फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करने की मांग और 'दसवीं' का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 23 Mar 2022 07:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का सोशल मीडिया पर विरोध किया जा रहा है। आमिर खान और उनके साथ ही फिल्म में अहम किरदार निभा रही अभिनेत्री करीना कपूर को भी लगातार इस फिल्म के लिए ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 10
‘लाल सिंह चड्ढा’ - फोटो : सोशल मीडिया
हाल में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। जहां एक तरफ लोग इस फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को सलाम कर रहे हैं वहीं एक तरफ बॉलीवुड में अपने 'परफेक्शन' के लिए चर्चाओं में रहने वाले आमिर खान और उनकी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध कर रहे हैं। आमिर खान और उनके साथ ही फिल्म में अहम किरदार निभा रही अभिनेत्री करीना कपूर को भी लगातार इस फिल्म के लिए ट्रोल किया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

Laal Singh Chaddha: सोशल मीडिया पर उठी 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करने की मांग, जानिए क्या है वजह
विज्ञापन

2 of 10
प्रकाश राज ने की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना - फोटो : social media
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीरी फाइल्स' को देखकर लोग अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे हैं। एक तरफ जहां लोग इस फिल्म का पूरे दिल से प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर विवाद भी है। कुछ लोगों का कहना है कि यह फिल्म मुसलमानों को विलेन बनाने का काम करती है। इस फेरिस्त में बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रकाश राज भी शामिल हो गए हैं। 

The Kashmir Files: प्रकाश राज को पसंद नहीं आई 'द कश्मीर फाइल्स', बोले- 'प्रोपागेंडा के अलावा और कुछ नहीं'
विज्ञापन

3 of 10
फिल्म- दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में जूनियर बच्चन गंगाराम चौधरी की भूमिका में नजर आएंगे जो एक मुख्यमंत्री हैं और भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। जेल में रहने के दौरान उन्हें कई मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। गंगाराम आठवीं पास हैं और इस दौरान जेल से ही 10वीं पास करने का फैसला करते हैं। अब गंगाराम जेल से दसवीं की परीक्षा में सफल होते हैं या नहीं यह फिल्म के रिलीज के बाद ही पता लग सकता है।

Dasvi Trailer: अभिषेक बच्चन की 'दसवीं' का ट्रेलर रिलीज, हाई स्कूल की परीक्षा देते दिखेंगे एक्टर
 

4 of 10
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में पंजाब विधानसभा के आए नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 पर जीत दर्ज की है। पंजाब में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान ने शपथ ले ही है। भगवंत पंजाब में 17वें मुख्यमंत्री बन चुके हैं। हाल ही में भगवंत मान ने शहीदी दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। भगवंत मान के इस कदम के बाद उनके दोस्त कपिल शर्मा ने मान को ट्वीट कर बधाई दी है। आज कपिल शर्मा ने भगवंत मान का एक वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा- पाजी आप पर गर्व है। कपिल के इस ट्वीट के बाद वह फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। 

Kapil Sharma: राज्यसभा में टिकट चाहिए क्या? यूजर ने कपिल शर्मा को किया ट्रोल, कॉमेडियन बोले- तुम्हारी नौकरी के लिए बात करूं?
विज्ञापन

5 of 10
फिल्म आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजमौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। लोगों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज कई बार टाली जा चुकी है, लेकिन जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा अभिनीत यह फिल्म लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच फिल्म को लेकर अब विवाद भी शुरू हो गया है। दरअसल, यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने वाली थी, लेकिन खबर है कि इसे कन्नड़ भाषा में रिलीज नहीं किया जा रहा है। इस खबर के सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और फिल्म को बायकॉट करने की मुहीम चलने लगी। 

RRR: रिलीज से पहले विवादों में आई 'आरआरआर', ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottRRRinKarnataka

विज्ञापन

6 of 10
टीम-स्वतंत्र वीर सावरकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘सरबजीत’ के लिए अपने शरीर को गलाकर एकदम हड्डियों का ढांचा कर देने वाले दमदार अभिनेता रणदीप हुड्डा ने एक और बायोपिक के लिए हां कर दी है। रणदीप जानते हैं कि उन्होंने एक बार फिर बहुत मुश्किल काम का बीड़ा उठा लिया है, लेकिन वह कहते हैं कि काम वही करना चाहिए जिसमें जान लड़ा देनी पड़े। रणदीप हुड्डा को नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘एक्स्ट्रैक्शन’ से दुनिया भर में बसे भारतीयों के बीच खूब शोहरत मिली है और फिल्म ‘सरबजीत’ के निर्माताओं का मानना है कि वीर सावरकर की शख्सीयत के लिए रणदीप हुड्डा की कद काठी बिल्कुल फिट है।

Swatantra Veer Savarkar: वीर सावरकर की बायोपिक पर काम शुरू, ‘सरबजीत’ के बाद रणदीप हुड्डा ने उठाया एक और मुश्किल बीड़ा
विज्ञापन

7 of 10
खतरा डेंजरस - फोटो : social media
मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'खतरा डेंजरस' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म हमारे देश की पहली लेस्बियन क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। लेस्बियन रोमांस को दिखाती इस फिल्म में रोमांटिक सींस की भरमार है। इस फिल्म को इंटीमेसी और एडल्ट कंटेंट की वजह से इसे ए सर्टिफिकेट मिला है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्म में दो लड़कियों की कहानी को दर्शाया गया है, जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। यह एक एडल्ट फिल्म है, जिसमें किसिंग सीन्स से लेकर बेडरूम रोमांस तक हर तरह के सींस देखने को मिलेंगे।

Khatra Dangerous Trailer: इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी राम गोपाल वर्मा की ये एडल्ट फिल्म, पार होंगी बोल्डनेस की सारी हदें

8 of 10
गुल्लक के तीसरे सीजन का ट्रेलर - फोटो : social media
पिछले दो सीजनों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद एक बार फिर नए 'किस्सों' के साथ, मिश्रा परिवार लौट रहा है। गुल्लक के इस नए सीजन में पिछले दो सीजनों के मुकाबले और बारीकी के साथ इस परिवार के बनते-बिगड़ते रिश्तों को दिखाया गया है। यह वेब सीरीज एक छोटे से शहर में रह रहे मध्यवर्गीय भारतीय परिवार के रोजमर्रा के अनुभवों को दिखाती है। इन कहानियों को दर्शाने के लिए दिलचस्प किस्सों का सहारा लिया गया है। इस मशहूर वेब सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Gullak 3: इस दिन आएगा गुल्लक का तीसरा सीजन, SonyLiv पर आज ही देख डालें पिछले दो सीजन

9 of 10
धर्मेश परमार उर्फ एमसी तोड़ फोड़ - फोटो : सोशल मीडिया
गली बॉय फेम एमसी तोड़ फोड़ उर्फ धर्मेश परमार का हाल ही में निधन हो गया था। हालांकि उनके मृत्यु के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई थी। अब रैपर की मां ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि एमसी तोड़ फोड़ को पिछले चार महीनों में दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि धर्मेश, उर्फ एमसी तोड़ फोड़, नासिक में अपने होली विशेष प्रदर्शन के लिए बहुत उत्साहित थे। बता दें कि धर्मेश ने जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में अभिनय किया था और उन्होंने 'इंडिया 91' गाने को अपनी आवाज दी थी। वह मुंबई स्थित हिप हॉप सामूहिक स्वदेशी से जुड़े हुए थे।

MC Tod Fod: एमसी तोड़ फोड़ को चार महीने में दो बार पड़ा दिल का दौरा, होली के वक्त ही मना लिया था राखी का त्योहार
 
विज्ञापन

10 of 10
सबा अली खान ने की फिल्म 83 की तारीफ - फोटो : insta
रणवीर सिंह की फिल्म 83 को बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। भले ही यह फिल्म कोरोना की वजह से सिनेमाघरों में अपना कमाल न दिखा पाई हो लेकिन इसकी कहानी और रणवीर सिंह का अभिनय हमेशा की तरह शानदार है। अब इस फिल्म को देखने के बाद सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी खान ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपनी इंस्टा से स्टोरी शेयर कर 83 की तारीफ करते हुए एक नोट लिखा है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए रणवीर सिंह के साथ निर्देशक कबीर खान और दीपिका समेत फिल्म की पूरी टीम के काम की सरहाना की है।

83 Movie: सैफ अली खान की बहन सबा ने रणवीर सिंह की फिल्म 83 की तारीफ में लिखा नोट, कहा-'यह मुझे अब्बा की याद दिलाती है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें