बॉलीवुड की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चाओं में रही है। इस फिल्म के लिए बनाए गए बज और इसकी धांसू स्टारकास्ट के कारण लोग इसकी एक झलक पाने के लिए भी काफी समय से तरस रहे थे। आखिरकार आज मेकर्स ने इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन तक के किरदारों की पहली झलक दर्शकों को दिखा दी है। लेकिन इस पहले ट्रेलर में साफ तौर पर शाहरुख खान को नहीं दिखाया गया है। दर्शक फिल्म और अपने पसंदीदा कलाकारों की पहली झलक देख इस फिल्म के लिए एक्साइटिड हो रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इंटरनेट पर छा गया है। ट्रेलर के वायरल होने के साथ-साथ फैंस ने फिल्म से शाहरुख खान की झलक भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।