फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: गदर 2 को भारतीय सेना ने दी हरी झंडी और एम्बर हर्ड की सोशल मीडिया पर हुई वापसी, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sat, 01 Jul 2023 07:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
गदर 2, एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वालीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों हालिया रिलीज वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आ रही हैं। मृणाल ने कई हिंदी समेत मराठी फिल्मों में काम किया है। वहीं, एक्ट्रेस ने साउथ फिल्म 'सीता रामम' की रिलीज के बाद जबर्दस्त सुर्खियां बटोरीं। 'सीता रामम' को आधुनिक समय की क्लासिक फिल्म माना जाता है। वहीं, अब मृणाल अपने कॉलीवुड डेब्यू को लेकर हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं। एक्ट्रेस का यह प्रोजेक्ट काफी खास और बड़ा होने जा रहा है। 
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर करने जा रहीं कॉलीवुड डेब्यू, प्रोजेक्ट के लिए इस तमिल सुपरस्टार संग मिलाया हाथ?
विज्ञापन

3 of 11
रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर रियलिटी शो एमटीवी रोडीज19 के गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला के बीच अनबन चल रही है। शो के हालिया प्रोमो वीडियो में प्रशंसकों ने देखा कि उनके बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। समस्या तब शुरू हुई जब प्रिंस को अपने गैंग के लिए शीर्ष 10 प्रतियोगियों का चयन करते समय घबराहट का सामना करना पड़ा। क्षण भर में प्रिंस और रिया के बीच एक बहस छिड़ गई, जिसमें प्रिंस ने टिप्पणी की, "इसको तो खुद कुछ नहीं पता।'' 
MTV Roadies 19: 'आवाज नीचे करो', 'एमटीवी रोडीज 19' में रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला के बीच छिड़ी महाभारत

4 of 11
वरुण धवन-जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'बवाल' को लेकर बीते दिन खबर आई कि यह सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। फिल्म 21 जुलाई को अपने ग्लोबल प्रीमिर के लिए तैयार है, जो 200 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा। वहीं, अब नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है, जिससे फैंस का खुश होना लाजमी है। 
Bawaal Trailer: 'बवाल' का दुबई में होगा धमाल! फैन इवेंट में लॉन्च होगा वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन

5 of 11
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और ऑस्कर विजेता मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के फैंस की कमी नहीं है। आज भी उनके गाने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हिंदी से लेकर तमिल सिनेमा तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले ए आर रहमान इन दिनों अपनी ड्रेसिंग स्टाइलिंग को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सिंगर ने बताया कि उनके कपड़े उनकी पत्नी ही पसंद करती हैं।
AR Rahman: ए आर रहमान की ड्रेसिंग सेंस के पीछे है इस खास शख्स का हाथ, सिंगर ने दिल खोलकर जताया आभार
विज्ञापन

6 of 11
बालाजी मोहन, कल्पिका गणेश - फोटो : सोशल मीडिया
'मारी' फेम निर्देशक बालाजी मोहन यह पुष्टि कर चुके हैं कि उन्होंने अभिनेत्री धन्या बालाकृष्णन के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी। निर्देशक ने ऐसा अभिनेत्री कल्पिका गणेश द्वारा उनके निजी जीवन के बारे में आरोप लगाने के बाद किया गया था। इसके बाद ही निर्देशक ने अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस केस के कई महीनों के बाद अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा कर निर्देशक से माफी मांगी थी। अब  ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक ने भी अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का केस वापस ले लिया है।
South Cinema: बालाजी मोहन ने कल्पिका गणेश के खिलाफ केस लिया वापस, अभिनेत्री ने वीडियो जारी कर मांगी थी माफी
विज्ञापन

7 of 11
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री विद्या बालन ने कई दिनों से फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म 'नीयत' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Vidya Balan: विद्या को मुंबई के पांच सितारा होटल के सामने मांगनी पड़ी थी भीख, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 of 11
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म से आउट हुए उनके फर्स्ट लुक पोस्टर और प्री-टीजर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। हालांकि, संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे मूवी का इंतजार कर रहे फैंस को झटका लग सकता है। 
Animal Postpone: रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बुरी खबर! फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट टली

9 of 11
एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड पिछले साल मानहानि केस की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। लंबे समय तक सुनवाई के बाद डेप ने अंततः वह मुकदमा जीत लिया था। अभिनेता ने इसे 2018 वाशिंगटन पोस्ट लेख में उन्हें बदनाम करने के लिए दायर किया था, जहां एम्बर ने खुद को घरेलू हिंसा की शिकार बताया था। अब केस हारने के महीनों बाद एम्बर सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। 
Amber Heard: महीनों बाद एम्बर हर्ड की सोशल मीडिया पर वापसी, जानें पोस्ट में अभिनेत्री ने क्या कहा?

10 of 11
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' का क्रेज रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। पहली फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के 22 साल बाद आखिरकार सनी और अमीषा दूसरी किस्त के लिए साथ आए हैं। 'गदर 2' फिल्म का पहला लुक जारी होने के बाद से ही बड़े पैमाने पर फैंस के बीच हलचल पैदा हो गई है। वहीं, इस बीच 'गदर 2' को हाल ही में भारतीय सेना के लिए प्रदर्शित किया गया था।
Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' को भारतीय सेना ने दिखाई हरी झंडी, मिला नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट
विज्ञापन

11 of 11
सिंगर रणजीत सिद्दू - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सदमे से अभी तक फैंस उबर भी नहीं पाए थे कि अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाबी लोक गायक रणजीत सिद्धू ने आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार रात में सिंगर का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणजीत सिद्धू ने अपने रिश्तेदारों से तंग आकर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है।  
Singer Ranjit Sidhu: पंजाबी गायक रणजीत सिद्धू ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें