फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आदिपुरुष के 'कुंभकर्ण' भी डायलॉग से आहत और बारिश से ढही नूतन के घर की बालकनी, पढ़ें फिल्मी खबरें

Wed, 28 Jun 2023 07:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
लवी पजनी, नूतन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
कमल हासन, शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम के बाद कमल हासन के फैंस को उनकी आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। तमिल सुपरस्टार जल्द ही शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आने वाले हैं। यह साल 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल है। यही वजह है कि लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता है। हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर कमल ने फिल्म के कुछ सीन देखे। इन्हें देखकर वह इतने ज्यादा खुश हुए कि उन्होंने शंकर को एक घड़ी गिफ्ट कर दी।
Indian 2: 'इंडियन 2' के सीन देखकर खुश हुए कमल हासन, निर्देशक शंकर को गिफ्ट की घड़ी
विज्ञापन

3 of 11
द नाइट मैनेजर प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता अनिल कपूर का मानना है कि निर्देशकों के साथ उनका विश्वास ही अच्छे किरदार को निभाने के लिए प्रेरित करता है। बुधवार को मुंबई में 'द नाइट मैनेजर पार्ट 2' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनिल कपूर ने इस सीरीज के निर्देशक संदीप मोदी के बारे में कहा कि उनके प्रति उनका जो विश्वास था उसी से उनका शैली का किरदार  निखर कर आया है। अनिल कपूर ने कहा, 'मैंने  'मशाल', 'ईश्वर', 'लम्हें', 'कर्मा', 'बेटा' जैसी फिल्मों में अगर अच्छी भूमिकाएं निभाई है तो इसका क्रेडिट इन फिल्मों के निर्देशकों को जाता है।’
The Night Manager Part 2: अनिल कपूर ने अपने निर्देशकों को तहेदिल से किया याद, बोले, दोस्ती बड़ी चीज है...

4 of 11
लवी पजनी - फोटो : सोशल मीडिया
ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' को डायलॉग्स की वजह से हर तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। देश भर में फिल्म पर रोक लगाने की मांग उठाई जा रही है। यह मामला अब हाई कोर्ट तक जा पहुंचा है। बीते दिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फिल्म के राइटर को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है।
Adipurush: फिल्म के संवाद से आहत हैं 'आदिपुरुष' के 'कुंभकर्ण' लवी पजनी, कहा- मैं भी हिंदू हूं
विज्ञापन

5 of 11
गोविंदा, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा बी-टाउन के दमदार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं।अभिनेता ने 'जोड़ी नंबर 1', 'हसीना मान जाएगी', 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी सुपरहिट फिल्मों के दमपर सिल्वर स्क्रीन पर राज किया है। इसके अलावा अपने सह-कलाकारों के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं, लेकिन जब बात गोविंदा की आती है तब वह माधुरी दीक्षित को अपनी फेवरेट बताते हैं और यहां तक कह देते हैं कि अगर उनकी पत्नी सुनीता वहां नहीं होती तो वह उन पर फिदा हो जाते।
Govinda : धक-धक गर्ल पर फिदा थे गोविंदा, बोले- सुनीता नहीं होती तो माधुरी पर डालता डोरे
विज्ञापन

6 of 11
संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर ने 1995 से डेब्यू किया और 90 के दशक में कई यादगार फिल्में कीं। हालांकि, उनके करियर में उन्हें हमेशा सफलता नहीं मिली। अभिनेता ने कई वर्षों के बाद वापसी की और अब 2018 में 'लस्ट स्टोरीज' के बाद उनके पास बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि किसी का करियर उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं चल रहा है, वे हार नहीं मान सकते। उन्होंने कहा कि कोई निराश नहीं हो सकता।
Sanjay Kapoor: 'इज्जत और सम्मान नहीं खोना चाहता था', संजय कपूर ने किया एक्टिंग से ब्रेक लेने की वजह का खुलासा
विज्ञापन

7 of 11
72 हूरें, अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
'लाहौर' जैसी अवॉर्ड विनिंग फिल्म का निर्देशन कर चुके निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान की फिल्म '72 हूरें' इन दिनों ट्रेलर को सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से विवादों में है। फिल्म के मेकर्स कहना है कि फिल्म को जब पहले ही सेंसर सर्टिफिकेट फिल्म चुका है तो ट्रेलर को सेंसर सर्टिफिकेट देने में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को क्यों आपत्ति है, जब कि फिल्म का ट्रेलर फिल्म के सीन से निकालकर बनाया गया है। आज मुंबई में इस फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान फिल्म के सह- निर्माता अशोक पंडित ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
72 Hoorain Trailer : सेंसर बोर्ड पर जमकर बरसे अशोक पंडित, निर्माता बोले, पैसे कमाने के लिए नहीं बनाई फिल्म

8 of 11
जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इंडस्ट्री के चर्चित स्टारकिड्स में शामिल हैं। नव्या अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। बहुत कम उम्र में एक सफल उद्यमी बनकर उन्होंने अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा नव्या अपने लुक्स औैर स्टाइल की वजह से भी खूब चर्चा में रहती हैं। नव्या अक्सर अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी जिंदगी में मौजूद तमाम महिलाओं को देती हैं, जिनमें उनकी मां श्वेता, नानी और दादी शामिल हैं। हाल ही में नव्या ने एक बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी नानी जया बच्चन की एक खूबी अपनाना चाहती हैं।
Navya Naveli Nanda: नानी की यह खूबी अपनाना चाहती हैं नव्या नवेली, बोलीं- मेरी लाइफ बन जाएगी

9 of 11
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर की इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। जिसे देखने के बाद फैंस को 90 के दशक की याद आ गई थी और ऐसा लग रहा था कि करण जौहर ने अपने 25 साल के करियर में जितनी भी फिल्में बनाई हैं यह उनका मैशअप है। हालांकि टीजर दर्शकों को खासा पसंद आया था। अब रणवीर और आलिया की इस फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हो गया है। इसमें आलिया और रणवीर का जमकर रोमांस देखने को मिल रहा है।
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का 'तुम क्या मिले' गाना रिलीज, पहाड़ों पर दिखा आलिया-रणवीर का रोमांस

10 of 11
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब ने अपने मेहनत के दाम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके अभिनय को दर्शक काफी पसंद करते हैं। जीशान ने तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और रांझणा जैसी फिल्मों और स्कूप जैसी वेब सीरीज में अपनी भूमिकाओं के लिए खूब वाहवाही लूटी है। हाल ही में जीशान ने अपने करियर के शुरुआत में मुंबई आने के बाद अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। अभिनेता ने अपनी पत्नी रसिका अगाशे के साथ बिना पैसे के गुजारा करने पर बात की।
Zeeshan: 'मेरे पास दो रुपये भी नहीं बचे थे, ब्रोकर ने दिया धोखा', जीशान अय्यूब ने संघर्ष के दिनों को किया याद
विज्ञापन

11 of 11
दिवंगत अभिनेत्री नूतन और उनका बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई इन दिनों भारी बारिश की मार झेल रहा है। वहां हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। अब खबर आ रही है कि हिंदी सिनेमा की दिलकश अदाकारा नूतन के घर का एक हिस्सा बारिश में गिर गया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को दिवंगत अभिनेत्री के बंगले की बालकनी और एक हिस्सा ढह गया। नगर निगम अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा भारी बारिश के कारण यह घटना हुई है। हालांकि, इसमें अभी तक कोई घायल नहीं हुआ है।
दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर की बालकनी भरभराकर ढही, मुंबई की भारी बारिश बनी वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें