गुरु दत्त, भावना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा के फिल्मकारों में गुरु दत्त का एक ऊंचा स्थान रहा है। उन्होंने अपने करियर में 'प्यासा', 'कागज के फूल' जैसी दिल छू लेने वाली कई फिल्में दर्शकों के सामने पेश कीं। उनके गुजर जाने के बाद अनुराग कश्यप, संजय लीला भंसाली, राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे कई फिल्मकार उनकी बायोपिक बनाने की कोशिश करते रहे लेकिन वह इसमें सफल न हो सके। लेकिन, अंत में उनकी बायोपिक बनाने की घोषणा की भावना तलवार ने।