फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अजय-सूर्या बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अब राजनीति करेंगी कंगना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 30 Sep 2022 07:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अजय देवगन, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया चकाचौंध से भरी हुई होती है और यहां पर रोजाना बहुत कुछ होता है। कई बार सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आते हैं तो कभी कलाकारों की अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी डिटेल्स फैंस को दी जाती हैं। आज यानि शुक्रवार को सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का निधन हो गया है, तो वहीं अजय देवगन और सूर्या को नेशनल फिल्म अवॉर्ड की कैटेगरी में बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
सागर पांडे, सलमान खान - फोटो : Social Media
फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सागर को जिम में वर्कआउट करते वक्त अचानक सीने में दर्द हुआ और इसके तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद सागर पांडे को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Sagar Pandey: सलमान खान के करीबी का हुआ निधन, राजू श्रीवास्तव की तरह जिम में वर्कआउट के दौरान पड़ा दिल का दौरा
विज्ञापन

3 of 11
अजय देवगन, सूर्या शिवकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
आज 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का वितरण कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा जुलाई 2022 में की गई थी।इस दौरान अभिनेता अजय देवगन और सूर्या को बेस्ट अभिनेता के अवॉर्ड के लिए चुना गया। इसी समारोह में बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Film Awards 2022: आशा पारेख को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, अजय देवगन और सूर्या बने बेस्ट अभिनेता
 

4 of 11
avika gor - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में अपनी शानदार अदाकारी से लाखों दिल जीतने वाली छोटे पर्दे की खूबसूरत अदाकारा अविका गोर अब हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। अविका गोर इसके पहले तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ‘कहानी रबरबैंड की’ उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। यह कॉमेडी फिल्म एक ऐसे दुकानदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रबरबैंड के नाम से कंडोम बेचता है।

Avika Gor: ‘बालिका वधू’ की बॉलीवुड में धमाके की तैयारी, इस फिल्म से होगा अविका गोर का डेब्यू
विज्ञापन

5 of 11
करण जौहर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के फिल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस चैट शो में इस बार कई बड़े-बड़े खुलासे किए गए, जिन्हें सुन सब हैरान थे। हालांकि, अब इस शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हो चुका है। लेकिन इस एपिसोड में भी करण जौहर ने अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। इस एपिसोड में करण ने अपनी मेंटल हेल्थ और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। निर्माता ने आए दिन होने वाली ट्रोलिंग से डील करने के अपने तरीके का भी खुलासा किया।

Karan Johar: साइकोलॉजिस्ट के चक्कर काट चुके हैं करण, ट्रोल्स को बर्दाश्त करने के लिए निर्माता ने ली थेरेपी
विज्ञापन

6 of 11
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। दोनों काफी लंबे रिलेशनशिप के बाद एक रिश्ते में बंधने में जा रहे हैं। हालांकि ऋचा और अली पिछले दो साल से शादी करना चाह रहे थे, लेकिन कोरोना की वजह से ऐसा हो नहीं पाया। लेकिन अब आखिरकार वो दिन आ ही गया जब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बिग फैट वेडिंग की हर तैयारी खास है, और दोनों की शादी संबंधित रस्में भी शुरु हो गई हैं।

Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: शादी की तैयारियों के बीच एक-दूसरे में डूबे नजर आए ऋचा-अली, दिए रोमांटिक पोज
विज्ञापन

7 of 11
पोन्नियिन सेल्वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मणिरत्नम निर्देशित मेगा बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' आज ही बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसे काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट भी दमदार रखी गई है। माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नए रिकॉर्ड बनाएगी लेकिन रिलीज के पहले दिन ही फिल्म से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'पोन्नियिन सेल्वन' ऑनलाइन लीक हो गई है। 

Ponniyin Selvan Leaked: रिलीज के पहले दिन ही 'पोन्नियिन सेल्वन' हुई लीक! मेकर्स को हो सकता है भारी नुकसान

8 of 11
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता महेश बाबू की मां का हाल ही में निधन हो गया था। लंबे समय तक बीमार रहने के बाद इंदिरा देवी ने 28 सितंबर को अंतिम सांस ली थी। वहीं, अब खबर आ सामने आई है कि अभिनेता के घर चोरी होते-होते बची है। मंगलवार की रात को अभिनेता के घर एक शख्स ने 30 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगाकर घूसने की कोशिश की थी। हालांकि सिक्योरिटी ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Mahesh Babu: महेश बाबू के घर चोरी करने घुसा युवक पकड़ा गया, 30 फीट ऊंची दीवार से लगाई थी छलांग

9 of 11
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अगले महीने की 11 तारीख को अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। फिल्मों की दुनिया में हाफ सेंच्युरी पूरी कर चुके मेगास्टार ने अब तक तकरीबन 200 फिल्में की हैं। इसमें से कई ब्लॉकबस्टर रहीं तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। 1969 से लेकर 2022 तक बॉलीवुड पर राज करने वाले शहंशाह को यूं तो कई अवॉर्ड्स और सम्मान मिल चुके हैं। लेकिन, इस बार उनके सम्मान में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके 80वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

Amitabh Bachchan: बिग बी के सम्मान में होगा फिल्म फेस्टिवल का आगाज, 17 शहरों में दिखाई जाएंगी 11 फिल्में

10 of 11
कंगना रणौत और एकनाथ शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत जल्द ही महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने वाली हैं। बीते कुछ दिनों से सामने आ रही रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि कंगना रणौत राजनीति में कदम रखने वाली है। हालांकि, मुख्यमंत्री से मुलाकात की इन खबरों ने अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेत्री एक अक्टूबर यानी कल शाम एकनाथ शिंदे से वर्षा बंगले पर मुलाकात कर सकती हैं।

Kangana Ranaut: राजनीति में कदम रखने वाली हैं कंगना रणौत! महाराष्ट्र के सीएम से करने वाली हैं मुलाकात
विज्ञापन

11 of 11
राज कुंद्र - शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पत्र लिखा है। इस पत्र में बिजनेममैन ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया है कि मुंबई अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें फंसाया है। इतना ही नहीं राज कुंद्रा ने सीबीआई से मामले की जांच करने की भी मांग की है। राज कुंद्रा ने दावा किया है कि पूरा मामला एक व्यवसायी के व्यक्तिगत प्रतिशोध पर बनाया गया था, जिसने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ मिलीभगत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुंद्रा ने सीबीआई को लिखे अपने शिकायत पत्र में अधिकारियों का तक नाम लिखा है।

Pornograpy Case: राज कुंद्रा ने सीबीआई को लिखा पत्र, प्रधानमंत्री से लगाई न्याय की गुहार, कहा- मुझे फंसाया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें