गुनीत मोंगा, सनी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
18 की उम्र से करना चाहती थीं शादी
गुनीत मोंगा के लिए उनकी शादी होना बिल्कुल सपने के सच होने जैसा है, जो उन्होंने 18 साल की उम्र में देखा था। दरअसल गुनीत बताती हैं कि जब वह 18 साल की थीं तभी शादी करना चाहती थीं और 23 साल की उम्र में अपने माता-पिता को खोने के बाद वह हमेशा एक बड़ा परिवार चाहती थीं, जो आखिरकार सनी कपूर के परिवार के रूप में उन्हें मिला और आज 39 साल की उम्र में गुनीत मोंगा सनी कपूर की दुल्हनिया बन गई हैं।