फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दो और फ्रेंचाइजी से बाहर हुए अक्षय और 'शहजादा' का फर्स्ट लुक आउट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 22 Nov 2022 07:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा की दुनिया में रोजाना बहुत कुछ होता है, जिस पर फैंस की नजर बनी रहती हैं। कई बार कलाकार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करते हैं तो कभी नई फिल्मों से जुड़ा अपडेट सामने आता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
'हेरा फेरी 3', 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3'...क्या तीनों सीक्वल में काम नहीं करेंगे अक्षय कुमार? दरअसल, हाल ही में खिलाड़ी कुमार ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट में काम करने से साफ मना कर दिया था। जिसके बाद खबरें आने लगीं कि इस कल्ट फिल्म में कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार को रिप्लेस करने वाले हैं। अफवाहों को विराम देते हुए अक्षय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 'उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया'।

हेरा फेरी 3 को मना करना अक्षय को पड़ा भारी, फिल्म निर्माता ने इन दो हिट फ्रेंचाइजी से निकाला बाहर

 

विज्ञापन

3 of 11
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' देने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म 'शहजादा' के साथ धमाल करने वाले हैं। अभिनेता के 32वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म निर्माताओं ने फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। सामने आए टीजर में कार्तिक, तेलुगू स्टाइल का एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से लोग बॉलीवुड अभिनेता की तुलना अल्लू अर्जुन से कर रहे हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन की यह फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठपुरमलो' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर जारी हुआ 'शहजादा' का पहला लुक, अल्लू अर्जुन के स्टाइल में नजर आए अभिनेता

4 of 11
भोला टीजर जारी - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं। वहीं अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'भोला' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन अभिनेता ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया था, जिसके बाद से ही फैंस टीजर का इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब 'भोला' का धमाकेदार टीजर भी रिलीज कर दिया है। आज एक साथ दो फिल्मों को टीजर सामने आए हैं। 

Bholaa Teaser Out: माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ
विज्ञापन

5 of 11
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड स्टार्स की लव लाइफ के किस्से आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बी टाउन के गलियारों में रिश्तों का जुड़ना और बिगड़ना आम बात है। लेकिन, कई बार इनके बिगड़ते रिश्तों का कारण पता नहीं चल पाता। ऐसी ही एक रिश्ता अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का था। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बात शादी तक भी जा पहुंची थी। दोनों ने सगाई भी हो गई थी। लेकिन फिर...अचानक दोनों की राहें अलग हो गईं। फैंस निराश हो गए। वह दोनों के जुदा होने का कारण तलाशते रहे लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। अब सालों बाद दोनों के अलग होने का कारण पता चला है।

20 साल पहले क्यों टूटा था अभिषेक-करिश्मा का रिश्ता? फिल्म डायरेक्टर ने बताया पूरा सच
विज्ञापन

6 of 11
राज कुंद्रा - फोटो : Social Media
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एकबार फिर चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में राज के अलावा शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, मीता झुनझुनवाला, राजू दुबे के अलावा अन्य का भी नाम शामिल है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दावा किया है कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्में शूट करके ओटीटी को बेचकर उनसे कमाई भी की थी। अब इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने 450 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इस मामले में राज कुंद्रा के वकील ने हैरानी जताई है।

राज कुंद्रा के वकील ने नई चार्जशीट को लेकर दी सफाई, कहा- इस केस से कोई लेना-देना नहीं
विज्ञापन

7 of 11
rashmika mandanna vijay deverakonda photo,rashmika,vijay,vijay deverakonda diehard fan,vijay devera - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी प्रोफेशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता के लिए लाखों लड़कियां दीवानी हैं लेकिन विजय देवरकोंडा का नाम रश्मिका मंदाना के साथ जोड़ा जाता है। दावा किया जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, रश्मिका और विजय ने हमेशा ही एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन अब दोनों से जुड़ी एक खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन बने हुए हैं। तस्वीर के मुताबिक, दोनों ने शादी कर ली। 

शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना -विजय देवरकोंडा? दोनों की वेडिंग फोटो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका!

8 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अपनी फिल्मों की वजह से कम बल्कि अपनी निजी जिन्दगी की वजह से ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। दरअसल, लोग अक्सर उन्हें उनकी चॉइस की वजह से ट्रोल करते रहते हैं। चाहे उनका फैशन सेंस हो या फिर उनका डेली रूटीन, सोशल मीडिया यूजर्स उनपर निशाना साधते रहते हैं। वहीं अब, मलाइका अरोड़ा ने इस सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। 

मलाइका का छलका दर्द, बोलीं- ट्रोलिंग की वजह से होने लगा था खुद की काबिलियत पर शक

9 of 11
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था। मुनमुन का एक्सीडेंट जर्मनी में हुआ था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी।  बता दें कि एक्सीडेंट के वक्त मुनमुन यूरोप ट्रिप पर थीं और अब इस चोट की वजह से वह भारत वापस आ रही हैं। लेकिन भारत आने से पहले अभिनेत्री साउदी अरब पहुंच गई हैं।

एक्सीडेंट के बाद 'बबीता जी' ने साउदी अरब से साझा की तस्वीर, बताया अपनी सेहत का हाल

10 of 11
सलमान खान, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की बहुप्रतिक्षित फिल्म भोला का टीजर मंगलवार (22 नवंबर) को रिलीज कर दिया गया। टीजर में अजय देवगन की झलक देखकर फैंस की उत्सुक्ता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसमें अजय देवगन हाथ में त्रिशूल लिए नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन भी अजय देवगन ने ही किया है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि इस फिल्म के बाद अजय इसका सीक्वल भी बनाएंगे, जिसके लिए उन्होंने सलमान खान को अप्रोच किया है। 

'भोला' के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट, जानें क्या सच में फिल्म में काम करेंगे सलमान खान?
विज्ञापन

11 of 11
कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म गोविंदा नाम मेरा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में इकी तिकड़ी काफी मजेदार लगी है। बता दें कि गोविंदा नाम मेरा सिनेमाघरों में न रिलीज होकर सीधा ओटीटी पर आएगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ और कियारा आडवाणी के कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। बता दें कि दोनों की ये फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

गोविंदा नाम मेरा के ट्रेलर में दिखी कियारा-विक्की की केमिस्ट्री, कटरीना बोलीं- बेहद ही...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें