सितारों से भरी फिल्मी दुनिया हर रोज किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। फिल्मों की अपडेट से लेकर सेलिब्रिटीज से जुड़ी जानकारी तक फैंस इन सभी खबरों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं।
सितारों से भरी फिल्मी दुनिया हर रोज किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। फिल्मों की अपडेट से लेकर सेलिब्रिटीज से जुड़ी जानकारी तक फैंस इन सभी खबरों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। फिल्म रैप के जरिए हम आपको दिनभर हुई इन्हीं खबरों की जानकारी देते हैं। तो आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की आज की 10 बड़ी खबरों के बारे में-
आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी इन दिनों सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ डेटिंग की घोषणा की है, तब से सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग दोनों के इस कदम को सराह भी रहे हैं। डेटिंग की खबर आने के बाद ललित और सुष्मिता दोनों रोज कोई न पोस्ट साझा कर रहे हैं। कभी वह एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हैं, तो कभी ट्रोल्स को किसी बात पर जवाब दे देते हैं। रविवार यानि की आज भी ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वह उनकी आलोचना करने वालों को सख्त हिदायत देते नजर आ रहे हैं।
करण जौहर हिंदी सिनेमा के बड़े निर्माता हैं, जो अपने हर नए प्रोजेक्ट से पहले फैंस के बीच खास माहौल जरूर बनाते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी हर नई फिल्म की जानकारी देते रहते हैं और अब करण ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह कल यानी सोमवार को फैंस के बीच एक बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं।
मार्वल के आगामी कॉमेडी शो शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए इसका ट्रेलर पिछले महीने रिलीज किया गया था। मिस मार्वल के बाद अब शी हल्क रिलीज होने वाली है। ट्रेलर में तातियाना मसलनी को जेनिफर वाल्टर्स यानी 'शी-हल्क' के रूप में दिखाया गया है। वह एक वकील होती है, जो ह्यूमन ओरिएंटेड लीगल केस लड़ने में माहिर होती है। ट्रेलर में तातियाना मासलनी के चचेरे भाई ब्रूस बैनर द्वारा सुपरहीरो बनने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। अक्षय कुमार की साल में चार-पांच फिल्में तो आती ही हैं। वहीं, खिलाड़ी कुमार इन दिनों भी लंदन में अपना अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अक्षय कुमार को लेकर कई बार खबर आती है कि वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं। अब इसी संबंध में अभिनेता को आयकर विभाग की ओर से सबसे ज्यादा टैक्स भरने पर सम्मानित किया गया है।
चाहे वह छोटा हो या बड़ा, हर दिल में एक बच्चा जरूर होता है, जिसे कहीं न कहीं सुपरहीरो की कहानियां पढ़ना और देखना जरूर अच्छा लगता है और यही वजह है कि हमेशा से ही सुपरहीरोज की फिल्में देखना हर किसी को पसंद होता है। अब एक बार फिर से डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स अपनी आगामी सुपरहीरो फिल्म 'शजाम! फ्यूरी ऑफ द गॉड' लेकर आ रहा है, जिसका शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये सुपरहीरो दुनिया को बचाने के साथ जमकर हंसाने भी वाला है।
राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है। अभिनेत्री अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी वह अपने बयानों से विवाद खड़ा कर देती हैं तो कभी आदिल के साथ उनको किसी वजह से ट्रोल किया जाता है। हाल ही में, राखी के बॉयफ्रेंड आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने अभिनेत्री के प्यार को दिखावा बताया था। गुस्साई राखी ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इन दिनों ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है। अक्सर सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। हाल ही में सबा और ऋतिक विदेश से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। एक बार फिर हाथों में हाथ डाले इन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों स्टार्स के बीच की नजदीकियां देख इनके फैंस बेहद खुश हैं, लेकिन वहीं कुछ नेटिजन्स ने इनकी एज-शेमिंग कर दी। दोनों के बीच के उम्र के अंतर पर यूजर्स ने कमेंट किए हैं।
Black Panther Wakanda Forever Trailer
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर के फैंस का इंतजार आखिर खत्म हो गया है। 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जी हां, मार्वल स्टूडियोज की 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के चरित्र ब्लैक पैंथर पर आधारित है। बता दें कि 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। फिल्म का ट्रेलर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी किया गया है।
हॉलीवुड को पसंद करने वाले भारतीय दर्शकों के बीच मार्वल स्टूडियोज में बनने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है और इनकी फिल्मों को दर्शकों द्वारा हमेशा खूब प्यार भी मिला है। वहीं, अब मार्वल स्टूडियोज के बॉस केविन फीगे दर्शकों के लिए गुडन्यूज लेकर आए हैं। केविन फीगे ने फैंस के बीच एवेंजर्स फिल्मों के अगले फेज का एलान कर दिया है और बताया है कि फिल्म का पांचवां और छठा फेज कैसा होगा। बता दें कि इन्फिनिटी सागा के साथ मार्वल की 'एवेंजर्स: एंडगेम' का अंत हुआ था, जिसकी मदद से ही मार्वल हॉलीवुड में एक ब्रांड बना है और अब मार्वल के नए प्रोजेक्ट्स का नया बैच मल्टीवर्स सागा के फेज के अंतगर्त ही रखा जाएगा।
टेलीविजन जगत के लिए शनिवार का दिन बेहद गमहीन रहा। टीवी के मशहूर शो भाबी जी घर पर है फेम दीपेश भान उर्फ मलखान का बीते दिन निधन हो गया। महज 41 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले दीपेश के यूं अचानक चले जाने से हर कोई दुखी और स्तब्ध है। अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। दीपेश के जाने के बाद अब हर कोई उन्हें याद कर उनके काम की तारीफ कर रहा है। इसी बीच इंटरनेट पर दीपेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।