फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: द केरल स्टोरी पर भड़के CM विजयन और दुबई में मंदिर निर्माण देखने पहुंचे अक्षय, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sun, 30 Apr 2023 07:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पिनराई विजयन, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 10 साल चले मुकदमे के बाद अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया। ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में सूरज पंचोली कहते हैं, ‘एक इंसान के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय वह होता है जब वह 20 साल का होता है। लेकिन इस उम्र में मुझे एक आतंकवादी की तरह जेल में डाल दिया गया। अब मेरे बीते 10 साल कौन लौटाएगा?’ इस पूरे मामले में उनकी दलीलें क्या रहीं और किस वजह से वह बरी हुए, पढ़िए सूरज पंचोली का ये इंटरव्यू। 
Sooraj Pancholi Interview: सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग पर सनसनीखेज खुलासा, इस एक वजह से बरी हो गए सूरज पंचोली
विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने एक विज्ञापन के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। खास बात यह है कि उन्होंने अपना डेब्यू पिता के साथ किया है। यह एड एक स्ट्रीटवियर ब्रांड का था, जिसके लिए उन्होंने किंग खान को निर्देशित किया।
Aryan Khan: शाहरुख खान के साथ काम करने का कैसा रहा अनुभव? बेटे आर्यन ने उठाया राज से पर्दा

4 of 11
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां साझा करती हैं। इसके साथ ही वह अक्षय कुमार और अपने बच्चों के बारे में भी कुछ बातें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। अब एक बार फिर  ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीर, फैंस बोले- खूबसूरती विरासत में मिली है
विज्ञापन

5 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने हालिया इंटरव्यू की वजह से इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी भी बातें बताई हैं, जिनके बारे में लोगों को शायद ही पता होगा। 
Salman Khan: क्या सलमान ने कभी किसी को फिल्म से निकाला? दबंग खान ने किया दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन

6 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार साल में  तीन से चार फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता की पिछले साल लगभग फिल्में फ्लॉप थीं। इस साल उनकी फिल्म सेल्फी रिलीज हुई थी, जिसमें वह पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म ने भी कुछ खास झंडे नहीं गाड़े थे। अब हाल ही में अक्षय कुमार अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर पहुंचे। संयुक्त अरब अमीरात के पहले पारंपरिक पत्थर के मंदिर की शानदार डिजाइन और मूर्तियों को देखकर अभिनेता चौंक गए। 
Akshay Kumar: दुबई में बन रहे हिंदू मंदिर को देखने पहुंचे अक्षय कुमार, निर्माण में अभिनेता ने रखी ईंट
विज्ञापन

7 of 11
पिनाराई विजयन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द केरल स्टोरी' एक बार फिर विवादों में घिर गई है। केरल सरकार द्वारा फिल्म की आलोचना की गई। ट्रेलर की रिलीज के बाद इस फिल्म को केरल सरकार के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। केरल मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसे एक प्रचार फिल्म कहा है। उन्होंने कहा कि यह संघ परिवार द्वारा राज्य में चुनावी राजनीति में लाभ प्राप्त करने के लिए बनाई जा रही है।
The Kerala Story: केरल के CM ने 'द केरल स्टोरी' को बताया नफरत फैलाने वाली फिल्म, कहा- फर्जी है इसकी कहानी

8 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आखिरी बार 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर पहली बार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ पर्दे पर रोमांस करते दिखाई दिए थे। फिल्म को आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रणबीर और श्रद्धा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी।
Ranbir Kapoor: स्किन रूटीन और फिटनेस को लेकर रणबीर का खुलासा, बोले- आलिया करती हैं प्रेरित

9 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के फिल्म इंडस्ट्री में 17 साल पूरे हो चुके हैं। बॉलीवुड क्वीन ने इस खास मौके पर डायरेक्टर अनुराग बासु के साथ अपनी पुरानी यादें शेयर की हैं। अनुराग बासु के साथ एक पिक्चर शेयर करते हुए कंगना ने बताया कि कैसे अनुराग लाइफ इन मेट्रो की शूटिंग के दौरान उन्हें इंस्ट्रक्शन दिया करते थे।
Kangna Ranaut: 'इस पागल जीनियस को धन्यवाद', इंडस्ट्री में 17 साल पूरे होने पर कंगना का भावुक पोस्ट

10 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान फिल्म 'पठान' की सफलता के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म से अभिनेता ने चार साल बाद पर्दे पर शानदार वापसी की है। शाहरुख ने जब से अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की अनाउंसमेंट की है अभिनेता तब से इस फिल्म को लेकर चर्चे में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने माने डायरेक्टर एटली करने वाले हैं। 
Jawan: 'जवान' में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे किंग खान? इस दिग्गज अभिनेता की फिल्म से हैं प्रेरित
 
 
 
विज्ञापन

11 of 11
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के दौरान काफी संघर्ष का सामना किया है। आज वह सफलता की ऊंचाइयों पर हैं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। दरअसल, अभिनेत्री अपनी नई वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ रहती हैं। अब प्रियंका की वेब सीरीज ने वैश्विक लोकप्रियता चार्ट को टॉप किया है।
Citadel: प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' बनी दुनिया की नंबर वन वेब सीरीज, टेड लास्सो और सक्सेशन को दिया मात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें