फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ऋतिक-सबा किस करते कैमरे में कैद और मोनालिसा ने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Mon, 27 Feb 2023 07:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ऋतिक रोशन, सबा आजाद, मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़ी जानकारी पाने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे हैं, उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। साल 2022 में अक्षय कुमार ने कई फिल्में की, लेकिन लगभग सभी फ्लॉप हो गईं। इस साल अभिनेता की सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को पसंद आया था, जिसके बाद फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। बीते शुक्रवार को सेल्फी थिएटर में रिलीज हुई, लेकिन कहानी दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और फिल्म फ्लॉप हो गई। अब अक्षय कुमार के लिए एक और दुख भरी खबर सामने आई है।
Akshay Kumar: 'सेल्फी' की असफलता के बाद अक्षय कुमार को फिर लगा झटका, कैंसिल हुआ द एंटरटेनर्स का कॉन्सर्ट
विज्ञापन

3 of 11
Sunil NS - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2017 में अभिनेत्री के साथ हुए यौन शोषण मामले में सुनील एन एस की जमानत याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि पल्सर सुनी के नाम से मशहूर सुनील एनएस इस मामले का मुख्य आरोपी है।
Actress Assault Case: सुनील एनएस की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित, 2017 मामले का है मुख्य आरोपी

4 of 11
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्ट्रेस रविवार को एक अवॉर्ड शो का हिस्सा बनीं। रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अंदाज से उन्होंने महफिल लूट ली। वहीं, इस अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट भी रेड कार्पेट पर काफी खूबसूरत लगीं। इसी बीच नई नवेली दुल्हन बनीं कियारा एकबार फिर जमकर ट्रोल हुई हैं। 
Kiara Advani: कियारा आडवाणी का यह लुक देख सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, पूछा- रिसेप्शन की ड्रेस अब डिलीवर हुई
विज्ञापन

5 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रणौत अपने काम से ज्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर किसी न किसी पर निशाना साधती नजर आती हैं। एक बार फिर पंगा गर्ल ने बॉलीवुड माफियाओं को आड़े हाथों लिया है। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो-तीन ट्वीट किए हैं। कंगना ने बॉलीवुड माफियाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह रात में हीरो के बुलाने पर उसके कमरे में जाने वालों में नहीं हैं, इसलिए वे उन्हें घमंडी कहते हैं। इसके अलावा कंगना ने और भी खरी-खरी सुनाई है। आइए जानते हैं...
Kangana Ranaut: फिल्म माफियाओं पर फूटा कंगना का गुस्सा, बोलीं- मैं हीरो के बुलाने पर उनके कमरों में नहीं जाती
विज्ञापन

6 of 11
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन और सबा आजाद बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। कभी घूमते-फिरते, तो कभी पार्टीज करते दिखने वाले ऋतिक और सबा का रिलेशन में होना खूब सुर्खियां बटोरता है। हालांकि, अभी दोनों ने अपना रिश्ता पब्लिकली कबूल नहीं किया है। लेकिन आज ऋतिक और सबा के एक प्राइवेट मोमेंट कै वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में ऋतिक और सबा एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं।
Hrithik Roshan-Saba Azad: लीक हुआ ऋतिक और सबा का प्राइवेट मोमेंट! देखें किस करते स्टार्स का वायरल वीडियो
विज्ञापन

7 of 11
निकिता घाग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत सरकार की तरफ से दिए जाने वाले सिनेमा के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से मिलते जुलते नामों वाले पुरस्कारों के खिलाफ खड़े होने का दम सामाजिक कार्यों के जरिये अपना नाम रौशन करने वाली मॉडल निकिता घाग ने दिखाया है। निकिता घाग ने बीते साल मिला अपना दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड लौटाने का एलान किया है। उनका कहना है कि दादा साहब फाल्के के नाम पर चल रहे इस गोरखधंधे का पर्दाफाश किया जाना बहुत जरूरी है। निकिता के मुताबिक, मेरे जैसे तमाम नए कलाकारों को पता ही नहीं होता कि दादा साहब फाल्के के नाम पर भारत सरकार सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के रूप मे देती है। दादा साहब का सम्मान बनाए रखने के लिए इस पुरस्कार से मिलते जुलते नामों पर रोक लगाने की मांग भी निकिता ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से की है।
Dadasaheb Phalke Award: निकिता घाग ने लौटाया फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड, कहा- दादासाहब का सम्मान सबसे जरूरी

8 of 11
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा टीवी और भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत संग शादी कर ली थी। तब से दोनों खुशी से जिंदगी बिता रहे हैं। इसके अलावा मोनालिसा स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में भी अपने पति के साथ नजर आई थीं। इस शो में भले ही वह ट्रॉफी नहीं जीत पाईं हों, लेकिन अपने पति के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी रही है।
Monalisa: अफेयर के सवालों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खबर पढ़कर उड़ जाती थी रातों की नींद

9 of 11
गल्लां मिठियां - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर मीत का गाना गल्लां मिठियां रिलीज हो गया है और संगीत की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस गाने ने रिलीज होते ही सभी गानों को पीछे छोड़ दिया है। गल्लां मिठियां को सोशल मीडिया पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिल रहे हैं, इसके अलावा यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। यह एक रोमांटिक गीत है, इसलिए युवाओं और कपल्स को खूब पसंद आ रहा है और वह इसपर रील्स भी बना रहे हैं।
Gallan Mitthiyan: रिलीज हुआ मीत का रोमांटिक ट्रैक 'गल्लां मिठियां', एक दिन में बटोरे रिकॉर्डतोड़ व्यूज

10 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राखी अभी इस सदमे से उबर नहीं पाई हैं। एक्ट्रेस को कई बार पब्लिकली अपना दर्द बयां करते हुए भी देखा गया है। अब राखी इस गम से उबरने के लिए अपने करियर पर फोकस करना चाह रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बीच अपनी नई एकेडमी शुरू करने का फैसला किया है। 
Rakhi Sawant: पति आदिल संग विवाद के बीच राखी ने दुबई में खोली एक्टिंग एकेडमी,लोगों को देंगी बॉलीवुड में एंट्री
विज्ञापन

11 of 11
चिरंजीवी और नागार्जुन से मिले अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साउथ इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर चिरंजीवी और अक्किनेनी नागार्जुन से मुलाकात की। इस दौरान तीनों के बीच फिल्म इंडस्ट्री को लेकर गहन चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान की तस्वीरें चिरंजीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की हैं। बता दें कि अनुराग ठाकुर ने रविवार को हैदराबाद में चिरंजीवी के निवास पर उनसे मुलाकात की।
Chiranjeevi-Nagarjuna: अनुराग ठाकुर ने साउथ एक्टर चिरंजीवी और नागार्जुन से की मुलाकात, सिनेमा पर की गहन चर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें