फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ईशा गुप्ता कोरोना संक्रमित, इस दिन आएगा विक्रम वेधा का पोस्टर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 09 Jan 2022 07:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ईशा गुप्ता, विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
देश में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रोजाना हो रहे संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रॉन ने भी सबकी चिंता बढ़ा ही है। कोरोना के फिर बढ़ते मामलों को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में एक फिर कोरोना प्रतिबंध लगाने शुरू हो गए हैं। दूसरी तरफ मनोरंजन जगत में इस संक्रमण का असर तेजी से देखने को मिल रहा है। दरअसल, बीते कई दिनों में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई कलाकार इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। अभिनेत्री ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा,  'सभी सुरक्षा मानकों को पालन करने के बावजूद मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैं कोरोना नियमों का पालन कर रही हूं और खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

बॉलीवुड में कोरोना: अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी संक्रमित, बोलीं- ज्यादा मजबूत होकर करूंगी वापसी
विज्ञापन

2 of 10
ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा - फोटो : इंस्टाग्राम
तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर ऋतिक रोशन विलेन की भूमिका में दिखा देने वाले हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन 'वेधा' की भूमिका में दिखाई देंगे। एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग अबू धाबी  में पूरी की है। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है ऐसे में दर्शकों में इस फिल्म को लेकर रोमांच बना हुआ है। अब ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर फैंस को एक सरप्राइज मिलने वाला है। दरअसल फिल्म के निर्माताओं ने उनके जन्मदिन पर ऋतिक का पहला लुक जारी करने का ऐलान किया है।

Vikram Vedha: 'वेधा' के रूप में दिखाई देंगे ऋतिक रोशन, जन्मदिन पर रिलीज होगा का फर्स्ट लुक


 
विज्ञापन

3 of 10
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने न सिर्फ अपनी कॉमेडी से बल्कि अपने अभिनय से भी एक अलग पहचान हासिल की है। छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक आज कपिल किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। हालांकि कई बार कपिल विवादों में भी घर गए, जिसके चलते उन्हें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद अब कपिल शर्मा ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमों में कपिल ने उन विवादों के बारे में भी मजेदार तरीके से बात करते हुए नजर आए, जिनकी वजह से कपिल को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Kapil Sharma: इस दिन ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, हंसने के लिए हो जाइए तैयार

4 of 10
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में जब से अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी हुई है, तब से ही कपल सभी के चहेते बन गए हैं। आज यानी 9 जनवरी, 2022 को दंपति अपनी फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक मनमोहक तस्वीर साझा की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “फॉरएवर टू गो।” कुछ ही मिनटों में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सेलेब्रिटी और प्रशंसक अभिनेता की पोस्ट पर कमेंट कर दंपति को हार्दिक बधाई दे रहे हैं।

VicKat: कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी को हुआ एक महीना, दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर
 
विज्ञापन

5 of 10
विशाल कोटियन - फोटो : सोशल मीडिया
इस समय देश में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से भी एक के बाद एक सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं। अब टीवी इंडस्ट्री से कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है। हाल ही में बिग बॉस 15 में दिखाई देने वाले टीवी अभिनेता विशाल कोटियन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट के जरिए दी है।

Covid 19: बिग बॉस 15 फेम विशाल कोटियन कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
विज्ञापन

6 of 10
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री हिना खान के पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ अभिनेत्री ने कई सेल्फी भी शेयर की हैं, जिसे देखकर उनके प्रशंसक काफी चिंतित हो गए हैं। दरअसल, पूरे परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से हिना को घर पर हर समय मास्क लगाए रखना पड़ता है। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर लाल निशान पड़ गए हैं, जिसकी तस्वीर अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। इन तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसक काफी परेशान हो गए हैं। हालांकि अभिनेत्री इस मुश्किल वक्त का डटकर सामना कर रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को भी इंस्पायर करने की कोशिश की है।

Hina Khan: हिना खान का परिवार हुआ कोरोना पॉजिटिव, अभिनेत्री की तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान
 
विज्ञापन

7 of 10
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram
देश- दुनिया में एक बार फिर कोरोना तेजी से अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। बीते दिन भी देश में डेढ़ लाख ज्यादा केस सामने आए थे। कोरोना के बढ़ते प्रकोप का असर अब मनोरंजन जगत पर भी तेजी से होता दिख रहा है। बीते दिनों मनोरंजन जगत के कई कलाकार इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच अब मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कुछ कलाकार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शो में अहम किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया उर्फ बाघा कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, शो का यह अहम किरदार कोरोना संक्रमित
 

8 of 10
महेश और रमेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता और साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के बड़े भाई रमेश बाबू गरु का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रमेश बाबू सुपरस्टार कृष्णा के बड़े बेटे थे। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। पीन कल्याण समेत कई हस्तियों ने रमेश बाबू के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Mahesh Babu: दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू के बड़े भाई का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

9 of 10
श्रुति हासन अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ। - फोटो : Social Media
दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री श्रुति हासन और उनका ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। श्रुति और शांतनु अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते रहते हैं। अब अभिनेत्री श्रुति हासन ने खुलासा किया है कि वह सबसे पहले अपने प्रेमी शांतनु हजारिका को 'आई लव यू' कहने वाली थीं।

Shruti Haasan Santanu Hazarika: श्रुति हासन ने ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका को लेकर किया यह खुलासा, देखिये वीडियो
विज्ञापन

10 of 10
आमिर अली, संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर आमिर अली और एक्ट्रेस संजीदा शेख टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल माने जाते थे लेकिन आज के समय में दोनों अलग हो चुके हैं। कुछ समय पहले ही आमिर अली और संजीदा शेख के तलाक की खबर सामने आई है। दोनों ने साल 2012 में शादी रचाई थी और दोनों एक प्यारी से बेटी के माता-पिता भी हैं, जिसका नाम आयरा है। हालांकि, जब दोनों के तलाक की खबर सामने आई तो फैंस हैरान रह गए थे। हर कोई इनके तलाक की वजह जानना चाहता था लेकिन दोनों ने अपने तलाक पर चुप्पी साधी रखी। वहीं, अब आमिर और संजीदा ने अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है।

Aamir Ali-Sanjeeda Shaikh: आमिर अली और संजीदा शेख ने अपने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, दोनों ने कही ये बात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें