फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guneet Monga Pre Wedding: विद्या का देसी अंदाज और करण का स्टाइलिश लुक, गुनीत की पार्टी में लगा सितारों का मेला

Mon, 12 Dec 2022 04:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुनीत मोंगा की पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
गुनीत मोंगा आज यानी सोमवार को बॉयफ्रेंड सनी कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी से पहले फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने बीते रविवार को मुंबई में आज अपने दोस्तों और सहयोगियों के लिए एक कॉकटेल पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और कई फिल्म निर्माताओं जैसी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। पार्टी में गुनीत सिल्वर और गोल्डन आउटफिट में थीं। वहीं सनी कपूर ने इंडिगो शेरवानी में नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
गुनीत मोंगा की पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपने प्रोड्यूसर पति सिद्धार्थ रॉय के साथ पार्टी में पहुंची थीं। विद्या ने काले रंग की फ्लोरल साड़ी पहनी हुई थी। इस आउटफिट में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, सोनाली बेंद्रे भी अपने प्रोड्यूसर पति गोल्डी बहल के साथ पार्टी में पहुंची थीं। सोनाली सिंपल सफेद रंग के सलवार कुर्ता में बहुत क्यूट नजर आ रही थीं। वहीं, रिया चक्रवर्ती ने एक काले और हरे रंग की ड्रेस पहनी थी। इसमें वे हॉट नजर आ रही थीं।

यह भी पढ़ें: Varun Dhawan: ‘भेड़िया’ ने बजाई वरुण धवन के करियर में खतरे की घंटी, ‘इक्कीस’ समेत इन फिल्मों से हो चुकी छुट्टी
 
विज्ञापन

3 of 5
गुनीत मोंगा की पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री नीना गुप्ता चमकीले रंग गुलाबी आउटफिट में बहुत ही प्यारी लग रही थीं। मौनी रॉय सफेद रंग की साड़ी में नजर आईं। सायानी गुप्ता काले रंग की साड़ी में एलिगेंट लुक में दिखीं। वहीं, नेहा धूपिया ने क्रीम कलर के कपड़े पहने हुए थीं। इस ड्रेस में वे बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। करण जौहर भी काले रंग के कपड़े में स्मार्ट लग रहे थे। इसके साथ ही ताहिरा कश्यप भी पार्टी में शिमरी ड्रेस में दिखीं। सिंगर सोना महापात्रा और अभिनेत्री मानवी गगरू भी काले और ग्रे रंग के आउटफिट में नजर आईं। 

यह भी पढ़ें: South Horror Movies in Hindi: साउथ की ये हॉरर फिल्में कंपा देंगी रूह, हिंदी में हैं मौजूद

4 of 5
गुनीत मोंगा की पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे अपनी पत्नी भावना पांडे के साथ पार्टी में शामिल हुए थे। चंकी ने हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। वहीं, उनकी पत्नी भावना पांडे पीले रंग की आउटफिट में बला सी खूबसूरत नजर आईं। संजय कपूर भी पार्टी में नजर आए। वहीं, आशुतोष राणा अपनी पत्नी रेणुका शहाणे के साथ पार्टी में पहुंचे थे। अभिषेक बनर्जी, अमृता पुरी भी पार्टी में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: Box Office Report: 'दृश्यम 2' का बेहतरीन प्रदर्शन जारी, काजोल की 'सलाम वेंकी' को नहीं मिला रविवार का फायदा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुनीत मोंगा की पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
गुनीत अकादमी पुरस्कार जीतने वाली शॉर्ट फिल्म 'कवि' की निर्माता हैं। वह अपने प्रोडक्शन वेंचर जैसे 'द लंचबॉक्स', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर- पार्ट 1', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर- पार्ट 2', 'पेडलर्स, 'मिकी वायरस', 'मसान', 'जुबान' और 'पैग्लिट' के लिए भी जानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Sidharth Shukla: नेशनल टीवी पर प्रपोज करने से कॉलेज के दिनों तक, जानिए सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़े अनकहे किस्से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें