फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: खेसारी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार और ऑनलाइन ठगी की शिकार हुईं आकांक्षा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 23 Jul 2023 07:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
खेसारी लाल यादव ,आकांक्षा जुनेजा - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'पठान' के साथ चार साल बाद पर्दे पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान जल्द ही एक बार फिर 'जवान' के साथ धूम-धड़ाका करने के लिए तैयार हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जब से 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज हुआ है तब से सभी के दिलों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। मेकर्स के इस प्रीव्यू धमाके के बाद से फैंस शाहरुख खान की फिल्म की हर खबर पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में हमारे पास इन उत्सुक फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स जल्द ही 'जवान' का पहला गाना रिलीज करने वाले हैं। चलिए जानते हैं कब...
Jawan First Song: इस दिन रिलीज होगा शाहरुख खान की 'जवान' का पहला गाना, एक पोस्ट ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल
विज्ञापन

3 of 11
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों की बेताबी और अधिक बढ़ गई है। लंबे समय के बाद निर्देशक-अभिनेता की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Indian 2: 'इंडियन 2' पर निर्देशक शंकर ने दिया नया अपडेट, जानकर खुशी से झूम उठेंगे कमल हासन के फैंस

4 of 11
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। छपरा कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ यह वारंट जमीन खरीद और चेक बाउंस मामल में जारी किया है। यह मामला 2019 का है। खेसारी लाल यादव ने पत्नी चंदा देवी के नाम से जमीन खरीदी थी, जिसका भुगतान नहीं हुआ है। हालांकि, चार साल पुराने इस माममें में खेसारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले कोर्ट ने अंतरिम जमानत ले ली थी। लेकिन अब वह सुनवाई में हाजिर नहीं हो रहे हैं, जिस कारण कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
Khesari Lal: गिरफ्तार हो सकते हैं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, कोर्ट ने गैर जमानती वारंट किया जारी
विज्ञापन

5 of 11
आकांक्षा जुनेजा - फोटो : social media
देशभर में इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और इन सभी घटनाओं का शिकार सिनेमा इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स भी हो रहे हैं। देश के जागरूक नागरिक होने के बावजूद भी ऑनलाइन फ्रॉड का शाकिर हो रहे हैं। हाल ही में टेलीविजन अभिनेत्री आकांक्षा जुनेजा भी ऐसी ही ठगी का शिकार हो गई हैं। 'साथ निभाना साथिया 2' और 'कुंडली भाग्य' जैसे सीरियल में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली आकांक्षा, हाल ही में मुंबई में साइबर फ्रॉड का शिकार हो गईं।
Akanksha Juneja: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुईं 'साथ निभाना साथिया 2' फेम एक्ट्रेस, लगी 30 हजार रुपये की चपत
विज्ञापन

6 of 11
अजय देवगन के नाम शुरू किया भीख मांगे आंदोलन - फोटो : social media
बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन का नाम इंडस्ट्री के टॉम एक्टर्स में शुमार है। उनके साथ फिल्में बनाने के लिए निर्माता-निर्देशकों की लाइन लगी रहती है और वह जल्द ही फिल्म 'मैदान' में नजर आने वाले हैं। लेकिन क्या आपको विश्वास होगा कि अजय देवगन को भी कभी भीख मांगने की जरूरत पड़ सकती है? नहीं न....लेकिन मुंबई के नासिक की सड़कों पर एक आदमी अजय देवगन के लिए भीख मांगता इधर-उधर घूम रहा है, जिसने अभिनेता के साथ-साथ उनके फैंस को भी बेहद परेशान कर दिया है।  
Ajay Devgn: नासिक के एक शख्स ने सिंघम के नाम शुरू किया भीख मांगो आंदोलन, जानें अजय की किस बात से है परेशान
विज्ञापन

7 of 11
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म ने दुनियाभर में फिल्म को काफी सराहा जा रहा है। भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। हालांकि, अब यह फिल्म विवादों में भी फंसती नजर आ रही है। दरअसल, फिल्म में मुख्य पात्र एक इंटीमेट सीन के दौरान संस्कृत का श्लोक पढ़ते समय संबध बनाते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि यह पंक्तियां भगवद गीता से हैं। हालांकि, फिल्म में गीता की बात नहीं की गई है। इसे देखने के बाद लोग फिल्म से इस सीन को हटाने की मांग कर रहे हैं।
Oppenheimer: विवादों में आई 'ओपेनहाइमर', जानें क्यों लोग कर रहे हैं फिल्म को बायकॉट करने की बात?

8 of 11
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी बज बना हुआ है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म को  केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा प्रमाणित किया गया है।
RARKPK: रॉकी और रानी की प्रेमकहानी को CBFC से क्लीन चिट, इन बदलावों के साथ बोर्ड ने दिया प्रमाणन

9 of 11
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
हाल ही में खबरें आई थीं कि मशूहर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा मीना कुमारी की बायोपिक का निर्देशन करते हुए नजर आने वाले हैं। अब, उन्होंने आखिरकार इन रिपोर्ट्स की पुष्टि कर दी है। एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में मनीष मल्होत्रा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये खबरें कैसे बाहर आईं, लेकिन यह सच में हो रहा है। 
Manish Malhotra: मीना कुमारी की बायोपिक बनाने की खबर को मनीष मल्होत्रा ने किया कंफर्म, कह डाली यह बड़ी बात

10 of 11
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
एटली के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। मेकर्स आए दिन कोई न कोई तस्वीर या अपडेट साझा कर फैंस के उत्साह को बढ़ा रहे हैं। बीते दिनों फैंस को शाहरुख खान का गंजा अवतार देखने को मिला। साथ ही फिट नयनतारा की खूबसूरती ने दर्शकों का मन मोहा। वहीं, अब 'जवान' की टीम ने एक नया पोस्टर जारी कर दिया है। हालांकि, पोस्टर में शख्स का पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन इसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 
Jawan New Poster: 'जवान' से एक और किरदार का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर देख गर्म हुआ कयासों का बाजार
विज्ञापन

11 of 11
बी सुभाष-श्वेता बब्बर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता बी सुभाष पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बेटी श्वेता बब्बर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक श्वेता का शनिवार को निधन हो गया। बता दें कि बी सुभाष ने मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म 'डिस्को डांसर' को प्रोड्यूस किया। बीते वर्ष मशहूर फिल्म निर्माता ने अपनी पत्नी तिलोतिमा बब्बर को खो दिया था, अब बेटी श्वेता इस दुनिया से चली गई।
दुखद: मिथुन को 'डिस्को डांसर' बनाने वाले बी सुभाष पर टूटा दुखों का पहाड़, दुनिया छोड़ गईं बेटी श्वेता
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें