फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: महेश बाबू के पिता का निधन और श्रद्धा मर्डर केस पर भड़कीं स्वरा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 15 Nov 2022 07:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
महेश बाबू के पिता, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के निर्भाया कांड के बाद अब श्रद्धा मर्डर केस ने सबको हिलाकर रख दिया। बता दें कि आफताब ने नशे की हालत में अपने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं अपने द्वारा किए गए अपराध को छुपाने के लिए आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए। जब से इस हत्याकांड की खबर सामने आई है तभी से हर कोई आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का रिएक्शन सामने आया है।

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस की खबर सुन आग बबूला हुईं स्वरा, आफताब को राक्षस बता कही दी यह बात

 

विज्ञापन

3 of 11
महेश बाबू, कृष्ण घट्टामनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का आज सुबह निधन हो गया है। 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। कृष्ण घट्टामनेनी एक जाने-माने तेलुगू सुपरस्टार थे। बता दें कि कुछ ही महीनों पहले महेश बाबू की माता का भी निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिन पहले उनके पिता को हार्ट अटैक हुआ था। जिसके बाद आनन-फानन में उनको हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हैदराबाद के अस्पताल कॉन्टिनेंटल के डॉक्टरों का बयान सामने आया है, उन्होंने बताया है कि कृष्णा घट्टामनेनी को कल दिल का दौरा पड़ा था।

Mahesh Babu: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन, मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने जताया शोक
 

4 of 11
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज सिनेमा जगत के शानदार अभिनेता हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से हर तरह के किरदार में फिट बैठ जाते हैं। लेकिन वह सिनेमा की दुनिया में उन कुछ कलाकारों में से एक भी हैं, जो राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। वह देशभर में चल रहे हर मुद्दे पर अपनी राय रखने में कभी नहीं हिचकिचाते। हालांकि, अब अभिनता का मानना है कि उनके राजनीतिक विचारों के कारण ही सिनेमा के कुछ लोग उनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं। अभिनेता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में उनके संबंधों पर खुलकर बात की है।

Prakash Raj: प्रकाश राज के साथ काम नहीं करना चाहते इंडस्ट्री के लोग, अभिनेता ने खुद बताई बड़ी वजह

 

विज्ञापन

5 of 11
आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की बिग बजट फिल्म 'आदिपुरुष' की लगातार चर्चा हो रही है लेकिन लोग फिल्म की तारीफ करने से ज्यादा बुराई कर रहे हैं। 2 अक्तूबर को इस फिल्म का टीजर भव्य तरीके से अयोध्या में रिलीज किया गया था लेकिन इस टीजर में कलाकारों के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। साथ ही फिल्म के वीएफएक्स से भी फैंस खुश नहीं हुए, जिसके बाद से ही फिल्म में बदलाव की खबर सामने आ रही है। वहीं, अब 'आदिपुरुष' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि अब रावण के लुक में भी बदलाव किया जाएगा।

Adipurush: विवाद के बाद 'आदिपुरुष' में सैफ की दाढ़ी पर चलेगी कैंची, मेकर्स ने तैयार किया रावण का नया स्केच

 

विज्ञापन

6 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को अभिनेत्री को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि में एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी है। 10 नवंबर को कोर्ट में जैकलीन की जमानत पर बहस होने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। वहीं, अब अभिनेत्री को सर्शत जमानत दे दी गई है। इस मामले में अभिनेत्री अंतरिम जमानत पर बेल पर थीं।

Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज को राहत, कोर्ट से मिली जमानत

विज्ञापन

7 of 11
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

बिपाशा बसु हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। शादी के छह साल बाद अभिनेत्री के घर में किलकारियां गूंजी हैं। बिपाशा और करण 12 नवंबर को ही माता-पिता बने हैं। बच्चे के जन्म के बाद करण सिंह ग्रोवर ने पोस्ट साझा कर बेटी और उनके नाम की जानकारी दी थी। माता-पिता बनने के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब बिपाशा मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं, जिसकी पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं।

Bipasha Basu: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा, करण के साथ बेटी को गोद में लेकर पहुंचीं घर

 

8 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliabhatt
 मां बनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहली तस्वीर साझा की है। बता दें कि 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी का स्वागत किया था। जिसके बाद से ही हर कोई आलिया और बेटी की झलक देखने के लिए बेताब हैं। फैंस की इसी डिमांड को ध्यान में रखते हुए आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट अपने हाथ में एक कप पकड़े नजर आ रही हैं। बता दें कि इस कप पर 'मम्मा' लिखा हुआ है।

Alia Bhatt: आलिया ने बेटी के जन्म के बाद शेयर की अपनी पहली तस्वीर, लोगों ने की बच्चे की झलक दिखाने की मांग

9 of 11
साजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं। इस शो में एंट्री के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में बिग बॉस के घर से उनकी एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई है जिसकी वजह से वह एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

Bigg Boss 16: साजिद खान के खुलेआम धूम्रपान करने पर भड़के यूजर्स, बोले- हिपोक्रेसी की भी कोई सीमा होती है

10 of 11
करिश्मा शर्मा-विवान शाह - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के घर शहनाई बजने वाली है?  जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में तो कुछ यही बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक अक्सर अपने अभिनय और लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री करिश्मा शर्मा इन दिनों नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह को डेट कर रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों बीते एक वर्ष से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन, हाल ही में बातों ही बातों में एक्ट्रेस ने यह इशारा जरूर कर दिया है कि विवान का उनकी जिंदगी में एक अलग ओहदा है।

Naseeruddin Shah: नसीरूद्दीन शाह के घर की बहू बनेंगी करिश्मा शर्मा? विवान को कर रहीं डेट
विज्ञापन

11 of 11
नागा शौर्य - फोटो : सोशल मीडिया
टॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागा शौर्य हाल ही में फिल्म सेट पर बेहोश हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा अपनी आगामी फिल्म 'एनएस 24' की शूटिंग में व्यस्थत थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वह अचानक बेहोश हो गए। अभिनेता के मूर्छित हो जाने की वजह से फिल्म के सेट पर मौजूद हर कोई घबरा गया और अफरा-तफरी में उन्हें एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एआईजी) ले जाया गया। 

Naga Shaurya: टॉलीवुड स्टार नागा शौर्य की बिगड़ी तबीयत, सेट पर हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें