फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पहलवानों के समर्थन में आए कमल और वैभवी के एक्सीडेंट की वजह आई सामने, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 24 May 2023 07:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कमल हासन, वैभवी उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टार पहलवानों का धरना लगातार जारी है। वह बृजभूषण के खिलाफ छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए और अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर पहलवानों का समर्थन करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स सामने आए हैं। दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने भी पहलवानों को अपना समर्थन दिया है।
Kamal Haasan: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतरे कमल हासन, कहा- मैं हमारे चैंपियंस के साथ खड़ा हूं
विज्ञापन

3 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने करियर में इंडस्ट्री की लगभग सभी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। ताजा खबर यह है कि वह निम्रत कौर और सारा अली खान के साथ फिर से काम कर रहे हैं, वह तीनों साथ में एक फिल्म में काम करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा और निम्रत, दिनेश विजान की अगली प्रोडक्शन 'स्काई फोर्स' में खिलाड़ी कुमार के साथ नजर आएंगी।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' का हिस्सा बनीं निम्रत-सारा अली खान, इस दिन शुरू होगी मूवी की शूटिंग

4 of 11
शाहिद कपूर, अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और अली अब्बास जफर 'ब्लडी डैडी' में पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। यह एक एक्शन  फिल्म है जो ओटीटी पर रिलीज हो रही है। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दोनों ही कलाकारों ने एक दूसरे के बीच की खास बॉन्डिंग के बारे में बात की।
Bloody Daddy: शाहिद कपूर के साथ स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म बनाना चाहते थे अली, निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

5 of 11
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी लेटेस्ट ओटीटी रिलीज फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही में मनोज को शाहरुख खान की तारीफ करते, तो सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अपनी राय रखते देखा गया। वहीं, अब मनोज ने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस फार्मूले पर चुप्पी तोड़ी है, साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधते नजर आए हैं।  
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस फार्मूले पर कसा तंज, कमियों को उजागर कर निकाली भड़ास
विज्ञापन

6 of 11
अजीत कुमार,सुगत सतपति - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार अजीत एक्टिंग के अलावा बाइक राइड का भी शौक रखते हैं, यही वजह है कि वह इस समय वर्ल्ड बाइक टूर पर हैं। इस समय अभिनेता नेपाल में डेरा डाले हुए हैं और जल्द ही भूटान से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद भारत लौटेंगे। इस टूर के बीच अभिनेता सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, हाल  ही में उन्होंने साथी राइडर सुगत सतपति को बीएमडब्ल्यू एडवेंचर सुपरबाइक गिफ्ट की है। सोशल मीडिया पर बाइक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 
Ajith Kumar: साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार ने साथी बाइकर को गिफ्ट की शानदार बाइक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

7 of 11
रवि तेजा - फोटो : social media
क्रैक एंड किक फेम रवि तेजा तेलुगु के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। वे अपनी अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक आज लॉन्च हो गया है। 
Ravi Teja: रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, बेहद खूंखार अंदाज में नजर आए अभिनेता

8 of 11
हीरामंडी - फोटो : social media
हम दिल दे चुके सनम या फिर हो देवदास, संजय लीला भंसाली की फिल्में बहुत भव्य होती हैं। उनका डायरेक्शन की तो जितनी तारीफ की जाए, उतना कम है। भंसाली की पिछली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पिछले साल रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे। अब वो पहली बार डिजिटल की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली वेब सीरीज का नाम 'हीरामंडी' है, जिसकी पहली झलक ने ही लोगों को एक्साइटेड कर दिया था। अब सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर ये शो कब आ रहा है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि फैंस को इस सीरीज के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि इसके कुछ सीन दोबारा शूट होने जा रहे हैं। 
Heeramandi: दोबारा से शूट होंगे हीरामंडी के कुछ सीन, तय समय पर रिलीज हो पाएगी भंसाली की बहुचर्चित सीरीज!

9 of 11
पुष्पा: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। मूवी को मिलने वाले बेशुमार प्यार के कारण ही इनका सीक्वल तैयार किया जा रहा है। इसी लिस्ट में एक नाम अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' यानी 'पुष्पा: द रूल' का है। सुकुमार के जरिए डायरेक्टर की गई इस फिल्म के पहले पार्ट 'पुष्पा: द राइज' ने वर्ष 2021 में 373 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म की कहानी, अल्लू अर्जुन का अंदाज और इसके गाने सबकुछ दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। वहीं, अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, रिपोर्ट से लगता है कि अल्लू अर्जुन का नया अंदाज देखने के लिए उत्साहित फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 
Pushpa 2: आगे खिसकी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट? जानें और कितना करना होगा इंतजार

10 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म का तमगा पा चुकी प्रभास और कृति सैनन अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रीमियर अब पहले की घोषणा के मुताबिक 13 जून को नहीं होगा। इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी टी सीरीज ने पिछले महीने ‘आदिपुरुष’ के प्रीमियर की तारीख का ऐलान किया था। लेकिन, ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तावित इस प्रीमियर की तारीख दो दिन आगे खिसक गई है और दिलचस्प बात ये है कि इस बदली हुई तारीख पर भी प्रीमियर के दोनों शोज की सारी टिकटें अभी से बिक चुकी हैं।
Adipurush Premier: पराक्रमी राम की यशगाथा के प्रीमियर का दिन बदला, दोनों शो हाउसफुल, बंद हुई टिकटों की बिक्री
विज्ञापन

11 of 11
जेडी मजीठिया-वैभवी उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया
'साराभाई वर्सेस साराभाई' शो में जैस्मीन का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय ने महज 32 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार को एक्ट्रेस की मौत हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुई। इस खबर से वैभवी के परिजन, इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं। एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार हो गया है। वहीं, अब शो के निर्माता जेडी मजीठिया ने एक्ट्रेस की मौत पर बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है।
RIP Vaibhavi Upadhyaya: आखिर कैसे हुआ वैभवी उपाध्याय की कार का एक्सीडेंट? जेडी मजीठिया ने चुप्पी तोड़ बताया सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें