फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मां के निधन के बाद हंसने पर उदय ट्रोल और 'जवान' में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन? पढ़िए फिल्मी खबरें

Fri, 21 Apr 2023 08:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
उदय चोपड़ा, अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता है। फैंस अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
आदित्य चोपड़ा-पामेला चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की पत्नी और सिंगर पामेला चोपड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 20 अप्रैल को मुंबई में उनका निधन हो गया। पामेला के निधन से परिवार को तगड़ा झटका लगा है। दोनों बेटों-आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा के सिर से मां का साया हट गया है। मां के निधन के बाद शोक में डूबे आदित्य चोपड़ा का बुरा हाल है। वह बुरी तरह टूट गए हैं। चोपड़ा परिवार से जुड़े एक शख्स ने यह जानकारी दी है।
Aditya Chopra: मां पामेला के निधन से बुरी तरह टूट गए हैं आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी रख रहीं पूरा ख्याल

विज्ञापन

3 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी आलिया से उनका झगड़ा कोर्ट में चल रहा है। इस बीच अब एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अपने हालिया प्रोडक्शन फिल्म ‘होली काउ’ में काम करने के लिए अपने पति, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को धन्यवाद दिया है। आलिया का यह रिएक्शन लोगों को हजम नहीं हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है। 
Holy Cow: झगड़े के बाद नवाजुद्दीन ने किया ऐसा काम, धन्यवाद करने से खुद को रोक नहीं पाईं पत्नी आलिया

4 of 11
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन पिछले कुछ वक्त से चर्चा बटोर रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट हर नए दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर KK13 से जुड़ी अपडेट सामने आई है। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' को लेकर अब तक टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स के शामिल होने की खबर सुनने को मिल चुकी है। वहीं, अब खबर है कि रोहित शेट्टी के इस शो में टीवी की दो पॉपुरल बहुओं की एंट्री होने वाली है।
KKK13 : रोहित शेट्टी के इस शो में टीवी की इन बहुओं की एंट्री हुई पक्की, खतरनाक स्टंट दिखा लगाएंगी जान की बाजी

विज्ञापन

5 of 11
उदय चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने बीते दिन आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। पामेला 15 दिनों तक अस्पताल में निमोनिया की समस्या से जूझ रही थीं। वहीं, उनके निधन से हिंदी सिनेमा जगत सतके में है। सितारे समेत फैंस भी पोस्ट कर पामेला को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए हैं। वहीं, पामेला के अंतिम दर्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें उदय चोपड़ा हंसते नजर आ रहे हैं, इसे देखकर नेटिजन्स भड़क उठे हैं और एक्टर को आड़े हाथों ले रहे हैं।
Uday Chopra: मां पामेला के अंतिम संस्कार के बाद हंसते नजर आए उदय चोपड़ा, भड़के ट्रोल्स ने लगा दी क्लास

विज्ञापन

6 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

'द कश्मीर फाइल्स' के फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री का विवादों से पुराना नाता रहा है। विवेक समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते नजर आते हैं, और इसे लेकर वह ट्रोल्स का शिकार भी हो जाते हैं। अब एक बार फिर फिल्म मेकर ने अपने विचारों को खुले रूप से साझा किया है और हाल ही में, विवेक अग्निहोत्री तृणमूल कांग्रेस के विधायक बाबुल सुप्रियो से संगीत में लौटने के लिए कह रहे हैं और कहते हैं कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सके। इसके बाद दोनों की ट्विटर पर घमासान लड़ाई देखने को मिली है। 
Vivek Agnihotri: बुक साइनिंग इवेंट में सुरक्षा को लेकर विवेक का बाबुल सुप्रियो पर तंज, नेता ने भी किया पलटवार

 

विज्ञापन

7 of 11
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
'पठान' की शानदार सफलता के बाद अब सभी की निगाहें किंग की अपकमिंग फिल्म 'जवान' पर टिकी हुई हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की दिग्गज अभिनेत्री नयनतारा भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी 'जवान' का हिस्सा हैं।
Jawan: किंग खान की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जून? जानें सच्चाई

8 of 11
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ शहनाज गिल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। बता दें कि बिग बॉस के दौरान शहनाज गिल की नजदीकी दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से बढ़ी थीं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद थी। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज बुरी तरह टूट गई हैं। करियर के मामले में भले ही शहनाज आगे बढ़ रही हैं, मगर पर्सनल फ्रंट पर वह अभी तक सिद्धार्थ की यादों से नहीं उबर पाई हैं। बीते दिनों 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान ने उन्हें मूव ऑन करने की सलाह दी थी। इस मामले में अब शहनाज ने चुप्पी तोड़ी है।
Shehnaaz Gill: सलमान खान के 'मूव ऑन' कमेंट पर शहनाज ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- सलमान सर हमेशा...

9 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

 

प्रियंका चोपड़ा अपनी मेहनत और शानदार एक्टिंग के दम पर आज ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री के ए-लिस्टर सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। देसी गर्ल ने जिन भी फिल्मों में काम किया है, उसके किरदार में खुद को पूरी तरह ढालकर लोगों को अपना दीवाना बनाया है। प्रियंका की फिल्म 'एतराज तो सबको याद ही होगी, इस मूवी में उन्होंने नेगेटिव भूमिका निभाई थी। हालांकि, अब पीसी ने अपने उस किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है, साथ ही यह भी बताया है कि कैसे 'सोनिया' के कैरेक्टर उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित करने लगा था। 
Priyanka: 'मैं धीरे से चलने लगी थी और एहतियात से...,' जब प्रियंका पर चल गया था 'एतराज' की सोनिया का जादू

10 of 11
हनी सिंह - फोटो : social media
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड में 'पॉप' लाने वाले सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की दीवानगी वैसे तो देश के कोने-कोने में फैली हुई है। लेकिन इस समय सिंगर का समय खराब चल रहा है। ऐसा हमारा नहीं बल्कि खुद हनी सिंह का कहना है। इन दिनों हनी सिंग अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी उनकी लव लाइफ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, तो कभी उनके और उनकी टीम के ऊपर एफआईआर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन आज रैपर यो यो हनी सिंह अपने द्वारा किए गए खुलासे के कारण चर्चा में आ गए हैं।
Honey Singh: यो यो हनी सिंह से गायब हुआ 'पॉप'! रैपर का सनसनीखेज बयान- जीवन में कर रहा हूं संघर्ष
विज्ञापन

11 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने ज्यादातर सभी अकाउंट्स वेरिफाइड ब्लू टिक हटा दिए हैं। ट्विटर ब्लू टिक अब उनके अकाउंट पर ही होगा, जिसने उसके लिए भुगतान किया होगा। ऐसे में देश की कई बड़ी-बड़ी हस्तियों के ट्विटर हैंडल पर से ब्लू टिक हटा दिए गए हैं, जिनमें सीएम योगी, राहुल गांधी, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन सहित अन्य कई हस्तियां हैं। जहां देश में इस पर बहस छिड़ी हुई है, वहीं अमिताभ बच्चन ने एक मजाकिया ट्वीट में ट्विटर से अपना ब्लू टिक वापस देने की रिक्वेस्ट की है।
Amitabh Bachchan: 'ए ट्विटर भइया! सुन रहे हैं?..' अमिताभ ने मजेदार अंदाज में एलन मस्क से वापस मांगा ब्लू टिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें