फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर को इतनी घटिया लगी 'एक दो तीन' में जैकलिन की परफॉर्मेंस, अब ठोकेंगे केस

Wed, 21 Mar 2018 04:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jacqueline Fernandez ek do teen
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी-2' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती जा रही है। पहले गाना 'मुंडेया' ने फिल्म के निर्माताओं की परेशानी बढ़ाई, अब फिल्म के दूसरे गाने ने भी मुसीबत खड़ी कर दी है। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर ने लोगों के मन मन उम्मीद जगाई थी कि यह फिल्म दिलचस्प होगी। मगर जब फिल्म का आइटम नंबर 'एक दो तीन' रिलीज किया गया, सारे किए कराए पर पानी फिर गया। 
विज्ञापन

2 of 5
Jacqueline Fernandez ek do teen
फिल्म 'तेजाब' के निर्देशक एन चंद्रा और कोरियोग्राफर सरोज खान ने फिल्म 'बागी-2' के इस आइटम नंबर को सोच से भी घटिया बताया है। एन चंद्रा ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि उनके फिल्म के गाने का नया वर्जन बनाया जा रहा है। वेबसाइट 'क्विंट' के मुताबिक वे दोनों फिल्म मेकर्स के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की सोच रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Jacqueline Fernandez ek do teen
एन चंद्रा ने कहा, 'मुझे इस बात की भी जानकारी नहीं दी गई कि मेरी फिल्म तेजाब के हिट गाने 'एक दो तीन..' का नया वर्जन बन रहा है।' निर्देशक ने बताया कि सरोज खान ने उन्हें इस रीमेक की जानकारी दी। उन्होंने कहा 'सरोज खान मेरे पास आईं और पूछा, 'क्या आपने देखा उन्होंने हमारे 'एक दो तीन' गाने के साथ क्या किया है?' मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। फिर उन्होंने बताया कि फिल्म 'बागी-2' के मेकर्स गाने का नया वर्जन बना रहे हैं।'

4 of 5
Jacqueline Fernandez ek do teen
'बागी-2' का गाना 'एक दो तीन' देखने के बाद एन चंद्रा इतने खफा हुए कि उन्होंने कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा उन्होंने 'एक दो तीन' गाने के साथ क्या किया। यह सोच से भी ज्यादा घटिया है। माधुरी दीक्षित का गाना जैकलिन फर्नांडीज ने किया? यह बिलकुल वैसा ही है जैसे सेंट्रल पार्क को बोटैनिकल पार्क बना दिया गया हो।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jacqueline Fernandez
एन चंद्रा ने बताया कि उनके साथ साथ सरोज खान भी फिल्म 'बागी-2' के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी। बता दें कि सरोज खान ने ही 1988 में आए ओरिजनल गाने को कोरियोग्राफ किया था। फिल्म 'बागी-2' का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। वह कोरियोग्राफर हैं और इस फिल्म से निर्देशन में भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 'बागी-2' 30 मार्च को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें