फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: लाल सिंह चड्ढा के बाद रक्षाबंधन 'बायकॉट’ और इस सिंगर को मिली धमकी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 02 Aug 2022 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मनोरंजन की खबरें - फोटो : सोशल मीडिया
 फिल्मी रैप में हम आपको मनोरंजन जगत की उन बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं, जो आज दिन भर में चर्चा में रहीं। हर रोज की तरह आज भी फिल्मी दुनिया में बहुत कुछ हुआ। जहां आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' लोगों के निशाने पर है वहीं अब अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' का भी बायकॉट शुरू हो गया है। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ है। आइए आपको बताते हैं।  
विज्ञापन

2 of 11
सिंगर जानी - फोटो : सोशल मीडिया
बीते मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही सभी सितारों में खौफ का माहौल है। मूसेवाला की हत्या के बाद से ही कई सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक तरफ जहां अभिनेता सलमान खान की मिली धमकी के बाद से ही एक्टर अपनी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं। तो वहीं, अभिनेत्री कटरीना-विक्की को मिली धमकी के बाद पुलिस में मामले में आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया था। इसी बीच अब एक और सितारे को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। पंजाब के मशहूर गीतकार और सिंगर जानी ने हाल ही में पंजाब पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है।

Jaani Death Threat: पंजाबी सिंगर जानी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से की सुरक्षा की मांग
विज्ञापन

3 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। एक तरफ जहां आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड का सामना कर रही है। वहीं दूसरी तरफ रिलीज के एक हफ्ते पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'रक्षा बंधन' को ट्विटर पर नेटिजन्स का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। जी हां, वायरल #BoycottLaalSinghChaddha (बायकॉट लाल सिंह चड्ढा) ट्रेंड के बाद अब नेटिज़न्स #BoycottRakshaBandhanMovie (बायकॉट रक्षा बंधन मूवी) ट्रेंड कर रहे हैं।

Boycott Raksha Bandhan: महाशिवरात्रि पर ट्वीट करना अक्षय कुमार को पड़ा भारी, ट्रेंड हुआ 'बायकॉट रक्षा बंधन'

4 of 11
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनके फैंस को 2023 का इंतजार है कि क्योंकि अगले साल उनकी एक के बाद एक तीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उनकी फिल्म डंकी की है। यह राजकुमार हिरानी और शाहरुख की एक साथ पहली फिल्म है। इस फिल्म के लिए लोगों की बेताबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब भी फिल्म की तस्वीर सामने आती है तो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगती है।

Shahrukh Khan: 'डंकी' के सेट से वायरल हुई शाहरुख खान की एक और तस्वीर, इस बार एक्टर करते दिखे ये काम
विज्ञापन

5 of 11
कार्तिक आर्यन, श्रद्धा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और अब कार्तिक आर्यन के हाथ में कई बड़े प्रोडेक्ट्स हैं। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि वह अनिल कपूर की फिल्म ‘तेजाब’ के रीमेक में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में साथ दिखाई देगी।

Kartik -Shraddha: फिल्मी पर्दे पर बनेगी कार्तिक आर्यन-श्रद्धा कपूर की जोड़ी! इस फिल्म के रीमेक में आएंगे नजर
विज्ञापन

6 of 11
आमिर खान, सरगुम मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का सोशल मीडिया पर काफी समय से बायकॉट हो रहा है। कई लोगों ने फिल्म में आमिर खान की एक्टिंग को 'पीके' जैसी बताई है। इसके अलावा, अभिनेत्री सरगुन मेहता ने भी आमिर खान के पंजाबी एक्सेंट पर सवाल उठाया था, जो वह फिल्म में बोलते हुए नजर आएंगे। सरगुन को आमिर खान की पंजाबी भाषा पसंद नहीं आई थी और उन्होंने कहा था कि आमिर खान इससे अच्छा कर सकते थे। वहीं, अब आमिर खान ने सरगुन की बात का जवाब दिया है।

Laal Singh Chaddha: ‘बेहतर होगा पूरी फिल्म देखें...’ पंजाबी एक्ट्रेस के सवालों का आमिर खान ने दिया करारा जवाब
विज्ञापन

7 of 11
अल्लू अर्जुन - फोटो : insta
तेलुगू निर्माताओं की हड़ताल की वजह से कई तेलुगू फिल्मों का निर्माण रोक दिया गया है। इन फिल्मों की सूची में अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का नाम भी शामिल है। बता दें कि 'पुष्पा: द रूल' के निर्माताओं द्वारा बनाई गई योजना के अनुसार अल्लू अर्जुन की फिल्म की शूटिंग अगस्त के तीसरे सप्ताह में शुरू होने वाली थी। लेकिन अब, उन्होंने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने 'पुष्पा' के फैंस को इस बात की जानकारी भी दी है कि अब वह फिल्म की शूटिंग कब से शुरू करने की योजना बना रहे हैं?

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने शुरू की 'पुष्पा 2' की तैयारी, अपने लुक के साथ कर रहे तरह-तरह के प्रयोग

8 of 11
कॉफी विद करण 7 - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' सुर्खियों में है। यह शो बेशक हफ्ते में एक बार ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होता है लेकिन पूरे हफ्ते इसमें आने वाले कलाकारों की चर्चा सोशल मीडिया पर रहती है। इस चैट शो के अपकमिंग एपिसोड में करीना कपूर और आमिर खान नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है और अपनी इसी फिल्म का प्रमोशन आमिर और करीना शो में करते दिखाई देंगे। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आ गया है, जिसमें करीना कपूर और आमिर खान मिलकर करण जौहर की टांग खींचते दिख रहे हैं।

Koffee With Karan 7: करीना से शारीरिक संबंध पर सवाल कर फंसे करण जौहर, आमिर खान बोले- यह क्या पूछ रहे हो?

9 of 11
भाजपा सांसद रवि किशन - फोटो : ANI
भोजपुरी स्टार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को मार गिराना अमेरिका की बड़ी उपलब्धि बताया है। रवि किशन का कहना है कि एक जवाहिरी को मारने से दुनिया से आतंकवाद खत्म नहीं होगा। ऐसे बहुत से अल जवाहिरी भारत में भी छुपे हुए हैं, जिन्हें चुन-चुन कर उनका खात्मा करना होगा।

Zawahiri: अलकायदा के सरगना की मौत पर बोले रवि किशन, देश में मौजूद सभी अल जवाहिरी का भी करना होगा खात्मा

10 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता अपने लुक्स के चलते आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया था, जिसमें महादेव का गाना लगाने पर उन्हें ट्रोल किया गया था। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

Esha Gupta: महादेव के गाने पर वर्कआउट कर ट्रोल हुईं ईशा गुप्ता, पोस्ट साझा कर बोलीं- नजरिया बदलो...
विज्ञापन

11 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 5 अगस्त 2022 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है। हाल ही में मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपनी फिल्म, करियर और पर बात की। इसके साथ अभिनेत्री ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों की हालत पर भी चर्चा की।

Alia Bhatt: मैं तो छोटी हूं...फीस पर ज्ञान देने की बात पर बोलीं आलिया, कहा- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें