सिनेप्रेमियों की नजर हमेशा सिनेमाजगत में होने वाली हलचल पर रहती है। मनोरंजन से जुड़ी 10 बड़ी खबरों में हम आपको दिनभर फिल्मी जगत की खबरों के बारे में बताते रहते हैं। महेश बाबू को पैन इंडिया स्टार बनाने जा रहे हैं एसएस राजामौली और बिहार में सरकार गिरते ही खेसारी लाल का गाना वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आज की बड़ी खबरें क्या हैं।
विज्ञापन
2 of 11
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का नाम हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में लिया जाता है। वह हर ईद पर अपनी कोई न कोई फिल्म रिलीज करते रहते हैं, हालांकि इस ईद पर उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। लेकिन अगली ईद फैंस के लिए खाली नहीं जाएगी। ईद 2023 में सलमान खान अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आ रहे हैं। दबंग खान की फिल्म 'टाइगर 3' ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। हालांकि कुछ दिन पहले मेकर्स ने 'टाइगर 3' का एक टीजर वीडियो भी साझा किया था, जिसमें सलमान खान और कटरीना कैफ की झलक देखने को मिली थी।
अभिनेत्री विद्या बालन बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह 'द डर्टी पिक्चर', 'पा', 'भूल भुलैया', 'बेगम जान' जैसी तमाम फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। मगर, वह इस बात से निराश हैं कि इंडस्ट्री में महिला केंद्रित फिल्में नहीं बनती हैं और जो फिल्में बनती हैं, उनमें एक्ट्रेस को क्रेडिट नहीं दिया जाता है। हाल ही में विद्या बालन ने 'ओ वुमनिया! 2022' पर बात की और इस दौरान उन्होने कहा कि बॉलीवुड में प्रोड्यूसर्स महिला केंद्रित फिल्में बनाने से डरते हैं।
ललित मोदी ने जब से सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते का खुलासा किया है, तब से दोनों का चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी मां शुभ्रा सेन का जन्मदिन मनाया है। इस दौरान अभिनेत्री ने जमकर पार्टी भी की है। सुष्मिता की इस पार्टी में ललित मोदी तो नहीं लेकिन अभिनेत्री के पूर्व बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल जरूर नजर आए। पार्टी करते हुए अभिनेत्री लाइव आई थीं और उन्होंने फैंस को मां के जन्मदिन के लिए शुक्रिया कहा। इस दौरान सुष्मिता सेन के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड भी नजर आए।
खेसारी लाल यादव-लालू प्रसाद यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार में इस समय बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल, नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो नीतीश की पार्टी जदयू जल्द ही महागठबंधन का हिस्सा बन सकती है। बिहार में चल रही इस राजनीतिक हलचल के बीच सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल गाने के बोल ही कुछ ऐसे हैं कि देखते ही देखते यह चर्चा का विषय बन चुका है।
पिछले 14 साल से लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने वाले मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अब बहुत सारे सितारे छोड़ कर जा चुके हैं। धीरे-धीरे शो को घर-घर में पहुंचाने वाले इसके सभी सितारे अलविदा कह रहे हैं। इसकी शुरुआत दिशा वकानी के शो को अलविदा कहने से हुई थी। हालांकि, दिशा और बाकी कलाकारों के बाद अभी हाल ही में शैलेश लोढ़ा और टप्पू बने राज ने सीरियल से मुंह मोड़ लिया है। लेकिन इन सबके बीच भी दर्शकों के बीच शो की पॉपुलैरिटी बरकरार है। शो को इस तरह बीच में छोड़कर जाने से मेकर्स काफी परेशान हैं। ऐसे में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक सख्त कदम उठाते हुए एक कॉन्ट्रैक्ट बनवाया है। आइए जानते हैं असित का इसपर क्या कहना है..
अभिनेत्री चारू असोपा के अपने पति राजीव सेन के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। राजीव ने चारू पर पहली शादी छिपाने का आरोप लगाया था। लेकिन बीते दिनों राजीव सेन ने चारू के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद लोगों ने मान लिया था कि दोनों के बीच सब ठीक हो रहा है। इतना ही नहीं, दावा ये भी किया गया कि अब राजीव और चारू तलाक नहीं लेंगे। लेकिन अब चारू ने उस तस्वीर की सच्चाई बताई है और कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है।
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कंगना रणौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री 'इमरजेंसी' का निर्देशन भी कर रही हैं। मतलब साफ है, इस बार कंगना रणौत के कंधों पर दो बड़ी जिम्मेदारी है। शायद यही कारण है कि अभिनेत्री को आराम करने तक का वक्त नहीं मिल रहा है। वह डेंगू और बुखार होने के बावजूद लगातार काम कर रही हैं।
राणा दग्गुबाती लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/ranadaggubati
फिल्म 'बाहुबली' में नेगेटिव किरदार से लोगों पर अपनी अलग छाप छोड़ने वाले एक्टर राणा दग्गुबाती ने इंस्टाग्राम से दूरी बना ली है। एक्टर ने अपने सारे पोस्ट को डिलीट कर दिया है। हालांकि अपने रील्स को उन्होंने नहीं हटाया है। राणा ने यह कदम क्यों उठाया है इसके पीछे की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। उन्हें इंस्टा पर लगभग 47 लाख लोग फॉलो करते हैं।
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज से पहले जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच फिल्म के लीड एक्टर आमिर ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है जो फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। दरअसल, एक्टर ने हाल ही में यह पुष्टि की है कि फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म शाहरुख कैमियो में दिखेंगे। हालांकि यह बात सामने नहीं आ सकी है कि फिल्म में शाहरुख का किरदार कैसा होगा।
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 7 सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो के पांच एपिसोड ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुके हैं और अब नए एपिसोड में करण जौहर के काउच पर सोनम कपूर और अर्जुन कपूर बैठे हुए दिखाई देंगे। इस एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें करण जौहर सोनम कपूर और अर्जुन कपूर से मजेदार सवाल कर रहे हैं तो वहीं दोनों भाई-बहन एक-दूसरे के सीक्रेट्स बता रहे हैं।