यूं तो हर फिल्ममेकर चाहता है कि उसकी फिल्म का कोई भी सीन रिलीज होने से पहले किसी दर्शक का ना दिखे। मगर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का सीन लीक हो गया है।
विज्ञापन
2 of 4
डायरेक्टर शशांक घोष की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लीक हुए सीन में एक्टर सुमित व्यास और करीना कपूर खान नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, करीना कपूर, शिखा तल्सानिसा और सुमित व्यास स्टारर इस फिल्म का जो सीन लीक हुआ है। उसमें करीना कपूर अभिनेता सुमित व्यास को अपनी ओर खिंचती नजर आ रही हैं।
It's #VeereDiWedding fever all over! Here is a short clip filmed on the sets of the movie! #KareenaKapoorKhan #SonamKapoor pic.twitter.com/pQlRIVYC5o— Kareena Kapoor Khan (@KareenaK_FC) October 24, 2017
विज्ञापन
3 of 4
लीक वीडियों को देखकर साफ कहा जा सका है कि ये वीडियो फिल्म के किसी गाने का है। सीन में करीना और सुमित के साथ सोनम कपूर भी दिखाई दे रही हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार इस फिल्म में सुमित करीना के पति का किरदार निभा रहे हैं।
When you're just getting into the groove at the director yells cut! #KareenaKapoorKhan on the sets of #VeereDiWedding pic.twitter.com/BSTfwq3WZb— Kareena Kapoor Khan (@KareenaK_FC) October 24, 2017
इससे पहले 'वीरे दी वेडिंग' का पहला पोस्टर सामने आया था, जिसमें सभी लीड एक्ट्रेस डांस करती हुई दिख रही हैं। खास बात ये है करीना कपूर इस फिल्म के साथ कमबैक कर रही हैं। करीना आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'की एंड का' में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते कुछ वक्त का ब्रेक ले लिया था।