फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विवाद के बीच बेशरम रंग ने बनाया रिकॉर्ड और फिर लौटेगी राम-लखन की जोड़ी, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Thu, 22 Dec 2022 08:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बेशरम रंग, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ हलचल होती रहती हैं। कभी किसी फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आती है, तो कुछ सितारे को लेकर अपडेट आते हैं। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकार देते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी,केशव मूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने और पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का बुधवार को निधन हो गया। केशव मूर्ति ने कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय केशव मूर्ति उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन के बाद परिवार में पत्नी और बेटी बचे हैं।  

H R Keshava Murthy: पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
विज्ञापन

3 of 11
छेलो शो, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड्स माने जाने वाले अकादमी पुरस्कारों में इस बार भारत भी चमकने की तैयारी में लगा है। यह हम नहीं बल्कि द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की हाल ही में 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों की लिस्ट कह रही है। इस लिस्ट में कई कैटेगरी की फिल्में शामिल हैं, जिनमें दो भारतीय फिल्में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। इस लिस्ट में भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि पाने वाली गुजराती फिल्म 'छेलो शो' के साथ-साथ इस साल रिलीज हुई एक बेहतरीन फिल्मों का नाम शामिल है। इस रिपोर्ट में हम आपको लिस्ट में शामिल सभी फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं।  

95th Academy Awards: ऑस्कर में धमाल मचाएंगी 'छेलो शो' और 'आरआरआर', 'कांतारा' को भी मिल सकता है मौका

4 of 11
झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज होने के कुछ समय के बाद ही इसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। इसमें दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर सवाल उठाया गया था। इसको लेकर लगातार बवाल चल रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना झूमे जो पठान रिलीज कर दिया है। इस गाने में भी शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। 

Jhoome Jo Pathaan: 'बेशर्म रंग' के बाद शाहरुख की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज, अरिजीत की आवाज सुन झूम उठे फैंस
विज्ञापन

5 of 11
देसी बॉयज, ओमकारा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2022 के खत्म होते-होते फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने सिने प्रेमियों के लिए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने फिल्म 'देसी बॉयज' के सीक्वल की घोषणा की है। साथ ही वह फिल्म 'ओमकारा' का रीमेक भी बनाने जा रहे हैं। यह दोनों ही फिल्में दर्शकों के बीच खूब पसंद की गईं। ऐसे में इनके सीक्वल और रीमेक का एलान दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। आनंद पंडित ने इन दोनों फिल्मों के लिए इरोस इंटरनेशनल और पराग संघवी से साझेदारी की है। इन फिल्मों के एलान के साथ ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

Desi Boyz Sequel: 'देसी बॉयज' के सीक्वल और 'ओमकारा' के रीमेक का हुआ एलान, खुशी से झूमे यूजर्स
विज्ञापन

6 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी के बाद मशहूर हुईं उर्फी जावेद अपने विचित्र अंदाज और बोल्ड आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं। फराह खान अली, चेतन भगत और अन्य उनके असामान्य फैशन सेंस के लिए उनकी आलोचना करते नजर आते हैं। हालांकि, रणवीर सिंह, मसाबा गुप्ता जैसे अन्य लोगों ने उनके बालों, मेकअप और डिजाइन की तारीफ भी की है। हाल ही में, दुबई में हिरासत में लिए जाने की खबरों के बाद उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 

Urfi Javed: दुबई पुलिस की पूछताछ पर उर्फी जावेद का बड़ा बयान, बोलीं- इसका मेरे कपड़ों से...
विज्ञापन

7 of 11
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता और अमिताभ बच्चन के लाडले बेटे अभिषेक बच्चन के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। हाल ही में फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड्स का एलान किया गया। इसमें अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं अभिषेक बच्चन के खाते में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड आया है। बेटे की इस सफलता पर अमिताभ बच्चन की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिेए अपनी खुशी का इजहार किया है और साथ ही बेटे की पीठ भी थपथपाई है। 

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन की सफलता पर खुशी से झूमे बिग बी, पोस्ट शेयर कर बेटे को दी शाबाशी

8 of 11
अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी 21 साल बाद बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आने वाली है। जैकी-अनिल की फिल्म राम लखन तो आपको याद ही होगी, वह 90 के दशक की हिट फिल्मों में से एक थी। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम किया। जैकी-अनिल को एक साथ स्क्रीन शेयर किए हुए काफी समय हो गया है। ऐसे में दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने का जो क्रेज है, वह बहुत जल्द हमारे सामने होगा। दोनों ही एक्टर्स इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए तैयार हैं। यदि ऐसा होता है तो यह रीयूनियन दर्शकों के लिए एक खास पैकेज होगा। 

Chor Police: 21 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे राम-लखन, इस फिल्म में नजर आएगी जैकी-अनिल की जोड़ी

9 of 11
सलमान खान, शेरा, टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान हिट फिल्मों के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। दबंग खान ने अब तक कई नए टैलेंट को फिल्मों में काम करने का मौका दिया है। सोनाक्षी सिन्हा, प्रनूतन, जहीर इकबाल, आयुष शर्मा को सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जल्द जुड़ने वाला है। दरअसल, सलमान खान अगले साल अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को बतौर एक्टर लॉन्च करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शेरा के बेटे के लिए एक्ट्रेस की खोज शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल यानी 2023 से शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी तक किसी भी अभिनेत्री के नाम पर मुहर नहीं लगी है। 

Salman Khan: बॉलीवुड में जल्द नजर आएगा एक और टाइगर, शेरा के बेटे को लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान

10 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने विदेश जाने की अनुमति के लिए दिल्ली की एक कोर्ट में दाखिल की गई याचिका वापस ले ली है। इससे पहले ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन गुरुवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। यहां उनकी याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। 

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज ने वापस ली याचिका, बहरीन जाने की मांगी थी अनुमति
विज्ञापन

11 of 11
फिल्म पठान के गाने का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में है। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' ने विवादों के साथ-साथ फैंस पर भी अपना रंग चढ़ा दिया। विवाद की वजह से 'पठान' फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' गाने को हर किसी ने एक बार यूट्यूब पर जरूर सर्च किया होगा। यही नहीं, आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री के सेलेब्स तक हर कोई इस गाने पर थिरकता हुआ नजर आया।
 
Pathaan Controversy: विवाद के बीच 'बेशर्म रंग' गाने ने मारा छक्का, 10 दिन में ही हासिल किए 100 मिलियन व्यूज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें