फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कनाडाई नागरिकता छोड़ेंगे अक्षय और बिहार के लाल को सोनू सूद ने दिया ऑफर, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 23 Feb 2023 08:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अक्षय कुमार-सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : social media
बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर उनकी नागरिकता को लेकर भी काफी ट्रोल किया जाता है। लंबे समय से इस तरह की आलोचना झेलने के बाद अब उन्होंने अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ने का फैसला कर लिया है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अक्षय ने इस बारे मेंं खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि भारत उनके लिए सबकुछ है और वो यहां के पासपोर्ट के लिए पहले ही अप्लाई कर चुके हैं।
Akshay Kumar: कनाडाई नागरिकता छोड़ने की तैयारी में अक्षय कुमार, बोले- भारत मेरे लिए सबकुछ
विज्ञापन

3 of 11
सोनू सूद, अमरजीत - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर रोज ढेरों वीडियो वायरल होते हैं, कुछ बेहद मजाकिया होते हैं, तो कुछ वीडियो बहुत ही अच्छे होते हैं जो हमेशा के लिए याद रह जाते हैं, और कुछ लोग उनसे स्टार भी बन जाते हैं। रानू मंडल और सहदेव दिरदो इस बात का उदाहरण हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो लोगों को अर्श से फर्श तक पहुंचाता है। कुछ ऐसा ही वाकया बिहार में देखने को मिला है। बिहार के समस्तीपुर जिले के अमरजीत जयकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका गाना खूब वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनको बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने ऑफर दे डाला है।
Sonu Sood: छा गया बिहार की माटी का लाल अमरजीत जयकर, रूहानी आवाज सुन सोनू सूद ने दे डाला यह बड़ा ऑफर

4 of 11
पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह फिल्म शाहरुख के फैंस को खूब पसंद आ रही है और वह पठान को एक नहीं बल्कि 3 से 4 बार सिनेमाघरों में जाकर देख रहे हैं। पठान के जरिए शाहरुख खान ने सिनेमाघरों में चार साल बाद वापसी की है। इससे पहले वह आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे, जो कि फ्लॉप रही थी। लेकिन पठान ने तो रिलीज से पहले ही बज बना लिया था। इस फिल्म के गाने बेशरम रंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पठान भारत में रिलीज होने के साथ-साथ विदेशों से भी कमाई कर रही है। वहीं यह फिल्म बांग्लादेश में भी 24 फरवरी को रिलीज की जाएगी, लेकिन इसको लेकर वहां के एक अभिनेता ने सवाल उठाए हैं।
Pathaan: पड़ोसी मुल्क में 'पठान' की रिलीज से पहले बुलंद हुए विरोध के स्वर, बांग्लादेशी अभिनेता ने जताई आपत्ति
विज्ञापन

5 of 11
मानवी गगरू, कुमार वरुण - फोटो : Social media
अभिनेत्री मानवी गगरू शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता और कॉमेडियन कुमार वरुण के साथ शादी की है। अभिनेत्री ने शादी तो खुलासा खुद सोशल मीडिया पर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण के साथ अपनी शादी की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Maanvi Gagroo Marriage: शादी के बंधन में बंधीं 'फोर मोर शॉट्स' फेम मानवी गगरू, सामने आईं तस्वीरें
विज्ञापन

6 of 11
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस जिस किरदार को निभाते हैं उसमें ढल जाती हैं। वहीं, अब वह अपनी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के साथ एक बार फिर फैंस का दिल जीतने आ गई हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया, जो काफी दमदार लग रहा है। यह एक मां की कहानी है, जो अपने बच्चों और पति के साथ नॉर्वे में रहती हैं। लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि वह अपने बच्चों के लिए पूरे देश के खिलाफ लड़ाई लड़ती है।
Mrs Chatterjee Vs Norway: देश के खिलाफ जंग लड़ती दिखेंगी रानी मुखर्जी, दमदार मां बन हुई स्क्रीन पर वापसी
विज्ञापन

7 of 11
पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार पारस कलनावत कुछ समय पहले सुर्खियों में छाए हुए थे। पारस को रातों रात अनुपमा शो से बाहर निकाल दिया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तेजी से रिएक्ट किया और अभिनेता के सपोर्ट में आ गए। शो में पारस के किरदार को काफी पसंद किया जाता था और ऐसे में अचानक उन्हें बाहर निकाल देने किसी को भी पच नहीं रहा था। लेकिन इसके बाद पारस झलक दिखला जा में नजर आए और अपने डांस मूव्स के सबका दिल जीत लिया। वहीं, अब पारस  के फैंस के लिए एक गुडन्यूज है।
Paras Kalnawat: एकता कपूर के मशहूर शो में लीड रोल निभाएंगे पारस कलनावत! रातों रात हुए थे 'अनुपमा' से बाहर

8 of 11
विशाल कृष्ण रेड्डी - फोटो : social media
'जाको राखे साइयां...मार सके न कोई' ऐसा हम नहीं बल्कि तमिल फिल्मों के एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल कृष्ण रेड्डी कह रहे होंगे। अब सवाल उठता है क्यों?....तो बता दें क्योंकि अभिनेता हाल ही में मौत के मुंह से बचकर लौटे हैं। हाल ही में, तमिल फिल्मों के सुपरस्टार ने अपनी आगामी फिल्म 'मार्क एंटनी' की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर मौत से हुए सामने का खुलासा अपने फैंस के साथ किया। विशाल द्वारा साझा किया गया यह खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Vishal Krishna Reddy: मौत के पंजे से बाल-बाल बचे तमिल सुपरस्टार विशाल, शूटिंग सेट पर बेकाबू ट्रक आया और...

9 of 11
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
यामी गौतम हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं, उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। अब उनकी आने वाली फिल्म चोर निकल के भागा रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में यामी गौतम के साथ सनी कौशल नजर आने वाले हैं। सनी और यामी पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर। नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को इस फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी दी है।
Chor Nikal Ke Bhaga: सिनेमाघरों में रिलीज होने से चूकी यामी गौतम की एक और फिल्म, अब ओटीटी पर इस दिन देगी दस्तक

10 of 11
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘शो मस्ट गो ऑन’ ये कहावत मनोरंजन उद्योग में दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रचलित कहावत है। मतलब कि कुछ भी हो जाए, शूटिंग नहीं रुकनी चाहिए। सितारों के घर में शोक होता है तो भी वह पहले से तय शूटिंग कम ही रोकते हैं। कर्मचारियों के लिए तो खैर कभी शूटिंग रुकती ही नहीं। साल के 365 दिन वह काम पर रहते हैं। लेकिन, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत कर्मचारियो की छुट्टी का मामला अब मानवाधिकार आयोग तक जा पहुंचा है। आयोग को इस बारे में मिली शिकायत के बाद इस मसले पर गंभीरता से विचार होने के आसार दिखने लगे हैं।
Holidays in Bollywood: मानवाधिकार आयोग पहुंचा फिल्म इंडस्ट्री में छुट्टी का मामला, जारी किए ये अहम निर्देश
विज्ञापन

11 of 11
करण कुंद्रा - फोटो : social media
कंगना रणौत एक बार फिर ओटीटी पर अपने रियलिटी शो लॉकअप के साथ वापसी करने जा रही हैं। शो से पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ऐसे में उन्हें लॉकअप 2 का बेसब्री से इंतजार है। पिछले कुछ हफ्तों से शो सुर्खियों में बना हुआ है। कभी शो के कंटेस्टेंट से जुड़ी खबर सामने आती है, तो इस बार जेलर की भूमिका निभाने वाले करण कुंद्रा चर्चा में हैं।
Lock Upp: लॉकअप के दूसरे सीजन से करण कुंद्रा का पत्ता साफ! बिग बॉस की इस हसीना को मिलेगी जेलर की कमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें