मुकेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला,मुंबई
देश की शिक्षा प्रणाली पर मुकेश खन्ना ने कहा कि शिक्षा की कमजोरी सिर्फ हिन्दुओं की नहीं है, मुस्लिम और अल्पसंख्यकों सबकी कमजोरी है। हमारे यहां शिक्षा महंगी है। किसान अपने बेटे को इसलिए शिक्षित नहीं कर पाता क्योंकि उसके पास पैसे नहीं है। वह कहते हैं, ‘मैं कई बार यह कह चुका हूं कि शिक्षा को फ्री और अनिवार्य कर देना चाहिए। शिक्षित न होने से लोग उसका शोषण करते है। शिक्षा का असर पूरे हिंदुस्तान के गरीबों पर है, इसका खमियाजा तो हमें भुगतना ही पड़ेगा क्योंकि हमने शिक्षा को प्राथमिकता नहीं दी। इसी तरह मेडिकल की सुविधा भी हमारे देश में अच्छी नहीं है। शिक्षा की तरह उपचार भी फ्री होना चाहिए,आज जिंदगी और मौत के बीच पांच मिनट का फर्क होता है, आदमी के पास पैसे न हो तो वह मर जाए। बाकि देशों में ऐसा नहीं है वहां पहले जान बचाना जरूरी है।’