी। वहीं, अब इस फिल्म का धांसू ट्रेलर भी सामने आ गया है, जो काफी शानदार है। इस फिल्म में परिणीति स्पाई की भूमिका में होंगी और अभिनेत्री जबरदस्त एक्शन भी करती नजर आएंगी, जिसकी झलक ट्रेलर में दिखाई गई है।
टेलीविजन जगत के एक बुरी खबर सामने आई है। टीवी के पॉपुलर सीरियल 'भाबी जी घर पर है' फेम एक्टर जीतू गुप्ता के बेटे का निधन हो गया है। जीतू गुप्ता के बेटा का नाम आयुष हैं और वह महज 19 साल के थे। इस घटना ने जीतू गुप्ता के परिवार को तोड़कर रख दिया है और एक्टर भी अपने बेटे को खोने के गम में सदमे में हैं। कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया के जरिए आयुष के निधन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जीतू गुप्ता के बेटे को याद भी किया।
अजय देवगन की 'दृश्यम' ने रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी। सस्पेंस थ्रिलर इस फिल्म में लोगों को अजय देवगन का अंदाज काफी पसंद आया था। अब अजय जल्द ही 'दृश्यम 2' के लेकर आने वाले हैं। इस बीच उनके एक पोस्ट ने लोगों की बेताबी को और अधिक बढ़ा दिया है। दरअसल, अभिनेता ने सोमवार को ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दृश्यम से जुड़ी चीजें नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री यानि कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्म से एक और स्टार का लुक सामने आ गया है। मेकर्स ने इस बात का खुलासा किया है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक पॉलिटिशियन और एक्टिविस्ट जगजीवन राम की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक भी साझा कर दिया है। कंगना और सतीस कौशिक के अलावा फिल्म में और भी कई अभिनेताओं के लुक्स सामने आ चुके हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि पर्सनल लाइफ में व्यस्त सोनाक्षी अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान न दे रही हों।सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही आगामी फिल्म 'डबल एक्सएल' में अभिनय करती नजर आएंगी। लेकिन इन खबरों के बीच अब सोनाक्षी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक नामचीन कॉमेडियन को थप्पड़ जड़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर सभी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। चलिए जानते हैं माजरा क्या है...
आमिर खान ने चार साल बाद फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। लगभग 180 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हश्र देखने को मिला था। यह हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक थी। इस बीच खबर है कि आमिर एक बार फिर विदेशी फिल्म के हिंदी संस्करण में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की माने तो एक्टर जल्द ही इस प्रोजेक्ट में दिख सकते हैं।