देश में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रोजाना हो रहे संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रॉन ने भी सबकी चिंता बढ़ा ही है। कोरोना के फिर बढ़ते मामलों को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में एक फिर कोरोना प्रतिबंध लगाने शुरू हो गए हैं। दूसरी तरफ मनोरंजन जगत में इस संक्रमण का असर तेजी से देखने को मिल रहा है। दरअसल, बीते कई दिनों में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई कलाकार इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। अभिनेत्री ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'सभी सुरक्षा मानकों को पालन करने के बावजूद मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैं कोरोना नियमों का पालन कर रही हूं और खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
बॉलीवुड में कोरोना: अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी संक्रमित, बोलीं- ज्यादा मजबूत होकर करूंगी वापसी