फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: करिश्मा तन्ना की हल्दी सेरेमनी और सुनील ग्रोवर को मिली अस्पताल से छुट्टी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 03 Feb 2022 07:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
करिश्मना तन्ना, सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के कई कलाकार हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। अब इस लिस्ट में टीवी जगत की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का नाम भी जुड़ गया है। इस समय एक्ट्रेस अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। करिश्मा की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। करिश्मा ने हल्दी फंक्शन में अपना लुक काफी सिंपल रखा है लेकिन वह सिंपल लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। करिश्मा तन्ना ने अपने हल्दी फंक्शन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर का सूट पहना है इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लावर ज्वैलरी पहनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए करिश्मा की हल्दी सेरेमनी में केवल करीबी दोस्त और सिर्फ परिवार वाले ही मौजूद रहे। करिश्मा तन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से भी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में अपने होने वाले पति वरुण बंगेरा संग हल्दी की रस्म निभाती नजर आ रही हैं।

Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, सामने आईं हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 10
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
44 वर्षीय कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Comedian Sunil Grover) की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। वे अब खतरे से बाहर हैं। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सुनील को आज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से छुट्टी मिल गई है। सुनील को पिछले हफ्ते ही सीने में दर्द होने की वजह से अस्पताल में एडमिट किया गया था। और 27 जनवरी के दिन उनकी 4 बाईपास सर्जरी हुई है। वह अच्छी तरह से ठीक हो गए हैं और अपने दैनिक काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सुनील के दिल में ब्लॉकेज पाए गए थे। अगर समय पर सर्जरी नहीं होती तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा था। ऐसे में कॉमेडियन ने जल्द से जल्द सर्जरी कराने का फैसला लिया। सुनील ने पहले अपनी सीरिज की सूटिंग निपटाई उसके बाद बिना किसी शोर-शराबे के ट्रीटमेंट के लिए निकल गए।

Sunil Grover Health Update: सुनील ग्रोवर को मिली अस्पताल से छुट्टी, सीने में दर्द के बाद कराई 4 बाईपास सर्जरी
विज्ञापन

3 of 10
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा से शादी की अफवाहों पर अली फजल ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने हाल ही में एक रिपोर्ट को रिट्वीट कर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी और ऋचा की तुलना 'बंटी-बबली' से की और मजाक में कहा कि वे 'शादी पुलिस' से भाग रहे हैं। अली ने ट्विटर पर लिखा, “अरे भाईलोग, एक असेंबल इस सारी अटकलें का बनेगा। दो साल से बंटी-बबली के पीछे लगी शादी पुलिस। खुन्नस में कराडाली आधे बॉलीवुड की शादी। लेकिन जे दोनो पकड़ में नहीं आए। लेकिन क्यों? यह आपका प्यार है। लेकिन हमें हमारा काम करने दीजिए।"

Richa Chadha-Ali Fazal Marriage: ऋचा चड्ढा से शादी की अफवाहों पर पहली बार बोले अली फजल, कहा- "खुन्नस में आधे बॉलीवुड..."

4 of 10
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) ने अभिनेत्री जूही चावला और दो अन्य के खिलाफ दायर याचिका वापस ले ली है। डीएसएलएसए ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को इसकी सूचित देते हुए कहा है कि चूंकि जूही स्वेच्छा से समिति के लिए प्रचार करने के लिए सहमत हुई हैं, ऐसे में वे इस याचिका को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। बता दें, दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस एसोसिएशन ने कोर्ट में जूही के खिलाफ याचिका लगाई थी कि 7 महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी जुर्माने की रकम जमा नहीं की है, जिसे उन्हें 7 दिन के अंदर भरना था। बता दें, 5जी मामले में जूही के अलावा दो और लोगों पर 20 लाख रुपये के जुर्माने को घटाकर 2 लाख किया गया था। कोर्ट ने जुर्माना घटाने को लेकर यह शर्त रखी थी कि सेलेब्रिटी होने के नाते वे समाज की भलाई के लिए कुछ काम करेंगी तब उनका जुर्माना माफ किया जाएगा।

5G Roll Out Case: दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने वापस ली जूही चावला के खिलाफ याचिका
विज्ञापन

5 of 10
अजय देवगन - फोटो : social media
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म का नया पोस्टर 'भंसाली प्रोडक्शन्स' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया है। इस पोस्टर को रिलीज करते हुए उन्होंने लिखा, "आ रहे हैं कल, ट्रेलर के साथ। गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी से सिनेमाघरों में।" इस पोस्टर में अजय देवगन कोट पैंट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने सिर पर टोपी के साथ काला चश्मा भी लगा रखा है। वह 'सलाम' करते नजर आ रहै हैं। इस फोटो में अजय का विंटेज लुक साफ दिखाई दे रहा है। बता दें कि ये फिल्म इसी महीने 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Ajay Devgn First look: सामने आया 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अजय देवगन का पहला लुक, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
विज्ञापन

6 of 10
स्वरा भास्कर, राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के समय मोदी सरकार को घेरा था। इस दौरान राहुल गांधी ने कई मुद्दे उठाए थे, जिसमें बेरोजगारी, चीन और पेगासस जैसे मामले शामिल हैं। राहुल गांधी के भाषण को एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ‘सॉलिड’ बताया है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी के द्वारा लोकसभा में दिए भाषण की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, ‘कल लोकसभा में राहुल गांधी का सॉलिड भाषण। असंगठित क्षेत्र की दुर्दशा, बेरोजगारी, छात्र आंदोलन, भारत की विविधता का सम्मान करने की जरूरत, किसान आंदोलन, सरकार का अधिनायकवादी रवैया, राज्य के संस्थानों का क्षरण, पेगासस और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया।’

Swara Bhaskar: संसद में राहुल गांधी के भाषण को सुनकर खुश हुईं स्वरा भास्कर, ट्वीट कर बोलीं- सॉलिड स्पीच
 
विज्ञापन

7 of 10
मालविका मोहनन - फोटो : insta
साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन अपने शानदार अभिनय के साथ ही अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। मालविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ ही मॉर्डन लुक में भी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनका हर लुक पसंद आता है और वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार किसी ने उनकी ओरिजनल फोटो के साथ छेड़छाड़ करके फोटोशॉप की हुई वल्गर फोटो शेयर कर दी है। अब इसको लेकर मालविका मोहनन ने ऐसी फोटो यूज और शेयर करने वालों को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अपनी ओरिजनल तस्वीर शेयर की और लिखा, ''यह कुछ महीने पहले की मेरी एक फोटो है, जिसे किसी ने फोटोशॉप करके नकली अश्लील बना दिया है। बहुत सारे लोग इसे प्रसारित कर रहे हैं, जिनमें मीडिया घराने भी शामिल हैं, जो सिर्फ सस्ती पत्रकारिता है। यदि आप नकली देखते हैं तो कृपया मदद करें और रिपोर्ट करें।

Malavika Mohanan: वल्गर फोटो वायरल किए जाने पर भड़कीं मालविका मोहनन, असली तस्वीर साझा कर लगाई क्लास

8 of 10
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। इसके अलावा वे तरह-तरह के इंवेस्टमेंट के लिए भी जाने जाते हैं। मुंबई में ही अमिताभ बच्चन के पास पांच बंगले हैं। अब खबर है कि उन्होंने दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित बंगला 'सोपान' 23 करोड़ में बेच दिया है। Nezone ग्रुप के सीईओ अवनी बदेर ने अमिताभ बच्चन का दिल्ली वाला घर 'सोपान' खरीदा है। रिपोर्ट की मानें अमिताभ बच्चन की दिल्ली के गुलमोहर पार्क स्थित यह प्रॉपर्टी 418 स्क्वॉयर मीटर में फैली है। पिछले साल 7 दिसंबर को बदेर ने अपने नाम इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराया। इस पुराने घर से अमिताभ बच्चन की कई यादे जुड़ी थीं। इस प्रॉपर्टी को अमिताभ बच्चन के पिता ने खरीदा था। वे तेजी बच्चन के साथ कई सालों तक यहीं रहे। हालांकि, मुंबई में रहने की वजह से दिल्ली वाले घर की देख-रेख करना मुश्किल हो रहा था। जिस वजह से उन्होंने इस घर को बेचने का फैसला किया है।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 23 करोड़ में बेचा दिल्ली के गुलमोहर पार्क वाला बंगला, पिता हरिवंश राय बच्चन ने खरीदी थी प्रॉपर्टी

9 of 10
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : insta/priyankachopra
मां बनकर प्रियंका काफी खुश हैं और उन्होंने अब बच्चे के जन्म के बाद पहली बार पोस्ट साझा की है। इंस्टाग्राम पर दो रियर-व्यू मिरर सेल्फी शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'लाइट फील राइट।' पहली फोटो सनकिस्ड है और उनका चेहरा चमक रहा है। जबकि, दूसरी तस्वीर में वह पोज देती दिख रही हैं। इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं और अभिनेत्री को खूब प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने दिल वाली इमोजी के जरिए प्रियंका चोपड़ा को अपना प्यार दिया है। इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका के प्रशंसकों ने उन्हें 'नई मां' कहा है। एक फैन ने लिखा है, 'हैलो मम्मी !!' वहीं एक दूसरे प्रशंसक ने 'वेलकम बैक मामा।'

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के बाद पहली बार शेयर की फोटो, यूजर्स बोले- वेलकम बैक मम्मी...
विज्ञापन

10 of 10
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' की विजेता तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के साथ अपनी शादी की योजना पर चुप्पी तोड़ी है। तेजस्वी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह निश्चित रूप से "बहुत स्वामित्व वाली" हैं और "इस पर काफी गर्व करती हैं"। उन्होंने कहा कि करण कुंद्रा और वह "बेशर्मी से स्वामित्व वाले" हैं। तेजस्वी ने कहा कि कृष न ही उसका प्रेमी था और न ही योगिता, करण की प्रेमिका थी। उसने कहा कि कृष और वह बचपन के दोस्त थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी और करण कुंद्रा की इस साल मार्च में शादी करने की कोई योजना है, तो उन्होंने कहा कि उनकी यह योजना नहीं है।

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा से शादी की योजना पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें