फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अर्पिता के घर हुई चोरी और कंगना को करोड़ों का नुकसान, पढ़ें फिल्मी दुनिया की खबरें

Wed, 17 May 2023 07:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलान-सोहेल के साथ अर्पिता खान, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ खास और दिलचस्प होता ही रहता है, जिसके बारे में जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक भी रहते हैं। फिल्मों और टीवी के सितारे भी अपने फैंस के लिए खुद से जुड़ा अपडेट समय-समय पर देते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
रॉब मार्शल, राम चरण और जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक रॉब मार्शल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द लिटिल मरमेड' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म 26 मई को बड़े पर्दे रिलीज होने के लिए तैयार है। लिटिल मरमेड प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा कर रही है, क्योंकि वे सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच निर्देशक रॉब ने ऑस्कर विजेता फिल्म आरआरआर के अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है।
Rob Marshall: राम चरण Jr NTR के साथ काम करने इच्छुक हैं निर्देशक रॉब मार्शल, बोले- उन्होंने मेरा दिल जीत लिया
विज्ञापन

3 of 11
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media
सान्या मल्होत्रा ने बॉलीवुड में कम समय में अपने अभिनय से अच्छी पहचान हासिल की है। दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने इंडस्ट्री में एक खास जगह बना ली है। अभिनेत्री अब अपनी नई रिलीज कटहल के साथ तैयार हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह फिल्म ‘पगलैट’ को नहीं करना चाहती थीं।
Sanya Malhotra: फिल्म 'पगलैट' नहीं करना चाहती थीं सान्या मल्होत्रा, एक्ट्रेस ने बताई यह बड़ी वजह

4 of 11
जूनियर एनटीआर-सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान जल्द ही कोराताला शिवा के निर्देशन में बन रही फिल्म में नजर आएंगे। लंबे वक्त से चर्चित इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर और सैफ शूटिंग शुरू कर चुके हैं। हालांकि, अब तक इस फिल्म का नाम तय नहीं था। इसे 'एनटीआर 30' कहा जा रहा था। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक अब इस फिल्म का टाइटल तय हो गया है। 
Jr NTR-Saif Ali Khan: जूनियर एनटीआर-सैफ की फिल्म का टाइटल तय? प्रमोशनल कंटेंट पर चल रहा काम
विज्ञापन

5 of 11
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी दमदार अदाकारी से अक्सर फैंस का दिल जीत लेते हैं। अभिनय के साथ साथ वह समाज सेवा में भी आगे रहते हैं। अब अभिनेता ने अपने काम के बीच से कुछ समय निकालने के फैसला किया है, ताकि वह अपने गांव के विकास में मदद कर सकें। हाल ही में अभिनेता ने अपने गांव के कॉलेज का विकास करने के लिए सहायता प्रदान की थी। अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि यह सब उन्होंने कैसे किया।
Pankaj Tripathi: गांव में छात्रों के लिए लाइब्रेरी बनवाना चाहते हैं पंकज, कहा- पढ़ाई के साथ नहीं होगा समझौता

 
विज्ञापन

6 of 11
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों चर्चित टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जबर्दस्त सुर्खियों में है। इसकी वजह शो की कहानी में बदलाव या कोई नया ट्विस्ट नहीं है, बल्कि इसकी वजह हैं शो के मेकर्स और शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री। दरअसल, जेनिफर मिस्त्री ने शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने यह सब पैसे के लिए नहीं किया है, बल्कि सच के लिए किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कहा कि अब वे असित मोदी से माफी सुनना चाहती हैं।
TMKOC: असित मोदी से दोनों हाथ जोड़कर माफी सुनना चाहती हैं जेनिफर, बोलीं- आत्मसम्मान की लड़ाई है यह
विज्ञापन

7 of 11
गदर - फोटो : social media
साल  2001 रिलीज हुई फिल्म गदर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। उस समय सनी देओल, अमीषा पटेल अभिनीत इस फिल्म के लिए टिकट खिड़की पर लंबी कतारें देखने को मिलती थीं। अनिल शर्मा की इस फिल्म ने उस जमाने में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। अब कई साल बाद फिल्म के मेकर्स दर्शकों के लिए इस सीक्वल लाने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले मेकर्स गदर को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। 
Gadar: बड़े पर्दे पर दोबारा मचेगा 'गदर', इस दिन फिर से रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म

8 of 11
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में एक्शन के लिए मशहूर हैं। इन दिनों वह अपने खतरों से भरे शो खतरों के खिलाड़ी के लिए चर्चा में हैं। इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में शुरू भी हो चुकी है। रोहित इन दिनों सिंघम अगेन को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सिंघम की 2 सफल किश्तों के बाद अब रोहित और अजय 'सिंघम अगेन' की तैयारियों में जुट गए हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में एक और सितारे की एंट्री हो गई है। 
Singham Again: रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में हुई इस सितारे की एंट्री! धुआंधार होगी फिल्म की स्टारकास्ट

9 of 11
कंगना रणौत - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अलग-अलग विषयों पर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और दमदार विचार साझा करने के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। अब अभिनेत्री ने हाल ही में चौंकाने वाला दावा किया है। दरअसल, कंगना ने बताया कि कैसे उन्हें एक बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि उन्होंने राजनेताओं, देशद्रोहियों के खिलाफ और हिंदू धर्म के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की, जिस वजह से कई ब्रांड ने उन्हें हटा दिया है।
Kangana Ranaut: देशद्रोहियों और नेताओं के खिलाफ बोलने से हुआ करोड़ों का नुकसान', कंगना का चौंकाने वाला दावा

10 of 11
अर्पिता खान-आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के मुंबई वाले घर में चोरी हो गई थी। कहा जा रहा है कि अर्पिता के घर से उनके डायमंड ईयररिंग्स चोरी हुए थे। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
Arpita Khan: सलमान खान की बहन अर्पिता के घर में हुई चोरी, पांच लाख के डायमंड ईयररिंग्स के साथ नौकर गिरफ्तार
विज्ञापन

11 of 11
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अदा शर्मा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। दावा है कि इस फिल्म में केरल में करीब 32 हजार महिलाओं को लव जिहाद में फंसाने, उनका धर्म परिवर्तन करने और फिर उनको आतंकी गतिविधियों में शामिल करके शोषण करने की असल कहानी दिखाई गई है। अब फिल्म के मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ महिलाओं को दुनिया के सामने पेश करते हुए दावा किया कि ये महिलाएं केरल में हुए धर्म परिवर्तन की असल पीड़िताएं हैं।
Sudipto Sen: फिल्म पर लगे आरोपों पर बोले सुदीप्तो सेन, बताया कैसे 'द केरल स्टोरी' के जरिए की इस्लाम की सेवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें