फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Warp: KKK 13 की शूटिंग शुरू और सेलेब्स के कान अपीरियंस पर विवेक का तंज,पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 21 May 2023 08:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रोहित शेट्टी, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन ला रहे हैं। 'बिग बॉस' के इस नए सीजन को करण जौहर के बजाए सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। शो का दूसरा सीजन पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड होने वाला है। 
Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में मिलने वाला है एंटरटेनमेंट का डबल डोज, सामने आई कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
विज्ञापन

3 of 11
दृश्यम कोरियाई रीमेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कान 2023 फिल्म फेस्टिवल के दौरान इंडियन पवेलियन में भारतीय प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज और दक्षिण कोरिया के एंथोलॉजी स्टूडियो ने साझेदारी की घोषणा की। घोषणा के वक्त निर्माता कुमार मंगत पाठक और जय चोई वहां मौजूद थे। इस साझेदारी का परिणाम है कि थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' फिल्म का कोरिया रीमेक बनने जा रहा है। यह दूसरी बार होगा जब 'दृश्यम' को किसी अंतरराष्ट्रीय भाषा में बनाया जाएगा। इससे पहले इसका चीनी रीमेक बनाया गया जिसका नाम 'शीप विदाउट ए शेफर्ड' था। 
Drishyam: 'दृश्यम' के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, कोरियाई भाषा में रीमेक होने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

4 of 11
सलमान खान,अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
अब्दु रोजिक रियलिटी शो बिग बॉस की वजह से घर-घर में फेमस हो चुके हैं। वह सीजन 16 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट थे। इस शो से उन्होंने लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली। बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने खुद इस बात को लोगों के साथ शेयर किया था कि अब्दु किसी का भाई किसी की जान फिल्म में नजर आएंगे, लेकिन जब मूवी रिलीज हुई तब उसमें वह नहीं दिखाई दिए। 
Abdu Rozik: KKBKKJ में सलमान के साथ क्यों नजर नहीं आए अब्दु रोजिक? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

5 of 11
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्मों के रीमेक और सीक्वल पर काफी जोर दिया जा रहा है। जहां साउथ और हॉलीवुड फिल्मों का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है। तो वहीं, कुछ बेहतरीन हिंदी मूवी के सीक्वल का एलान कर फैंस का उत्साह बढ़ाया जा रहा है। 2023 की शुरुआत में निर्माता बोनी कपूर ने अपनी वर्ष 2005 की हिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर बात की थी। इससे पहले वर्ष 2021 में सलमान खान भी इसके सीक्वल को लेकर चर्चा करते नजर आ चुके हैं। वहीं, अब फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट की मानें तो, बड़े पर्दे से दूर चल रहीं बिपाशा 'नो एंट्री' के सीक्वल में एंट्री लेती नजर आएंगी।
No Entry Sequel: सलमान खान संग फिर रोमांस फरमाएंगी बिपाशा बसु? 'नो एंट्री' के सीक्वल से कमबैक की तैयारी!
विज्ञापन

6 of 11
बंदा फिल्म में मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को  23 मई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान अभिनेता ने साझा किया कि उन्होंने अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में जानबूझकर गलत उत्तर क्यों दिए। उन्होंने कहा कि वह अभिनेता बनने के अपने सपनों के बारे में अपने माता-पिता को बताने से डरते थे क्योंकि उनकी मां उन्हें थिएटर में फिल्में देखने जाने के लिए पीटती थीं।
Manoj Bajpayee : मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में जानबूझकर फेल हुए मनोज बाजपेयी, बोले- डर था डॉक्टर न बन जाऊं
विज्ञापन

7 of 11
थलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
थलपति विजय की अगली फिल्म को लेकर बीते लंबे समय से कई रिपोर्ट सामने आ रही थीं। वहीं, अब सुपरस्टार ने 21 मई, रविवार को पोस्ट कर अपनी अपकमिंग मूवी की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। इस मूवी का नाम 'थलपति 68' है, जिसके लिए स्टार ने फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु के साथ हाथ मिलाया है। यह वेंकट और थलपति के बीच पहला सहयोग होने जा रहा है। 
Thalapathy 68: 'थलापति 68' का आधिकारिक एलान, विजय के फैंस बोले- 'अब टूटेंगे सभी रिकॉर्ड'

8 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
कान फिल्म फेस्टिवल अपने पूरा शबाब पर है। कान फिल्म महोत्सव में इस साल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने अपने जलवे बिखेरे। इस दौरान फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस और उनके असिस्टेंट को लेकर ट्वीट किया था, जिसपर उनको खरी खोटी सुनने को मिली थी। अब द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने एक बार फिर उन सेलेब्स पर निशाना साधा है, जो इस साल के कान फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइलिश अपीयरेंस से सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने हाल के ट्वीट में, उन्होंने सभी को याद दिलाया कि यह एक फिल्म महोत्सव है न कि फैशन शो।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सेलेब्स के कान अपीयरेंस पर किया कटाक्ष, कहा- यह फैशन शो नहीं है

9 of 11
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फैंस इसे लेकर सुपर डुपर एक्साइटेड हैं। शो के अब तक 12 सीजन आ चुके हैं और 13वां सीजन जल्द ऑन एयर होने वाला है। इस शो सालों से रोहित शेट्टी होस्ट करते हुए आ रहे हैं। रोहित ने शो का पहला प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में उन्होंने अपनी खतरों के खिलाड़ी की पिछली जर्नी को भी दिखाया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि शो की शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी कितनी बार बुरी तरह से घायल हुए हैं।
Rohit Shetty: शुरू हुई 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग, नए वीडियो में रोहित शेट्टी ने दिखाया फ्रैक्चर्ड हाथ

10 of 11
अमन गुप्ता और प्रिया डागर - फोटो : सोशल मीडिया
बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' से प्रसिद्ध हुए को-फाउंडर और सीईओ अमन गुप्ता कान फिल्म फेस्टिवल के 76वें संस्करण में रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले भारतीय उद्यमी बने हैं। जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं, उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि असली अनुभव एक सपने के सच होने जैसा था। उनके साथ उनकी पत्नी प्रिया डागर भी थीं।
Cannes 2023: रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले भारतीय उद्यमी बने अमन गुप्ता, बोले- 'गर्व महसूस हो रहा है'
विज्ञापन

11 of 11
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में फंसाने के एवज में कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में एजेंसी ने शनिवार को उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी। एजेंसी ने कहा है कि सौदा 18 करोड़ रुपये में तय हुआ था और वानखेड़े की संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के अनुपात में नहीं थी। अब इस मामले में वानखेड़े आज फिर पूछताछ हुई है, जिसके लिए वह मुंबई के सीबीआई कार्यालय में पहुंचे थे।
Sameer Wankhede: अधिकारियों ने वानखेड़े को लगाई फटकार, कहा- चैट पेश करना नियमों का है उल्लंघन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें