फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'गॉडफादर' का टीजर आउट और विवेक अग्निहोत्री ने खोली बॉलीवुड की पोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 21 Aug 2022 07:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
चिरंजीवी, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रोजाना बहुत कुछ होता है। इस इंडस्ट्री में फिल्मों से लेकर सेलेब्स की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें आती रहती हैं, जिस पर सिनेप्रेमी भी नजर बनाए रखते हैं। आज साउथ इंडस्ट्री को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक साथ दो खबरें आई हैं। 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने बता दिया है कि फिल्म का आधिकारिक एलान कब होगा। इसके अलावा, चिरंजीवी की 'गॉडफादर' का टीजर भी सामने आ गया है, जिसमें सलमान खान की भी धांसू झलक है। इसके अलावा, सिनेमा जगत में और क्या कुछ हुआ। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
चिरंजीवी-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार चिरंजीवी की आगामी फिल्म 'गॉडफादर' का टीजर आज जारी हो गया है। फैंस बेसब्री से फिल्म में अपने चहेते सुपरस्टार के फर्स्ट लुक का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि यह फिल्म मलयालम ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' की रीमेक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गॉडफादर' में चिरंजीवी की जोड़ी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ देखने को मिलेगी। मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर जारी करके फैंस को तोहफा दिया है।

GodFather Teaser Out: 'गॉडफादर' का टीजर जारी, पिस्टल लहराते नजर आए चिरंजीवी तो सलमान ने दिखाया बाइक पर स्टंट
 
विज्ञापन

3 of 11
nayyara noor - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी सिंगर नय्यारा नूर के चाहने वालों के लिए एक दुखभरी खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। नय्यारा 71 वर्ष की थीं और रविवार को एक लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सास करांची में ली। गायिका के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी, जिसके बाद से ही पाकिस्तान में शौक है। हालांकि, उनकी लोकप्रियता पाकिस्तान के साथ-साथ भारत और पूरे दक्षिण भारत में हैं। सोशल मीडिया के जरिए तमाम लोग अब नय्यारा नूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Nayyara Noor Death: पाकिस्तानी सिंगर नय्यारा नूर का निधन, गायिका का भारत से रहा खास नाता

4 of 11
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' की शानदार सफलता के बाद फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी, गानों से लेकर डायलॉग तक ने फैंस को दीवाना बना दिया था। 'पुष्पा' की रिलीज के बाद इसके दूसरे पार्ट यानी 'पुष्पा: द रूल' से जुड़ी कई खबरें सामने आई थीं लेकिन अब 'पुष्पा: द रूल' से जुड़ा एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।

Pushpa 2: खत्म हुआ इंतजार, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का शानदार पूजा के साथ इस दिन होगा आधिकारिक एलान

विज्ञापन

5 of 11
आमिर खान-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज हुए दस दिन हो चुके हैं लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है। ऐसे में केआरके यानी कमाल राशिद खान को मौका मिल गया है। वह फिल्म की रिलीज से पहले ही आमिर की फिल्म के खिलाफ जमकर ट्वीट कर रहे थे और अब जबकि यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की कगार पर है तो भला केआरके कैसे पीछे रह सकते थे। आज उन्होंने आमिर खान पर निशाना साधते हुए फिल्म को तो डिजास्टर बताया ही है, इसके साथ ही यह भी कहा कि आमिर खान दिवालिया हो चुके हैं।

KRK: आमिर खान हुए दिवालिया! 'लाल सिंह चड्ढा' को डिजास्टर बताते हुए केआरके ने अभिनेता के लिए कही ये बड़ी बात
विज्ञापन

6 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पिछले महीने अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार खबरों में थे। एक मैगजीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। इतना ही नहीं इस मामले में एक्टर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। वहीं, अब इस मामले पर एक नई अपडेट सामने आई है। इसी बीच अब इस मामले पर एक नई अपडेट सामने आई है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक इस सिलसिले में अभिनेता ने बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस से समय की मांग की है। 

Ranveer Singh Bold Photo: बयान दर्ज कराने के लिए रणवीर सिंह ने मांगा दो हफ्ते का समय, 22 अगस्त को होना है पेश
विज्ञापन

7 of 11
अनुराग कश्यप-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों को लेकर चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर विवाद थम नहीं रहा है। तमाम सितारे इस पर अपनी-अपनी राय देते नजर आ रहे हैं। एक तरफ कुछ सेलेब्स बायकॉट की मुहिम को फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह बता रहे हैं और इस चलन को गलत। वहीं, कुछ हस्तियां बायकॉट को जस्टिफाई कर रही हैं। हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने पर अपनी बात रखी। अनुपम खेर का कहना है, 'मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं, जो इसकी सही वजह बता सकूं, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े होने के नाते कह सकता हूं कि कोविड महामारी के बाद ओटीटी के कारण दर्शकों के सिनेमा देखने के तरीके में बदलाव आया है।'

Anupam Kher: अनुराग कश्यप की फिल्मों से गालियां देना सीख रहे बच्चे? अनुपम खेर ने कह डाली यह बड़ी बात

8 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद से ही दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुके हैं। अपनी फिल्मों के जरिए गंभीर और संवेदनशील मुद्दे उजागर करने वाले विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया के जरिए भी लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विवेक अग्निहोत्री आए दिन बॉलीवुड और इसकी कमियों पर भी निशाना साधते नजर आते हैं। इसी क्रम में विवेक ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सबके सामने खोली बॉलीवुड की पोल, कहा- ये वैसा नहीं जैसा दिखता है 

9 of 11
मृणाल ठाकुर मधुबाला का किरदार अदा करना चाहती हैं - फोटो : social media
टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर अपने सादगी भरे लुक्स की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'सीता रामम' रिलीज हुई थी, जिससे वह अब साउथ सिनेमा में भी डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म में भी उनके ठेठ भारतीय लुक खूब सुर्खियों में रहे। जिसके बाद उनकी तुलना दिग्गज अदाकारा मधुबाला के लुक से की गई। अब इस बारे में एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।

Mrunal Thakur: मधुबाला का किरदार निभाना चाहती हैं मृणाल ठाकुर, बोलीं- 'चाहूंगी कोई बायोपिक के लिए संपर्क करे'

10 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर अक्सर अपने कपड़ों और फैशन को लेकर चर्चा में रहने वाली इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर खबरों में रहने वाली उर्फी इन दिनों फिर चर्चा में हैं। दरअसल, बीते दिनों एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक शख्स के बारे में बताया था जो लंबे समय से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। उर्फी के उस पोस्ट के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कथित आरोपी का गिरफ्तार किया था। इसी सिलसिले में अब एक्ट्रेस ने एक और हैरान करने वाला खुलासा किया है।

Urfi Javed: ब्लैकमेलर की गिरफ्तारी के बाद उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
 
विज्ञापन

11 of 11
यामिनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
यामिनी सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शूटिंग शेड्यूल में भी वह अपने प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट किया करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक ऐसा वीडियो शेयर किया जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

Bhojpuri: लाल साड़ी में इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने 'बहारा' गाने पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें