फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ‘पठान’ की रिलीज डेट आई सामने और आर्यन खान के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 02 Mar 2022 08:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'पठान' अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार है। यशराज फिल्म ने आज 'पठान' का इंट्रो वीडियो जारी कर दर्शकों को सुचित किया है कि यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी। बता दें कि दर्शकों ने आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में किंग खान का अभिनय देखा था। अब शाहरुख खान के प्रशंसक लंबे से उनके कम बैक का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता ने अपनी मचअवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है। शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को फिल्म की तारीख याद रखने के लिए कहा है।

Pathaan: अगले साल रिलीज होगी फिल्म 'पठान', नौ साल बाद बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरेगी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की जोड़ी
विज्ञापन

2 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्रूज ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार क्लीन चिट मिलती दिखाई दे रही है। उनके खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित होता हो कि वह एक बड़ी साजिश या एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा थे। दरअसल एनसीबी मुंबई की यूनिट के आरोपों के विपरीत, एसआईटी (विशेष जांच दल) ने  एचटी के साथ अपनी जांच के कुछ निष्कर्ष साझा किए हैं जिसमें बताया गया है कि आर्यन खान के पास कोई ड्रग्स नहीं था।

Drugs Case: ड्रग्स केस में आर्यन खान के खिलाफ एसआईटी को नहीं मिला कोई सबूत, NCB बोली- जांच अभी भी जारी
विज्ञापन

3 of 10
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पीएस -1 जल्दी ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा एश्वर्या राय बच्चन भी नजर आने वाली हैं। लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज द्वारा निर्मित यह मेगा बजट फिल्म दो भागों में है, जिसका पहला भाग पीएस-1 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगा। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने कल्कि के क्लासिक तमिल उपन्यास "पोन्नियिन सेलवन" पर आधारित इस मेगाबजट फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। जिसमें ऐश्वर्या राय राजसी लुक में नजर आ रही हैं। मेकर्स ने फिल्म पीएस-1 के फर्स्ट लुक के साथ इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। यह मेगा बजट फिल्म फिल्म 30 सितंबर, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

PS-1: मणिरत्नम की फिल्म में फिर से दमक उठीं ऐश्वर्या राय बच्चन, इस तारीख को रिलीज होने जा रही मेगा बजट फिल्म

4 of 10
राधे श्याम ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें ‘राधेश्याम’ भी शामिल है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि कोरोना की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे खिसक चुकी है और अब फैंस का ये इंतजार 11 मार्च को खत्म हो जाएगा। लेकिन इससे पहले प्रभास की इस फिल्म जुड़ी जानकारी सामने आती रहती है, जिससे फैंस का उत्साह बना रहता है। वहीं, अब प्रभास और पूजा हेगड़े की इस फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने फैंस को खुश कर दिया है क्योंकि ये ट्रेलर फिल्म के रिलीज होने से महज चंद दिनों पहले आया है।

Radhe Shyam Trailer: ‘राधे श्याम’ का नया ट्रेलर रिलीज, ज्योतिषि के अवतार में प्रभास ने दमदार डायलॉग से मचाया धमाल
विज्ञापन

5 of 10
आशुतोष राणा - फोटो : सोशल मीडिया
आशुतोष राणा बॉलीवुड में एक मंझे हुए कलाकार हैं। वह अपनी आवाज, भाषा और कविताओं के जरिए मशहूर हैं। आशुतोष सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। आशुतोष राणा ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपनी आवाज में शिव तांडव स्तोत्र का हिंदी अनुवाद रिलीज किया था। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर रिलीज हुए इस वीडियो को कुछ ही घंटों में ही लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फेमस कवि और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने इसका हिंदी अनुवाद लिखा है। आशुतोष राणा ने इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था, लेकिन फेसबुक ने इसे हटा दिया है। जिस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने फेसबुक से इस संबंध में संज्ञान लेने के लिए कहा है।

Ashutosh Rana: फेसबुक ने हटाया आशुतोष राणा का 'शिव तांडव', नाराज अभिनेता ने कही ये बात
विज्ञापन

6 of 10
Aamir Khan Praises Jhund - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की 'झुंड' इस शुक्रवार, 4 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। नागराज पोपटराव मंजुले द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने सिनेमाप्रेमियों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। दर्शक अमिताभ बच्चन और नागराज पोपटराव की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। भारत के दर्शक बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन का अभिनय देखने के लिए उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। इस स्क्रीनिंग में आमिर खान भी शामिल हुए थे। अभिनेता का कहना है कि इस फिल्म ने अपनी शानदार प्रतिभा से उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित कर दिया है।

JHUND: अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' देख आमिर खान की आंखों से छलके आंसू, कहा - 'क्या मूवी बनी है यार'
 
विज्ञापन

7 of 10
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
जंग चाहे छोटी हो या बड़ी, इसे कोई नहीं पसंद करता है। लेकिन मौजूदा समय में यूक्रेन और रुस के बीच भयानक जंग चल रही है। हालांकि रुस और यूक्रेन दोनों के बहुत से नागरिक चाहते हैं कि ये युद्ध थम जाए क्योंकि इसमें दोनों देशों का बहुत नुकसान हो चुका है। युद्ध की स्थिति में भारत के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। बहुत से छात्रों को तो किसी तरह बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी एक बड़ा तबका यूक्रेन में जूझ रहा है। बीते दिन इस लड़ाई में एक बेकसूर भारतीय छात्र की मौत हो गई है। इस पर देश के तमाम लोगों ने दुख जताया है। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने भी ट्वीट करके छात्र की मौत पर दुख व्यक्त किया और उसके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर फरहान अख्तर ने जताया शोक, भारत सरकार से की ये अपील

8 of 10
रकुल प्रीत सिंह ने जन्मदिन पर पिता को किया खास अंदाज में विश - फोटो : insta
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने पिता कुलविंदर सिंह के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी है, और उन्हें अपना "रोल मॉडल" कहा। एक्ट्रेस ने अपने पिता और मां के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं और अपने पिता के लिए दिल छू लेने वाली बातें लिखी हैं। उनकी इस पोस्ट पर अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं, हालांकि दोनों अपने रिश्तें को निजी रखते हैं।

Rakulpreet Singh: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने पिता को दी जन्मदिन की बधाई, बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने दिया ऐसा रिएक्शन

9 of 10
मौनी राय - फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी रॉय अपने हर लुक में बेहद शानदार दिखती हैं। ट्रेडिशनल लुक हो या फिर वेस्टर्न वह लुक में बला की खूबसूरत दिखती हैं। अपनी शादी के बाद से तो मौनी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने साड़ी लुक में तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जो उनके फैंस को काफी इम्प्रेस कर रही है। नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत पीले रंग की साड़ी में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इसे मैचिंग येलो ब्लाउज के साथ कैरी किया किया। एक्सेसरीज में उन्होंने डैंगलर ईयररिंग्स और रिंग्स पहने हैं।

Photos: पीली साड़ी पहन मौनी राय ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, वायरल हो रही तस्वीरें
 
 
विज्ञापन

10 of 10
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली यामी गौतम अपनी एक्टिविटीज के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में यामी को फिल्म 'ए थर्सडे' में शानदार अभिनय के लिए खूब तारीफ मिल रही है। अब खबर आ रही है कि यामी ने दो एनजीओ से हाथ मिलाया है। दरअसल यामी देशभर की सभी यौन उत्पीड़ित महिलाओं की मदद करेंगी, इसी वजह से वह एनजीओ में शामिल हुई हैं। ये दोनों संस्थान देशभर की यौन उत्पीड़ित महिलाओं की जिंदगी को पहले की तरह बनाने का काम करती है। यामी का कहना है कि वह अपनी क्षमता के मुताबिक इसमें अपना योगदान देंगी।

Yami Gautam: यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की जिंदगी में फिर से रंग भरेंगी यामी गौतम, एनजीओ से मिलाया हाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें