फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'आशिकी 3' से दीपिका बाहर और नोरा के आरोपों पर जैकलीन के वकील का पलटवार, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Tue, 13 Dec 2022 08:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दीपिका पादुकोण-जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। कभी किसी स्टार से जुड़ी अपडेट सामने आती हैं तो कभी किसी फिल्म से जुड़ी खबरें चर्चा बटोरती हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले दिनों सुपरहिट रही आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का एलान हो गया था। इसके साथ ही यह भी खुलासा हुआ था कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। जहां बॉलीवुड के मशहूर निर्माता महेश भट्ट ने अपनी आशिकी सीरीज की तीसरी कड़ी के अभिनेता के नाम का खुलासा किया था, वहीं अभी भी इसकी अभिनेत्री के नाम पर मुहर नहीं लग पाई है। जब से फिल्म का एलान हुआ है, तभी से कार्तिक आर्यन की हीरोइन के लिए अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। पहले जेनिफर विंगेट के नाम की चर्चा थी तो उसके बाद फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया था। लेकिन हाल ही में एक साक्षात्कार में महेश भट्ट ने साफ कर दिया है कि कार्तिक आर्यन 'आशिकी 3' में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नहीं दिखेंगे।  
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 से दीपिका पादुकोण की छुट्टी, भट्ट कैंप से जुड़ेगा इस अभिनेत्री का नाम

 

विज्ञापन

3 of 11
जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही ने बीते सोमवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पर दिल्ली की एक अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। नोरा का कहना है कि जैकलीन और सुकेश के साथ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम गलत तरीके से घसीटा गया है। बता दें कि नोरा ने इस शिकायत में 15 मीडिया संगठनों का नाम भी घसीटा है। जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने के बाद वकील ने मामले के बारे में बात की है। 
Jacqueline Fernandez: नोरा के आरोपों का जैकलीन के वकील ने दिया जवाब, कहा- मानहानि केस का सवाल ही नहीं

4 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब चर्चा में हैं। पिछले दिनों वह उमराह करने और मां वैष्णों देवी के दर्शन करने भी पहुंचे थे। जिसके बाद अभिनेता पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए। वह अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। बता दें कि कल ही इस फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ है। जिसकी चारों तरफ खूब तारीफ हो रही थी। इस गाने के व्यूज जरा देर में मिलियन में पहुंच गए थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर शाहरुख की फिल्म को बायकॉट करने का मांग चल रही है।
सुशांत के फैंस ने शुरू किया बायकॉट पठान का ट्रेंड, कहा- आमिर का घमंड तोड़ा अब शाहरुख की बारी
विज्ञापन

5 of 11
जेम्स कैमरून - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वाटर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, सोमवार को लॉस एंजिल्स में प्रीमियर रखा गया था। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ही इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाए। रिपोर्ट्स के अनुसार जेम्स कैमरून कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं।
'अवतार: वे ऑफ वॉटर' की रिलीज से पहले जेम्स कैमरून को बड़ा झटका, कोरोना की जकड़ में आए निर्देशक

 

विज्ञापन

6 of 11
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राज कुंद्रा के साथ ही मॉडल शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे और उमेश कामत को भी अश्लील सामग्री बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाने के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट की ओर से कहा गया है कि सभी आरोपियों को जांच में सहयोग करना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर जांच में शामिल होना चाहिए। 
Pornography Case: पोर्नोग्राफी मामले में SC ने राज कुंद्रा को दी अग्रिम जमानत, पूनम पांडे और शर्लिन को भी राहत
विज्ञापन

7 of 11
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने बॉलीवुड की फिल्में बनाने वाले लोगों को बड़ी सलाह दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अंग्रेजी फिल्में देखने से पहले लोगों को खुद के देश में बने हिंदी और बंगाली सिनेमा को देखना चाहिए। कोरोना महामारी के बाद से ही बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। दो तीन फिल्मों को छोड़ दें तो ज्यादातर हिंदी फिल्में साल 2022 में फ्लॉप साबित हुई हैं। वहीं, सिनेमाघरों के खुलने के बाद साउथ की फिल्मों ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
Kamal Haasan: बॉलीवुड को कमल हासन ने दी बड़ी सलाह, कहा- अंग्रेजी से पहले बंगाली और हिंदी फिल्में देखें

8 of 11
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों एकसाथ लव रंजन खुराना की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों को पहली बार एकसाथ देखा जाएगा। इस फिल्म से कई शूटिंग के वीडियो और रणबीर व श्रद्धा के लुक्स सामने आ चुके हैं। बता दें कि इस फिल्म की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं लव रंजन ने इस फिल्म के नाम की भी घोषणा कर दी है। 
Ranbir-Shraddha: रणबीर-श्रद्धा की नई फिल्म के टाइटल का एलान, नाम सुन चकराया फैंस का सिर

9 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के नामी फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला इस दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिशन मजनू' को लेकर सुर्खियों में हैं। रॉनी की इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक भारतीय रॉ एजेंट की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। जहां पिछले दिनों लंबे समय से चर्चित इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया था, वहीं आज मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर से फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा का लुक भी सामने आ गया है। इसका साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।   
Mission Majnu: सिद्धार्थ की 'मिशन मजनू' का पहला पोस्टर रिलीज, आंखों में काजल, गले में ताबीज पहने दिखे अभिनेता

 

10 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी के लिए उनके कपड़े ही परेशानी का सबब बन गए हैं। उर्फी के खिलाफ एक वकील ने सार्वजनिक जगहों और सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही कहा गया है कि वह अश्लील हरकतें भी करती हैं, जिसके बाद उर्फी ने शिकायत करने वाले पर पलटवार कर एक पोस्ट साझा किया है।
Urfi Javed: शिकायत दर्ज होने के बाद भड़कीं उर्फी जावेद, वीडियो शेयर कर बोलीं- इसे बतौर सबूत कोर्ट में पेश करना
विज्ञापन

11 of 11
केएल राहुल और अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाले सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी वैसे तो बॉलीवुड की कम ही फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री के सुर्खियों में बने रहने की वजह उनकी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। अथिया और भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर केएल राहुल का रिश्ता जगजाहिर है। दोनों की शादी खबरें आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पिछले कई साल से एक-दूसरे को डेट कर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि आज कपल की वेडिंग डेट्स को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।   
Athiya Shetty KL Rahul: सामने आई अथिया और राहुल की शादी की तारीख, दक्षिण भारतीय रस्मों के साथ लेंगे सात फेरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें