फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'आदिपुरुष' के डायलॉग बदलेंगे मेकर्स और आलिया ने विलेन बन हॉलीवुड में रखा कदम, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sun, 18 Jun 2023 08:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
प्रभास-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर सुर्खियों में रहने वाली फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
आलिया भट्ट-हार्ट ऑफ स्टोन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गैल गैडोट की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन ट्रेलर में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन देखने को मिल रहे हैं। हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर देख इंडियन फिल्मी फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल दो गुना बढ़ रहा है क्योंकि मूवी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट विलेन के अवतार में नजर आ रही हैं। जी हां...गैल गैडोट की हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया भट्ट ने केया धवन नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं जो बर्बादी फैलाना चाहती है।
Heart Of Stone: आलिया भट्ट ने विलेन बनकर हॉलीवुड में रखा कदम, गैल गैडोट की फिल्म 'हॉट ऑफ स्टोन' में दिखाया दम
विज्ञापन

3 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
ओम राउत के डायरेक्शन में बनी 'आदिपुरुष' 16 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर कई विवाद हो रहे हैं लेकिन बावजूद इन सबके ये बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ आदिपरुष के डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर जम कर ट्रोल किया जा रहा था। फिल्म के डायलॉग को घटिया बतया जाने लगा और इसके बाद मेकर्स ने कई टीवी इंटरव्यू में इस चीज की सफाई भी दी। हालांकि बात बनती नहीं दिखी, तो वहीं इसी क्रम में फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने जनता को आश्वाशन दिया कि फिल्म में से कुछ डायलॉग्स को हटाया जाएगा।
आदिपुरुष के मेकर्स ने किया बड़ा फैसला, जनता की संतुष्टि के लिए बदलेंगे फिल्म के संवाद

4 of 11
3 बॉडी प्रॉब्लम - फोटो : सोशल मीडिया

एक रोमांचक यात्रा के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि नेटफ्लिक्स ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित सीरीज '3 बॉडी प्रॉब्लम' का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। शो की यह झलक दर्शकों के लिए रोमांचक और रोमांचकारी सवारी का वादा करती है। लिउ सिक्सिन के इसी नाम के प्रशंसित उपन्यास पर आधारित 'गेम ऑफ थ्रोन्स', '3 बॉडी प्रॉब्लम' के निर्माता डेविड बेनिओफ और डीबी वीस द्वारा विकसित जनवरी 2024 में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है।
3 Body Problem Teaser Out: '3 बॉडी प्रॉब्लम' का धमाकेदार टीजर हुआ जारी, इस दिन नेटफ्लिक्स पर सीरीज देगी दस्तक

विज्ञापन

5 of 11
फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी 2 का शानदार आगाज हो चुका है। यह शो इस बार काफी मजेदार होने वाला है। शो में इस बार कुल 13 प्रतिभागी हैं। शो की पहली प्रतिभागी के रूप में सलमान खान ने फलक नाज का स्वागत किया। इस दौरान फलक काफी इमोशनल भी हुईं। घर में अपनी एंट्री से पहले उन्होंने भाईजान के साथ कुछ बातें भी शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने तुनिशा शर्मा और अपने भाई शीजान खान को लेकर कई सारी बातें भी साझा की है।
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में फलक नाज ने की भाई शीजन को लेकर बात, तुनिशा की मौत पर भी जताया अफसोस
विज्ञापन

6 of 11
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मल्टी टैलेंटेड एक्टर मनोज बाजपेयी एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों और सीरीज का हिस्सा बन लोगों का दिल जीत रहे हैं। एक्टर के प्रोजेक्ट्स और उसकी सफलता को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं, कि उनकी फीस में अब काफी बढ़ोतरी हो गई होगी। हालांकि, अब इन सभी सवालों पर खुद मनोज ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' की सफलता और ओटीटी पर मिलने वाली फीस को लेकर बड़ा खुलासा करते नजर आए हैं। 
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने खुद को बताया चीप लेबर, शाहरुख-सलमान से फीस की तुलना पर छूटी एक्टर की हंसी
विज्ञापन

7 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media
बॉलीवुड के अधिकांश सेलेब्स अपने रिश्तों को गुप्त रखना चाहते हैं। हालांकि, बाकियों से इतर रकुल प्रीत सिंह बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर चुकी हैं। अब रकुल ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों वे अपने रिश्ते को छुपाना नहीं चाहते थे। एक नए इंटरव्यू  में अभिनेत्री ने यह स्पष्ट किया कि वह अपना जीवन खुलकर जीना पसंद करती है और इस तथ्य को छिपाने का कोई इरादा नहीं है कि वह जैकी के साथ अपने जीवन के सबसे खूबसूरत अध्याय का आनंद ले रही है।
Rakul Preet Singh: अब तक दो बार उड़ चुकी है रकुल की शादी की अफवाह, फेक खबर सुनकर ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

8 of 11
स्कैम 2003 - फोटो : social media
निर्देशक हंसल मेहता ने प्रतीक गांधी अभिनीत वेब सीरीज 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। अब निर्देशक 'स्कैम 1992' के तीन साल बाद स्कैम सीरीज की दूसरी किस्त 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' लेकर आए हैं। यह इस साल रिलीज होने वाली है। ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लाइव ने इस वेब सीरीज के रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है।
Scam 2003: हंसल मेहता की 'स्कैम 2003' की रिलीज डेट का हुआ एलान, जानें कब और कहां देख सकते हैं सीरीज

9 of 11
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की गिनती बी-टाउन के पावर कपल्स में होती है। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। आज यानी 18 जून 2023 को दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं इस खास मौके को बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं।
Twinkle Khanna: ट्विंकल ने अक्षय की तारीफ में पढ़े कसीदे, मिस्टर खिलाड़ी से शादी करने की वजह का किया खुलासा

10 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों बतौर निर्माता अपनी अपकमिंग फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रमोशन में बिजी हैं। वह लगातार फिल्म की स्टारकास्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के साथ इसका प्रचार कर रही हैं। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद किया है, क्योंकि इससे पहले इस फिल्म की कहानी उन दोनों पर फिल्माई जानी थी।
Kangana Ranaut: 'टीकू वेड्स शेरू' की रिलीज से पहले कंगना रणौत को याद आए इरफान खान, एक्ट्रेस ने लिखा भावुक नोट
विज्ञापन

11 of 11
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता जल्द ही फिल्म 'जेलर' में नजर आने वाले हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसकी शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। इस फिल्म के लिए प्रसंशकों में गजब की उत्सुकता है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 
Jailer: रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी, 'जेलर' को लेकर आया यह बड़ा अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें