फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दूसरी बार मां बनीं दिशा वकानी और पृथ्वीराज का दूसरा ट्रेलर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 24 May 2022 07:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, शो में अपनी वापसी को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं टीवी एक्ट्रेस मां गई हैं।
विज्ञापन
1 of 10
दिशा वकानी, prithviraj movie - फोटो : Social media

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, शो में अपनी वापसी को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं टीवी एक्ट्रेस मां गई हैं। कुछ दिनों पहले ही एक बेटे की मां बनीं दिशा वकानी के घर में एक बार फिर से किलकारियां गूंज उठी हैं। अभिनेत्री दिशा ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस बारे में खुद दिशा के पति मयूर और भाई मयूर वकानी ने जानकारी दी।

Good News: तारक मेहता फेम दिशा वकानी ने बेटे को दिया जन्म, दूसरी बार मां बनीं अभिनेत्री

विज्ञापन

2 of 10
अनेक फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'अनेक' के साथ बड़े पर्दे पर अपने फैंस का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के इर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म के जरिए अभिनेता और निर्देशक देश के एक और सामाजिक मुद्दे को दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। बता दें कि यह दूसरी बार है जब अनुभव सिन्हा और आयुष्मान खुराना एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में साल 2019 में आई फिल्म 'आर्टिकल 15' में काम किया था।

Anek: 'अनेक' से पहले आयुष्मान खुराना ने कलेक्शन पर दिया बड़ा बयान, बोले- "मेरी फिल्म 100 करोड़ में एंट्री न ले लेकिन... "

विज्ञापन

3 of 10
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए मंगलवार को हाथ ठेला लेकर सामग्री ठेला एकत्रीकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। बच्चों के लिए खिलौने एंव जरूरी सामान एकत्र करने के लिए यह अभियान भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र से शुरू होगा। इसकी जानकारी खुद सीएम शिवराज ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। शिवराज ने ट्वीट के जरिए बताया है कि वह शाम 5.30 बजे प्रदेश की सड़कों पर निकलकर आंगनवाड़ी के बच्चों के उपयोग की वस्तुएं जनसहयोग से एकत्रित करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से इस अभियान में हरसंभव योगदान देने की अपील भी की है।

Akshay Kumar: सीएम शिवराज के इस अभियान से जुड़े अक्षय कुमार, बोले- खुशी होगी अगर बच्चों के लिए कुछ कर सकूं

4 of 10
आश्रम वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम का तीसरा सीजन रिलीज के लिए तैयार है। इसके निर्माता प्रकाश झा अपनी वेब सीरीज का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान प्रकाश झा ने पिछले साल आश्रम सीरीज की शूटिंग के दौरान सेट पर बजरंग दल द्वारा एक घंटे तक चले बवाल के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि बजरंग दल ने उन्हें वेब सीरीज में बदलाव करने के लिए खूब बवाल किया था। निर्माता ने कहा कि उन्होंने सेट पर तोड़फोड़ की और उनके ऊपर स्याही भी फेंकी थी। बजदरंग दल का दावा था इस सीरीज में हिंदुओं धर्म का गलत तरीके से चित्रण किया गया है।

Aashram 3: आश्रम की शूटिंग के दौरान प्रकाश झा पर हुआ था हमला, निर्माता बोले- एक घंटे के बवाल के बाद भी…

विज्ञापन

5 of 10
रतन टाटा - फोटो : सोशल मीडिया

देश के नामी परिवारों की कहानियों में आम जनता की काफी दिलचस्पी होती है। यही वजह है कि फिल्म निर्माता भी इन किस्से-कहानियों को फिल्म का रूप देना पसंद करते हैं। एक बार फिर दर्शक एक बड़े बिजनेस परिवार की कहानी को पर्दे पर देख सकेंगे। यह बिजनेस परिवार है टाटा परिवार। जल्द ही टाटा परिवार पर फिल्म बनने वाली है। इसका आधिकारिक ऐलान हो चुका है। इस प्रतिष्ठित परिवार की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स साथ आए हैं।

The TATAS: दुनिया देखेगी देश के सबसे बड़े बिजनेस घराने की कहानी, फिल्म के लिए इन दोनों ने मिलाया हाथ

विज्ञापन

6 of 10
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। पहले जेठालाल के फायर ब्रिगेड और परम मित्र तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा ने इस शो को अल्विदा कहा। वहीं अब खबर आ रही है कि बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता भी जल्द ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ने वाली है। ऐसे में मेकर्स, शो में बड़े बदलाव करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जल्द ही दया बेन की वापसी होने वाली है। 

TMKOC: चार साल बाद शो में होगी Daya Ben की वापसी, क्या दिशा वकानी को रिप्लेस करने जा रहे हैं मेकर्स?

विज्ञापन

7 of 10
prithviraj movie - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'पृथ्वीराज' रिलीज होने के लिए तैयार है। कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन अब मेकर्स ने इस फिल्म का नया ट्रेलर जारी किया है। इस ट्रेलर में पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय कुमार के साथ-साथ बाकी किरदारों की झलक भी काफी बारीकी के साथ दिखाई गई है। सोशल मीडिया पर यह ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। 

Prithviraj Trailer: 'हिंदुस्तान का शेर' बन दहाड़ने के लिए तैयार अक्षय कुमार, सामने आया पृथ्वीराज का नया ट्रेलर

8 of 10
विजय देवरकोंडा-सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग चल रही है। हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि कश्मीर में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर सामंथा और विजय देवरकोंडा का एक्सीडेंट हो गया था। इतना ही नहीं, कहा तो ये भी गया कि उनकी गाड़ी नदी में गिर गई थी। इस खबर ने दोनों के फैंस को परेशान कर दिया था। लेकिन अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है। 

Fact Check: झूठी निकली सामंथा और विजय देवरकोंडा के एक्सीडेंट की खबर, सामने आई पूरी सच्चाई

9 of 10
justin bieber - फोटो : सोशल मीडिया

जस्टिन बीबर पॉपुलर सिंगर हैं, जो दुनिया भर में मशहूर हैं। उनके गाने फैंस बेहद ही चाव के साथ सुनते हैं। भारत में भी जस्टिन बीबर के लाखों फैंस हैं और अब इन फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। जस्टिन बीबर भारत आ रहे हैं और वो भी पूरे पांच साल बाद। वह आखिरी बार साल 2017 में भारत में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, जिसके बाद से ही भारतीय फैंस उनके कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे हैं और अब ये इंतजार भी खत्म हो गया है।

Justin Bieber: पांच साल बाद भारत में कॉन्सर्ट करेंगे जस्टिन बीबर, जानें कब और कहां होगा उनका कार्यक्रम

विज्ञापन

10 of 10
'थॉर लव एंड थंडर' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media

मार्वल की अगली फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर थॉर: लव एंड थंडर मंगलवार को रिलीज हो गया है। मार्वल के फैंस काफी दिन से इसका इंतजार कर रहे थे। एवेंजर्स एंडगेम का बाद नई फिल्म थॉर (2011), थॉर: द डार्क वर्ल्ड (2013), और थॉर: रैग्नारॉक (2017) के बाद ये थॉर फ्रैंचाइजी की चौथी सीरीज है। इसमें विलेन 'गौर द गॉड बूचर' का किरदार निभाने वाले अभिनेता क्रिश्चिन बेल इस समय अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। क्रिश्चिन बेल हॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता और ऑस्कर पुरस्कार विजेता भी हैं। 

Thor Love and Thunder: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में नए विलेन की एंट्री, ऑस्कर विजेता को बनाया शैतान

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें