फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: इंडिया को मिलेगा देसी 'हैरी पॉटर' और रिचर्ड-शिल्पा मामले में एक्ट्रेस को राहत, पढ़ें फिल्मी खबरें

Mon, 03 Apr 2023 07:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हैरी पॉटर, रिचर्ड गेरे-शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ न कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। कभी कोई सितारा बुरी तर से ट्रोल किया जाता है, तो कभी किसी को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं।  ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
शिल्पा शेट्टी-रिचर्ड गेरे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। बढ़ती उम्र में भी एक्ट्रेस काफी फिट हैं और जिंदगी को लेकर पॉजिटिव नजर आती हैं। फिटनेस और लाइफस्टाइल के मामले में वह कम उम्र की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। साल 2007 में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे ने एक सार्जनिक कार्यक्रम में अभिनेत्री को किस कर लिया था। 2007 के इस अश्लीलता मामले में शिल्पा शेट्टी को बरी करने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को सत्र अदालत ने सोमवार को खारिज कर दिया है।
Shilpa Shetty: रिचर्ड-शिल्पा किस मामले में एक्ट्रेस को राहत, बरी करने के आदेश के खिलाफ दर्ज याचिका खारिज

 

विज्ञापन

3 of 11
विवियन डीसेना - फोटो : सोशल मीडिया
विवियन डीसेना टीवी के फेमस एक्टर में से एक हैं। विवियन ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने साल 2019 में इस्लाम कबूल कर लिया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने दूसरी शादी की है और एक बेटी के पिता भी बने है। जैसा कि रमजान का महीना चल रहा है, एक्टर ने बीते दिनों अपने फैंस को इसकी शुभकामनाएं भी दी थीं। वहीं अब विवियन अबू धाबी पहुंचे हैं, जहां से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
Vivian Dsena: तरावीह पढ़ने अबू धाबी पहुंचे विवियन डिसेना, इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर जाहिर की खुशी

4 of 11
डायना पेंटी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी जल्द ही महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की एंट्री रिभु दासगुप्ता की फिल्म सेक्शन 84 में हो गई है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर के साथ काम करने को लेकर डायना भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले होगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।
Diana Penty: डायना पेंटी के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अमिताभ बच्चन की कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में आएंगी नजर
विज्ञापन

5 of 11
लेडी गागा - फोटो : सोशल मीडिया

लेडी गागा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, जहां वह जोकर के सीक्वल की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में हार्ले क्विन के आउटफिट में लेडी गागा की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसने सोशल मीडिया की पूरी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली। वहीं, अब लेडी गागा के वायरल हो रहे एक वीडियो ने इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ा दी है। क्लिप में गागा, कोर्ट रूम के बाहर खड़ी एक लड़की को किस करती नजर आ रही हैं। 
Lady Gaga: लेडी गागा ने भीड़ के बीच एक अनजान लड़की को किया किस, न्यूयॉर्क से वायरल हुए वीडियो ने मचाया तहलका

विज्ञापन

6 of 11
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकन फैंटेसी फिल्म सीरीज हैरी पॉटर दुनियाभर में पॉपुलर है। डैनियल रैडक्लिफ की इस सीरीज को दुनियाभर में लोगों नो काफी पसंद किया था। लेकिन क्या आपके मन में कभी भी ऐसा ख्याल आया है कि इंडिया में भी हैरी पॉटर की तरह की फिल्में बने? मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर एक ऐसा ही प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं।
Shekhar Kapur: यह दिग्गज निर्देशक लेकर आ रहा है इंडियन 'हैरी पॉटर', दे चुके हैं कई हिट फिल्में
विज्ञापन

7 of 11
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : social media

हॉलीवुड की शानदार फिल्में 'थॉर' और 'अवेंजर्स' सीरीज में नजर आ चुके पॉपुलर एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ हॉलीवुड के थॉर अपने काम के साथ-साथ पिछले कई महीनों से अपनी बीमारी को लेकर भी चर्चा में है। बीते कुछ महीने पहले खबर आई थी कि क्रिस हेम्सवर्थ अपनी बीमारी के चलते काम से ब्रेक लेने वाले हैं। ऐसे में एक बार फिर से क्रिस हेम्सवर्थ अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। 
Chris Hemsworth: क्या एक्टिंग छोड़ देंगे क्रिस हेम्सवर्थ, बीमारी की खबरों के बीच क्या है इस अफवाह की हकीकत?

8 of 11
नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media

नवाजुद्दीन सिद्दीकी लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता की उनकी पूर्व पत्नी आलिया को साथ उनका विवाद अब जगजाहिर हो गया है। आलिया ने नवाज पर काफी संगीन आरोप लगाए हैं, जिनका अभिनेता ने खुलकर जवाब भी दिया है। अब मामला बच्चों तक पहुंच गया है और दोनों अपने बच्चों की कस्टडी के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन या आलिया किसके हिस्से आएगी बच्चों की कस्टडी? कोर्ट सुनाएगा आज बड़ा फैसला

9 of 11
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

टीवी शो 'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर लीड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने बीते साल दिसंबर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद शो के लीड एक्टर और अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया था। शीजान पर अभिनेत्री की मां ने आरोप लगाया था कि उन्होंने तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाया है। दो महीने से भी अधिक समय जेल में बिताने के बाद चार मार्च को शीजान खान को स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी। जेल से बाहर आने के बाद शीजान अब तुनिशा की यादों में डूबे हुए हैं।
Sheezan Khan: तुनिशा शर्मा की यादों में डूबे शीजान खान, भावुक वीडियो साझा कर दिवंगत अभिनेत्री को बताया 'परी'

 

10 of 11
ईशान खट्टर,निकोल किडमैन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने अपने फिल्म धड़क से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। एक्टर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। वहीं, अब खबर आ रही है कि ईशान जल्द ही हॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करने वाले हैं। जी हां, एक्टर ने खुद इस बात की पुष्टी की है कि वह जल्द ही एक हॉलीवुड बेव सीरीज में नजर आएंगे।  
Ishaan Khatter: ईशान खट्टर के हाथ लगी हॉलीवुड की यह वेब सीरीज, निकोल किडमैन के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

विज्ञापन

11 of 11
'द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को काफी चर्चे में हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है। इसी बीच फिल्म मेकर अब 'द कश्मीर फाइल्स' की एक फॉलोअप कहानी लेकर आ रहे हैं, जो जल्द रिलीज होने वाली है। उनकी यह एक डॉक्यु सीरीज होगी, जिसका नाम 'द कश्मीर: अनरिपोर्टेड' होगा।
The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या है वजह

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें