फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अर्जुन-मलाइका शादी के लिए तैयार और साउथ एक्टर का बॉलीवुड पर तंज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Wed, 18 May 2022 08:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Arjun Kapoor- Malaika Arora, sidharth - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ की फिल्मों को लेकर काफी दिनों से बहस चल रही है। अजय देवगन और किच्चा सुदीप की बहस से शुरू हुआ ये मुद्दा गर्माता जा रहा है। हर दिन इस विषय पर किसी न किसी के रिएक्शन आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और साउथ के अभिनेता इस बारे में अपने विचार रख चुके हैं। इसी क्रम में दक्षिण के अभिनेता सिद्धार्थ ने भी बॉलीवुड पर करारा तंज कसा है। अभिनेता का कहना है कि बॉलीवुड की फिल्मों में साउथ का मजाक उड़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्मों में नॉन हिंदी अभिनेता को कार्टून की तरह दिखाया जाता है।

Bollywood VS South Cinema: साउथ के अभिनेता सिद्धार्थ ने बॉलीवुड पर कसा तंज, बोले- दक्षिण के एक्टर्स को बना देते हैं कार्टून
विज्ञापन

2 of 10
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी हुई हैं, जिस वजह से जैकलीन फर्नांडिज को विदेश जाने की अनुमति नहीं है। हाल ही में जैकलीन ने अदालत से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। जैकलिन ने अदालत में बताया था कि उन्हें सलमान खान के नेपाल में होने वाले इवेंट 'द बैंग' टूर का हिस्सा बनना है और इसी वजह से वह विदेश जाने की अनुमति चाहती हैं। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन के सारे दावों की पोल खोल दी, जिसके बाद खुद अभिनेत्री ने आगे बढ़कर अपनी अर्जी को वापिस ले लिया है।

Jacqueline Fernandez: सलमान के नाम पर जैकलीन फर्नांडिज ने मांगी विदेश जाने की अनुमति, ईडी ने ऐसे पकड़ा अभिनेत्री का झूठ
विज्ञापन

3 of 10
कान फिल्म फेस्टिवल में घूमर डांस - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए इस बार कान फिल्म फेस्टिवल काफी खास है। 75वें फिल्म फेस्टिवल में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रतिनिधिमंडल में हिंदी सिनेमा जगत की दस हस्तियां शामिल हुईं। इस फेस्टिवल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही राजस्थानी लोक कलाकार मामे खान ने सुर छेड़ा तो दीपिका पादुकोण घूमर गाने पर डांस करने लगीं।


Cannes 2022: मामे खान ने छेड़ा सुर, दीपिका पादुकोण समेत इन अभिनेत्रियों ने किया घूमर डांस

4 of 10
पायल, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना इस फिल्म में एजेंट अग्नि के किरदार में जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी। अभिनेत्री अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। वह लगातार कई इवेंट्स में शामिल हो रही हैं तो साथ ही वह अलग-अलग मीडिया संस्थानों को इंटरव्यूज भी दे रही हैं। लेकिन इन सबके बीच कंगना ने अब तक कोई ऐसा बयान नहीं दिया, जिस पर विवाद खड़ा हो और अब कंगना रणौत ने इसकी वजह बताई है। कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं आने की वजह बता रही हैं।

Kangana Ranaut: अब किसी से पंगा क्यों नहीं ले रहीं कंगना रणौत? वीडियो शेयर कर बताई विवादों से दूर रहने की वजह
विज्ञापन

5 of 10
शी हल्क - फोटो : social media
'मून नाइट' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का बज अभी लोगों के दिमाग से खत्म भी नहीं हुआ था कि अब मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स ने दुनिया को अपने एक और नए कैरेक्टर की झलक दिखा दी है। मार्वल के फैंस उसकी कॉमेडी सीरीज 'शी-हल्क' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, ऐसे में उनकी बेसब्री का सम्मान करते हुए एमसीयू ने अपनी अपकमिंग सीरीज 'शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ' का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। रिलीज होते ही इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोरी और अब यह वायरल हो रहा है।

She-Hulk Trailer: रिलीज हुआ मार्वल की नई कॉमिक सीरीज का पहला ट्रेलर, जानिए कब और कहां देखें
विज्ञापन

6 of 10
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार को 75वें कान फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर वॉक किया। फेस्टिवल का हिस्सा बनने के साथ ही नवाजुद्दीन के हाथ एक अमेरिकी इंडी प्रोजेक्ट लगा है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। वह रॉबर्टो जिरॉल्ट द्वारा निर्देशित क्रिसमस पर आधारित फिल्म 'लक्ष्मण लोपेज' में दिखाई देंगे। इस साल के अंत में इस फिल्म की अमेरिकी में शूटिंग शुरू होने की भी उम्मीद की जा रही है।

Laxman Lopez: अमेरिकन फिल्म में लीड रोल निभाएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- ‘नाम ने मुझे उत्सुक कर दिया’
विज्ञापन

7 of 10
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। मलाइका और अर्जुन काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बी-टाउन के इस कपल ने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा 2019 पहले की थी। जब मलाइका ने अर्जुन को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक रोमांटिक तस्वीर साझा की थी। अब आधिकारिक घोषणा के तीन साल बाद कपल अपने प्रशंसकों को एक और खूशखबरी देने जा रहे हैं! मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Malaika- Arjun Marriage: मलाइका संग शादी की खबरों पर अर्जुन ने किया रिएक्ट, आपने देखा क्या?

8 of 10
केतकी चितले - फोटो : सोशल मीडिया
मराठी अभिनेत्री केतकी चितले की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना उन्हें महंगा पड़ गया है। वह पुलिस के चंगुल में बुरी तरह फंसती नजर आ रही हैं। पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद केतकी को अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि राकांपा प्रमुख शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के बाद ठाणे पुलिस ने उन्हें पिछले शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।

Ketaki Chitale: क्या अभी और बढ़ने वाली हैं केतकी चितले की मुसीबतें? 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं

9 of 10
फिल्म तेजाब-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और अभिनेता अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'तेजाब' आज भी प्रशंसकों की फेवरिट लिस्ट में शुमार है। लंबे समय से इस फिल्म के रीमके का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही इसका दूसरा पार्ट देखने को मिलेगा। दरअसल फिल्म 'तेजाब 2' कंफर्म हो गई है। फिल्म को दोबारा बनाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खुद प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि जल्द ही इस फिल्म के रीमेक का प्री-प्रोडक्शन शुरू कर देंगे।

Tezaab 2: रीमेक को लेकर तैयारियां हुईं तेज, धक-धक गर्ल और अनिल कपूर की जोड़ी फिर आएगी नजर?
विज्ञापन

10 of 10
हॉकआई - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर और अनिल कपूर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों अभिनेताओं को मंगलवार को राजस्थान के अलवर में शूट करते देखा गया। जेरेमी इस समय भारत में हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट रेनर्वेशंस की शूटिंग कर रहे हैं। यह रियलिटी सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। माना जा रहा है कि इस सीरीज में अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों एक साथ 11 साल पहले आई फिल्म मिशन इम्पॉसिबल- घोस्ट प्रोटोकॉल में नजर आ चुके हैं।

Jeremy Renner: तो इस वजह से राजस्थान आए हैं 'हॉक आई', बॉलीवुड के इस सितारे के साथ करने जा रहे हैं सीरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें