फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan And Rekha: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर जोड़ी, जिनकी प्रेम कहानी का पन्ना रह गया अधूरा

Wed, 02 Mar 2022 07:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन और रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
एक समय था जब बॉलीवुड की गलियों में रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी के किस्से गूंजते थे। दोनों के बारे में यह भी कहा जाता है कि उनमें सीक्रेट लव था। एक दौर था जब रेखा और अमिताभ की जोड़ी ने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। अमिताभ ने जब रेखा के साथ फिल्मों की शुरुआत की थी तब वह शादीशुदा थे। काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। माना जाता है कि दोनों रेखा के एक दोस्त के बंगले पर मिलते थे। लेकिन इनके बीच नजदीकियां फिल्म 'गंगा की सौगंध' के दौरान बढ़ीं। इस दौरान एक सह कलाकार ने रेखा के साथ गलत हरकत कर दी थी, उस समय अमिताभ बहुत नाराज हो गए थे। सालों के बाद भी दोनों का प्यार एक अनसुलझी गुत्थी है।
विज्ञापन

2 of 4
रेखा और अमिताभ बच्चन
उस दौर में अमिताभ और रेखा के प्यार के किस्से सभी की जुबान पर थे। उस दौर में एक अफवाह ये भी उड़ी थी कि रेखा ने अमिताभ से शादी कर ली है। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि रेखा, ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर पहुंच गई थीं। तभी यह अफवाह फैली थी। हालांकि बाद में रेखा ने इन अफवाहों पर लगाम दिया था। आज भी रेखा किसी भी फंक्शन में सिंदूर लगाकर ही पहुंचती हैं। लोगों का कहना है कि रेखा अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रेखा और अमिताभ बच्चन
जब दोनों के अफेयर की खबरें आग की तरह फैल रही थीं, तब भी अमिताभ खामोश थे। लेकिन ये खबरें जया के कानों तक पहुंच गई थीं। जया ने एक रात रेखा को अपने घर खाने पर बुलाया था। तब रेखा को लगा था कि शायद वह उन्हें अमिताभ से दूर रहने के लिए कहेंगी। रेखा जब जया के घर पहुंची तो उन्होंने रेखा का खूब आदर सत्कार किया। जब रेखा वापस जा रही थीं तो जया ने सिर्फ ये कहा कि 'मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी'। जया की इस बात ने साफ कर दिया था कि रेखा कभी भी अमिताभ की नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन

4 of 4
रेखा और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ और रेखा ने आखिरी बार 'सिलसिला' फिल्म एकसाथ की थी। उसके बाद दोनों कभी भी साथ में नजर नहीं आए। लोगों का यह भी कहना है कि 'सिलसिला' फिल्म अमिताभ, रेखा और जया की असल जिंदगी की कहानी है। इस फिल्म के बाद अमिताभ और रेखा के बीच दूरियां आ गईं। आज भी दोनों जब कहीं एकसाथ दिखते हैं तो एक-दूसरे से नजर चुराते रहते हैं। दोनों की प्रेम कहानी भले ही पूरी न हुई हो लेकिन रेखा आज भी मन ही मन अमिताभ को चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें