'कगार: लाइफ ऑन द एज' जैसी फिल्मों में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अमिताभ दयाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 13 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि 2 फरवरी, 2022 को तड़के साढ़े चार बजे उन्होंने इस दुनिया का अलविदा कह दिया।उनकी पत्नी और फिल्म निर्माता मृणालिनी पाटिली ने जानकारी दी है कि “दिवंगत अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। अमिताभ का परिवार छत्तीसगढ़ से है इसलिए अंतिम संस्कार से पहले उनके रिश्तेदारों के आने का इंतजार किया जा रहा है।" तीन दिन पहले अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि वह जल्द ही बेहतर हो जाएंगे।
द कपिल शर्मा शो में 'गुत्थी' और 'डॉ. मशहूर गुलाटी' की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन 'सुनील ग्रोवर' के स्वास्थ्य को लेकर मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनील की मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में 'हार्ट सर्जरी' हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज थी और इसी के चलते उनकी सर्जरी होनी थी लेकिन शूटिंग की वजह से सर्जरी में देरी हुई।
बॉलीवुड की हिट फिल्म में शुमार भूल भुलैया का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में आने के लिए बिल्कुल तैयार है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी स्टारर 'भूल भुलैया 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनीस बज्मी के निर्देशन बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने लिखा है। टी-सीरीज और सिने वन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार ने निर्मित किया है। पहले इस फिल्म में 'विद्या बालन' के मंजुलिका के किरदार में लौटने की चर्चाएं थीं लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मंगलवार को ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी है। ऐश्वर्या ने अस्पताल से अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "सभी सावधानियां बरतने के बावजूद मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है .. भर्ती कराया गया। कृपया मास्क लगाएं, टीका लगवाएं और सुरक्षित रहें। 2022 आ जाओ। देखते हैं तुम्हारे पास मेरे लिए और क्या-क्या है।" ऐश्वर्या के पोस्ट अपलोड करने के बाद से ही उनके दोस्त और प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में बिग बॉस 15 के घर से बाहर हुईं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी सर्जरी करवा कर घर लौट चुकी हैं। सर्जरी के बाद देवोलीना ने घर लौटते ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को अपनी हेल्थ अपडेट दी थी। इसी बीच अब अभिनेत्री से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। टीवी अभिनेता विशाल सिंह ने देवोलीना के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही उनके फैंस भी काफी हैरान रह गए हैं। दरअसल अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर देवोलीना के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि दोनों ने सगाई कर ली है।
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की बहुतप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट का आखिरकार एलान हो गया है। ‘झुंड’ 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। COVID-19 के कारण कई बार मेकर्स को फिल्म की रिलीज की डेट पोस्टपोन करनी पड़ी। लेकिन अब आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। अमिताभ ने फिल्म को नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा- इस टोली से मुकाबला करने के लिए रहो तैयार, हमारी टीम आ रही है... 'झुंड' आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज होगी।
प्रभास और पूजा हेगड़े की बहुचर्चित फिल्म 'राधे श्याम' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 मार्च 2022 को रिलीज होगी। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट टल गई थी। हालांकि अब हालात सामान्य होते देख मेकर्स नई रिलीज डेट की घोषणा कर रहे हैं। अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने फिल्म का नया पोस्टर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "यह रोमांचक प्रेम कहानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" 1970 के दशक की इस कहानी "राधे श्याम" में प्रभास विक्रमादित्य का रोल प्ले करेंगे, जिसे पूजा हेगड़े द्वारा निभाई गई 'प्रेरणा' नाम की लड़की से प्यार हो जाता है।
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही ट्रेलर रिलीज की जानकारी भी दी गई है। गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। बता दें, पिछले साल भी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। संजय लीला भंसाली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के बाद आखिरकार इसी महीने 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
टेलीविजन की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान के साथ स्पॉट होने के बाद से ही दोनों के लिंकअप की खबरों ने तेजी पकड़ ली थी। इस वजह से पलक सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही थीं। इसी बीच अब यह स्टारकिड एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, पलका का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही एक बार फिर पलक सुर्खियों में हैं।
रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस 15' के दो सबसे मजबूत प्रतियोगी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भारतीय टेलीविजन उद्योग में पसंदीदा लवबर्ड हैं। जहां तेजस्वी सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो में विजेता के रूप में उभरी हैं, वहीं करण प्रतीक सहजपाल के बाद दूसरे रनर-अप रहे हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के घर के अंदर से एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। कई बार वह एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं का भी इजहार कर चुके थे और आपसी प्यार को भी कबूल चुके थे। जब शो में उनके माता-पिता ने जोड़े के साथ बातचीत की तो उनके परिवारों ने भी उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी थी।