फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ओटीटी पर 'भौकाल' दिखाएंगी वाणी कपूर और केआरके के निशाने पर कपिल शर्मा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 05 Feb 2023 07:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
वाणी कपूर, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से हर दिन नई और दिलचस्प खबरें सामने आती हैं। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में फैंस भी अपने पसंदीदा सेलेब्स से जुड़ी बातें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। ऐसे में चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
भौकाल, वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बीते साल आई वेब सीरीज 'भौकाल' ने दर्शकों के बीच सचमुच भौकाल मचा दिया था। दर्शकों ने इस वेब सीरीज को खूब पसंद किया। अब खबर है कि 'भौकाल' का नया चैप्टर जल्द ही दर्शकों को देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जतिन वागले अपनी हिट वेब सीरीज 'भौकाल' का नया अध्याय लेकर आ रहे है, जिसका नाम इस बार 'भूचाल' हो सकता है।
Bhaukaal: वेब सीरीज 'भौकाल' के अगले चैप्टर में नजर आएंगी वाणी कपूर, यूपी के दूसरे डीजीपी पर आधारित होगी कहानी
विज्ञापन

3 of 11
रऊफ अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज फिल्म पत्रकार रऊफ अहमद का आज सुबह यानी 5 फरवरी को मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। कई सालों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। रऊफ अपने लंबे करियर में अलग-अलग समय पर रउफ अहमद द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इंडियन एक्सप्रेस और जी टेलीफिल्म्स के साथ रह चुके हैं। वह सुपर, फिल्मफेयर, मूवी, स्क्रीन और जी प्रीमियर जैसी पत्रिकाओं के संपादक थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है।
Rauf Ahmed: दिग्गज फिल्म पत्रकार रऊफ अहमद का निधन, कई साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से थे पीड़ित

4 of 11
ग्रैमी अवॉर्ड 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
2023 का बहुप्रतीक्षित म्यूजिक अवॉर्ड कार्यक्रम ग्रैमी अवॉर्ड्स भारत में सोमवार (6 फरवरी) की सुबह प्रसारित होने वाला है। 2023 ग्रैमी कई बदलावों के साथ- अमेरिका में सीबीएस पर लाइव प्रसारित होगा। इस अवॉर्ड शो में कई नई श्रेणियां और पुरस्कार जैसे कि सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर, बेस्ट स्कोर साउंडट्रैक फॉर वीडियो गेम्स, और कई अन्य श्रेणियां शामिल की गई हैं।
Grammy Awards 2023: जल्द खत्म होने वाली है इंतजार की घड़ी, जानें कब और कहां देख सकते हैं ग्रैमी अवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 of 11
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' का जबरदस्त जलवा जारी है। महज सात दिनों में 'पठान' ने दुनिया भर में 634 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन वाली फिल्म 'पठान' ने कमाई के मामले में भले ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पीछे रह गई। 'पठान' ने कई बॉलीवुड की हिट फिल्मों को ओटीटी पर कमाई के मामले में पछाड़ा है, लेकिन कुछ फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई। ऐसे में चलिए जानते हैं 'पठान' समेत उन फिल्मों के बारे में जिनके ओटीटी राइट्स करोड़ों रुपये में बिके हैं।
OTT: शाहरुख खान की 'पठान' से लेकर यश की 'केजीएफ 2' तक, करोड़ों में बिके इन फिल्मों के ओटीटी राइट्स
विज्ञापन

6 of 11
रवि किशन व उनके भाई - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन भाजपा के सांसद भी हैं। उन्होंने भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन हाल ही में उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। उनकी उम्र 53 वर्ष थी। बता दें कि अभिनेता के भाई का निधन दोपहर में 12 बजे के करीब हुआ था। अभिनेता ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इस समय रवि किशन के परिवार में शोक की लहर है। उनको इस बात की जानकारी होते ही अभिनेता मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
Ravi Kishan Brother Death: रवि किशन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेता के बड़े भाई का हुआ निधन
विज्ञापन

7 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज फिल्म पठान इन दिनों दुनियाभर में तहलका मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। अभिनेता शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 4 साल बाद वापसी की है। पठान से पहले शाहरुख फिल्म जीरो में नजर आए थे। पठान से वापसी कर शाहरुख ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आए हैं। वहीं हम इस फिल्म को लेकर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो वहां भी शाहरुख की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। लेकिन पाकिस्तान में इन दिनों फिल्म पठान को लेकर काफी बवाल चल रहा है। 
Pathaan: शाहरुख की फिल्म ने पाकिस्तान में किया बवाल, पठान को लेकर सेंसर बोर्ड ने लिया एक्शन

8 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर और कथित क्रिटिक केआरके अक्सर अपने ट्वीट के जरिए मीडिया का ध्यान आकर्षित करते हैं। केआरके आए दिन एक्टर्स और बॉलीवुड फिल्मों पर टिप्पणी करते नजर आते हैं। एक बार फिर केआरके अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने किसी फिल्म पर नहीं, बल्कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पर निशाना साधा है। केआरके ने कपिल शर्मा के शो को पनौती बताया है। इसके लिए उन्होंने फिल्म 'पठान' और 'द कश्मीर फाइल्स' का उदाहरण देते हुए अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं।
KRK: केआरके ने कपिल शर्मा के शो को कहा पनौती! 'पठान' और 'द कश्मीर फाइल्स' का दिया उदाहरण

9 of 11
शिवालिका ओबेरॉय, अभिषेक पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
बी-टाउन में इन दिनों शादी की सीजन चल रहा है। एक ओर जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, तो अब 'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक पाठक जल्द ही अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। अभिषेक और शिवालिका गोवा में 9 फरवरी को शादी करने वाले हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अभिषेक के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा कर शादी का हिंट दिया है।
Shivaleeka-Abhishek: सिड-कियारा के बाद शादी के बंधन में बंधेंगे शिवालिका-अभिषेक, गोवा में लेंगे सात फेरे

10 of 11
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म की सफलता की कामना को लेकर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची, जहां उन्होंने रेलिंग से बाबा महाकाल के दर्शन कर फिल्म की सफलता की कामना की। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने कुछ साथियों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के उपरांत मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों पर भी भगवान की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। 
Mahakaleshwar: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नई फिल्म की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन

11 of 11
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची हैं। उन्हें लेकर खबर आ रही है कि शनिवार को एक्ट्रेस की कार को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हालांकि, शुक्र है कि कार और स्कूल बस की टक्कर में एक्ट्रेस को गंभीर चोट नहीं आई है और वह सुरक्षित हैं। बता दें कि उर्वशी ने टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल अदा कर घर-घर में पहचान बनाई। इसके अलावा वह चर्चित शो 'बिग बॉस 6' की भी विनर रही हैं।
Urvashi Dholakia Accident: उर्वशी ढोलकिया की कार को स्कूल बस ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें